एलो वेरा को हिन्दी में ग्वारपाठा व घृतकुमारी, मराठी में कोरपड, व मुसब्बर वेरा जैसे नामों से भी पुकारा जाता है | एलोवेरा का उपयोग भारत में ओषधि के रूप में प्राचीन काल से होता रहा है | एलोवेरा के फायदे जानने के बाद आप भी एलो वेरा को घर ले आएंगे |
केवल भारत में ही नहीं बल्कि चीन व अमेरिका जैसे देशों में भी इसका प्रयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्किन ट्रीटमेंट व दूसरी दवाओं में होने लगा है |
एलो वेरा के फायदे इतने हैं कि सभी फायदों को बता पाना संभव ही नही है | फिर भी हम देखेंगे कि किस तरह से एलो वेरा आपकी त्वचा, बालों, वजन घटाने-बढ़ाने, पाचन तंत्र को सुद्रढ़ बनाने, इम्युनिटी को बढ़ाने व शरीर को स्वस्थ रखने में प्रयोग किया जा सकता है |
एलो वेरा को जेल, जूस व एलो वेरा के पोधे से सीधा घर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है |
एलोवेरा का पौधा घर पर उगाना बड़ा ही आसान है और ये घर की सुन्दरता भी बढ़ा देता है | इसके साथ ही आप इससे एलोवेरा के सभी फायदे उठा सकते हैं |
Table of Contents
एलोवेरा के औषधीय गुण

एलोवेरा अपने गुणों के कारण पहचान बना चूका है | लेकिन किसी भी बात को मानने से पहले आप ये जान लें कि किस तरह से एलो वेरा एक ओषधिय पोधा है और क्यूँ इसका प्रयोग beauty products और health products में बहुत अधिक हो रहा है |
- एलो वेरा में 75 अलग अलग प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं |
- इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स एंटी ऑक्सीडेंट का काम करते हैं जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकल देते हैं | जिससे शरीर पर फ्री रेडिकल्स का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता | (1)
- एलो वेरा जख्मों को बहुत जल्दी भरता है | चूहों पर की गयी एक रिसर्च में पाया गया किस तरह एलो वेरा जेल का प्रयोग कोलेजन को बढ़ा देता है | जिससे जखम जल्दी भरते हैं इसीलिए एलो वेरा जेल को पिम्पल्स को ठीक करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है | (2)
- एलो वेरा जेल का प्रयोग बुढ़ापे के प्रभाव को भी कम कर देता है | इसे त्वचा पर प्रयोग करने से झुरियां कम होती है | यह रुखी स्किन की नमी को बनाये रखता है | इसके साथ ही खुजली व जलन से भी राहत देता है | (3)
- Aloe vera juice को पीने से शुगर के मरीज बहुत लाभ उठा सकते हैं | क्यूंकि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि एलो वेरा को लेने से शरीर में ग्लूकोस के स्तर में कमी हो जाती है | यह fasting blood glucose (FBG) और hemoglobin A1c (HbA1c) दोनों को कम करता है | हालाँकि इसके साथ दूसरी दवाएं भी लेने की सलाह दी गयी है लेकिन इसे शुगर के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माना गया है | (4)
- एलो वेरा में बैक्टीरिया को ख़तम करने का गुण होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुसरे एंटी बैक्टीरियल हैण्ड वाश के मुकाबले इसका प्रयोग हाथों की त्वचा के लिए बहुत ज्यादा सुरक्षित माना गया है | इसीलिए तो Hardy Diagnostics नाम की एक biomedical firm ने 2010 से ही एलो वेरा हैण्ड वाश बनाने शुरू कर दिए थे | (5)
- एलो वेरा के पोधे से जब एलो वेरा जेल निकाला जाता है तो उसमें एक पीले रंग का पदार्थ भी निकालता है जिसे एलो लेटक्स कहा जाता है | जो की कब्ज के इलाज में बहुत लाभकारी है | एलो वेरा जूस का प्रयोग भी कब्ज व पाचन तंत्र से जुडी गड़बड़ियों के लिए किया जा सकता है | एलो लेटक्स का प्रयोग सीधे सुरक्षित नहीं माना जाता लेकिन एलो वेरा जूस आप डॉक्टर के परामर्श से ले सकते हैं | (5)
- चूहों पर की गयी एक रिसर्च में पाया गया कि जिन चूहों को एलो वेरा दिया गया उनमें gastric acid का level कम हो गया | इससे पेट में तेजाब की समस्या और ulcers के इलाज में फायदा होता है | (6)
एलोवेरा के फायदे
एलो वेरा का प्रयोग इतने प्रकार के सौंदर्य और स्वास्थ्य वर्धक पदार्थों में होने का कारण है एलो वेरा के फायदे | एलो वेरा बालों, चेहरे, पाचन तन्त्र और बहुत गम्भीर बिमारियों जैसे कैंसर व शुगर तक के इलाज में काम करने वाली ओषधि है |
एलो वेरा और आंवला जूस का इस्तेमाल लगातार करने से व्यक्ति जल्दी बुढा नहीं होता | ना तो उसके शरीर में बल की कमी होती है और न ही चेहरे पर झुरियां होती है | आइये देखते हैं एलो वेरा के ओर क्या क्या फायदे हैं जिनसे आप लाभ उठा सकते हैं |
एलो वेरा फॉर हेयर

एलो वेरा Hair Fall के लिए
एलो वेरा बालों के लिए बहुत उपयोगी है | अगर आप hair fall की समस्या से परेशान हैं तो एलो वेरा आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है |
इसमें पाए जाने वाले enzymes बाल झड़ने की समस्या को कम करते हैं और बालों की ग्रोथ को stimulate करते हैं | एलो वेरा जेल से बने शैम्पू और कंडीशनर को प्रयोग कर आप केमिकल्स के दुष्प्रभाव से बालों को बचा सकते हैं |
एलो वेरा में एक प्रकार का केमिकल होता है जिसकी संरचना बालों के गुणकारी प्रोटीन Keratin के समान होती है | जो बालों को पोषण देते हैं और मजबूत बना कर झड़ने से रोकता है |
आप एलो वेरा जेल को घर पर निकाल कर अरंडी के तेल के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर बालों में लगाए | इसे पुरे बालों व बालों की जड़ों में लगाने से नए बालों उगने में मदद मिलेगी और बालों का झड़ना भी कम होगा |
एलो वेरा जेल का सिर व बालों में प्रयोग ब्लड सर्कुलेशन को सुधार देता है जिससे तनाव दूर होता है | इससे दिमाग को ठंडक मिलती है और स्ट्रेस रिलीज़ होने से बालों का झड़ना भी कम होता है |
रुसी की समस्या के लिए
एलो वेरा hairs में dandruff की समस्या को भी दूर करता है | एलो वेरा जेल का प्रयोग स्कैल्प का रूखापन दूर करता है और रुसी की वजह से होने वाली खुजली भी दूर करता है |
एलोवेरा के एंटी फंगल गुण स्कैल्प से फंगस और बैक्टीरिया को ख़तम करते हैं जिससे रुसी में राहत मिलती है |
इसमें पाए जाने वाले proteolytic enzyme स्कैल्प से डेड सेल्स को रिपेयर करते हैं | रुसी से छुटकारा पाने के लिए एलो वेरा जेल को नारियल तेल के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से रुसी ख़तम हो जाती है |
चेहरे के लिए

पिम्पल्स ठीक करता है
एलो वेरा जेल पिम्पल्स को ठीक करने में कुछ एंटी बायोटिक दवाओं से भी अच्छा काम करता है | एलो वेरा की पत्तियों में मौजूद antimycoplasmic नाम का पदार्थ बैक्टीरिया को ख़तम कर पिम्पल्स से छुटकारा दिलाता है |
इसमें मौजूद सेपोनिन्स एक एंटी सेप्टिक सोप की तरह से काम करते हैं जो कि पिम्पल के आस पास की जगह से बैक्टीरिया को ख़तम कर देते हैं |
यह पिम्पल की वजह से होने वाली जलन व सूजन को कम करता है और पिम्पल्स के जल्दी ठीक होने में प्रभावी तरीके से काम करता है |
पिम्पल से छुटकारा पाने के लिए एलो जेल को निम्बू के रस के साथ मिलाकर जहाँ जहाँ पिम्पल्स हैं वहां लगायें | इसे कुछ देर लगाने के बाद चेहरे को धो लें |
एलो वेरा और निम्बू के गुण मिलकर एक्ने को दूर करते हैं और त्वचा को होने वाले नुक्सान को भी कम कर देते हैं |
पिम्पल मार्क्स के लिए
चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स तो समय के साथ ठीक हो जाते हैं लेकिन वो बाद में चेहरे पर बहुत से निशान छोड़ जाते हैं | ये चेहरे के मार्क्स कई बार गहरे गड्ढों में बदल जाते हैं |
एलो वेरा जेल इन पिम्पल मार्क्स को दूर कर सकता है | एलो वेरा acne को जल्दी ठीक करता है और acne की वजह से होने वाले निशान को दिखने से पहले ही ठीक कर देता है |
एलो वेरा में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं क्यूंकि ये त्वचा में कोलेजन का निर्माण करता है जिससे skin की इलास्टिसिटी बढ़ जाती है और wrinkles व acne marks जल्दी दिखने बंद हो जाते हैं |
पिम्पल मार्क्स को दूर करने के लिए आप सीधा चेहरे पर रगड़ सकते हैं इससे चेहरे का कालापन भी दूर होता है | इसे शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी पिम्पल मार्क्स जल्दी ठीक हो जाते हैं |
टैनिंग और सन बर्न ठीक करता है
एलो वेरा स्किन को ठंडक पहुंचाता है इसीलिए इसे सन बर्न को ठीक करने के लिए भी आप प्रयोग कर सकते हैं | इसमें anti inflammatory गुण पाए जाते हैं |
यह skin को रेडनेस और खतरनाक UV रेडिएशन से भी बचाता है | इसे आप sun screen की तरह से भी प्रयोग कर सकते हैं |
यह त्वचा में जरूरी नमी बनाये रखता है जिससे सन बर्न का प्रभाव भी जल्दी ठीक हो जाता है | इसे आप चेहरे पर सीधा रगड़ कर टैनिंग के प्रभाव को कम कर सकते हैं |
इसे नारियल के तेल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी आपकी skin जल्दी रिपेयर हो जाएगी |
एलो वेरा के हेल्थ बेनेफिट्स

पाचन को सुधारता है
एलो वेरा पाचन तंत्र को सुधारता है और इससे जुडी गड़बड़ियों जैसे की कब्ज की समस्या, पेट की गैस, भोजन नहीं पचने की समस्या में राहत देता है |
एलो वेरा का सूजन को कम करने का गुण और इसमें मौजूद laxatives इसे पेट की समस्याओं के लिए उत्तम ओषधि बनाते हैं | एलो वेरा को पेट में तेजाब, जलन की समस्या व gastric ulcer तक की समस्या में भी प्रयोग किया जा सकता है |
एलो वेरा में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और इसका जख्मों को जल्दी ठीक करने का गुण इसे पेट के अलसर के इलाज में भी प्रभावशाली ओषधि बनाता है |
एलो वेरा को आप इनमें सी कोई भी समस्या होने पर जूस के रूप में रोजाना सुबह खाली पेट लें | इससे पेट से जुडी समस्याओं में फायदा होता है | परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर के परामर्श से इसका प्रयोग करना चाहिए |
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है
एलो वेरा में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का गुण होता है | इसमें मौजूद bradykinase एंजाइम सूजन व जलन को कम करते हैं और immune system को मजबूत बनाते हैं |
एलो वेरा में पाए जाने वाले मिनरल्स जैसे कि कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम व जिंक आदि मेटाबोलिज्म को सुधारते हैं | बहुत से मिनरल्स एंटी ऑक्सीडेंट का काम करते हैं जो फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने का काम करते हैं |
इसमें पाए जाने वाले फेनोलिक कंपाउंड्स analgesics, antibacterials और antivirals का काम करते हैं जो छोटी और बड़ी बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं |
डायबिटीज के लिए फायदेमंद
एलो का प्रयोग डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है और यह डायबिटीज के इलाज में एक प्राकर्तिक ओषधि का काम करता है |
एलो वेरा जूस लेने से शरीर में ब्लड ग्लूकोस के स्तर में कमी होती है | ब्लड शुगर level को कम करने में इसके अच्छे परिणामों की वजह से आपको डायबिटीज के लिए विशेष तौर पर तेयार किये गये एलो वेरा जूस भी मिल जाएंगे |
अच्छे परिणामों के लिए लगातार एलो जूस का सेवन करना चाहिए |
एलोवेरा का प्रयोग कैसे करें

बाज़ार में मिलने वाला एलो वेरा जेल और जूस बहुत से processes से होकर गुजरता है जिससे उसकी गुणवता में बहुत कमी आ जाती है | फिर भी आप बाज़ार से या ऑनलाइन स्टोर से एलो वेरा जूस या जेल खरीदने से पहले उसका लेबल देख लें |
एलो वेरा को आप अपने घर पर एक गमले में लगा कर एलो वेरा से अधिक फायदा उठा सकते हैं | एलो वेरा के पोधे को धुप ज्यादा पसंद है इसलिए आप इसे धुप में रख सकते हैं |
एक महीने में तीन से चार बार एलो वेरा के पोधे को पानी देना काफी होता है |
एलोवेरा जूस बनाने की विधि
एलो वेरा का जूस बनाने के लिए एलो वेरा की पत्ती को चारों तरफ से छिल कर जेली जैसे पदार्थ को बाहर निकाल लें | इस जेली जैसे पदार्थ को aloe vera gel कहते हैं |
एलो वेरा जूस बनाने के लिए सिर्फ सफ़ेद पदार्थ को रखें और बाकि सब फैंक दें | अब एक चम्मच एलो जेल को जूसर में डाल लें और इसमें एक कप पानी या ऑरेंज डाल कर जूसर की मदद से जूस बना लें |
अब आप पूछ सकते हैं एलो वेरा जूस कैसे पिएं | आप इसे छान कर पी सकते हैं | जब भी एलो वेरा जूस पीना हो आप ताजा एलो जेल प्रयोग करें | एलो वेरा जेल को आप एक दिन के अन्दर प्रयोग करने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं |
एलो वेरा जूस को आप प्रतिदिन सुबह व शाम खाली पेट लें सकते हैं |
एलोवेरा जेल बनाने की विधि
एलो वेरा में से जो जेली जैसा पदार्थ निकालता है उसे ही एलो वेरा जेल कहते हैं | एलो वेरा को skin बर्न, acne और पिम्पल मार्क्स के लिए जेल के रूप में प्रयोग करें |
एलो जेल को आप अच्छे से पेस्ट बना कर चेहरे पर लगा सकते हैं |
एलोवेरा के नुकसान
एलो वेरा जूस को पीने से पहले एलो लेटक्स को अलग करना जरूरी होता है | ये पत्तियों की त्वचा के बिलकुल नीचे पीले रंग का पदार्थ होता है | इसकी थोड़ी मात्रा ज्यादा समय तक लेने से पेट में cramps पड़ना व शरीर में पोटैशियम की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं |
कई बार इसे लेने डायरिया जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं |
गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं व बच्चों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए |
पेट से जुडी समस्याओं जैसे कब्ज व गैस के लिए 100 ml एलो जूस प्रतिदिन सुबह खाली पेट ले सकते हैं | किसी प्रकार की एलर्जी या पेट की समस्या होने पर इसका सेवन बंद कर दें |
Thanks for sharing beautiful with us. I hope you will share some more info about Aloe Vera benefit . Please keep sharing!
Yes sure, stay in touch with us.