अलसी का तेल शरीर के लिए कितना फयदेमंद है, Alsi ke tel ke fayde और नुकसान जानते हैं आप | अगर नहीं तो आपको अलसी के तेल के फायदों के बारे में ज़रूर पढ़ना चाहिए |
आप यहाँ क्लिक करके अलसी के बीज के फायदे भी पढ़ सकते हैं लेकिन अभी हम जानते हैं flaxseed oil के benefits.
अलसी के तेल को flaxseed oil या linseed oil भी कहते हैं | इस तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड की बहुत अच्छी मात्रा होती है | इस तेल का प्रयोग भोजन बनाने, सलाद के उपर और दवा के रूप में भी किया जाता है |
इसका प्रयोग हज़ारों सालों से हो रहा है लेकिन भारत में ये अभी ज़्यादा प्रचलित हुआ है | भारत में अधिकतर लोग तेल का प्रयोग खाना बनाने में करते हैं और अलसी का तेल थोड़ा महंगा होता है इसलिए इसका प्रयोग कम किया जाता है | आप इसका प्राइस ऑनलाइन यहाँ क्लिक करके भी चेक कर सकते हैं |
खाना बनाने के लिए ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता क्यूंकि इसका स्मोक पॉइन्ट ज्यादा ऊँचा नहीं होता | अधिक तापमान पर ये जहरीला हो सकता है |
Table of Contents
अलसी का तेल क्या है What is Flaxseed Oil?
अलसी तेल अलसी के पके हुए बीजों से बनता है | Alsi oil हॉट प्रेस्ड या कोल्ड प्रेस्ड विधि से बनाया जाता है |
हॉट प्रेस विधि से अधिक तेल बनता है क्यूंकी इसमें हीट से बीज नर्म हो जाते हैं और अधिक तेल की मात्रा बीजों से निकाली जा सकती है | वहीं कोल्ड प्रेस विधि से तेल कम निकलता है लेकिन तेल में न्यूट्रियेंट्स की मात्रा बनी रहती है और तेल का स्वाद भी अच्छा होता है |
अलसी का तेल लिक्विड रूप में और कैप्सूल्स के रूप में भी बाज़ार में उपलब्ध है |
जिस तरह कोल्ड प्रेस्ड अलसी के तेल में न्यूट्रियेंट्स की मात्रा अच्छी होती है उसी तरह flaxseed oil की बजाए flaxseeds में न्यूट्रियेंट्स की मात्रा ज़्यादा अच्छी होती है |
अलसी के बीजों में फाइबर, मेगनीसियम मेगनीसियम और विटामिन बी की अच्छी मात्रा है जबकि अलसी के तेल में ये नहीं होते |
ये भी पढ़ें: अलसी खाने के फायदे
अलसी के तेल के फायदे Flaxseed Oil Benefits in Hindi

दिल को फायदा पहुंचाता है
जैसे कि हमने आपको पहले बताया की अलसी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है | जिसकी वजह से दिल के लिए इसे बहुत उपयोगी माना जाता है |
जो लोग फिश आयिल का प्रयोग नहीं करना चाहते उनके लिए अलसी का तेल अच्छा विकल्प है | फिश आयिल को लगातार प्रयोग करना आसान नही रहता इसलिए कुछ लोग फिश खाते हैं | क्यूंकी नियमित रूप से फिश खाने वालों में हार्ट अटैक का ख़तरा कम होता है |
लेकिन इससे शरीर में लेड के पहुँचने का ख़तरा भी बढ़ जाता है | इसी वजह से अलसी का तेल प्रयोग करना उचित है |
सिर्फ़ एक चम्मच flaxseed oil में 700 मिलिग्राम (mg) EPA और DHA मिल जाता है | जो कि आपकी डेली अल्फा -लिनोलेनिक एसिड (ALA) की ज़रूरत को आसानी से पूरा कर देता है |
कैंसर की रोकथाम में सहायक
कैंसर एक भयानक रोग है कैंसर के कारण बहुत से हैं | कैंसर के पूर्ण इलाज के लिए आपको किसी अच्छे चिकित्सक के साथ संपर्क में रहना ही पड़ता है |
अलसी का तेल कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकता है | हालाँकि इस बारे में बहुत ज़्यादा रिसर्च नहीं हुई हैं | चूहों पर हुई कुछ रिसर्च में पाया गया की अलसी का तेल कोलोन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में सहायक है |
इसके अलावा ये फेफड़ों के टयूमर को बढ़ने से रोकता है और कैंसर को फैलने से भी रोकता है | इस तरह अलसी के बीज और alsi oil कैंसर होने पर शरीर को फायदा पहुँचा सकते हैं | परंतु इन्हें मेडिकली किस तरह कैंसर के इलाज में प्रयोग किया जा सकता इस पर ओर अध्ययन की ज़रूरत है |
डायबिटीज के ख़तरे को कम करता है
डायबिटीज जो की एक गंभीर बीमारी है और जिसका भारत में प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है | इसके इलाज और इसकी रोकथाम के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है | अलसी के तेल में ओमेगा 3 की अच्छी मात्रा होती है |
बहुत सी रिसर्च में ये साबित हो चुका है कि ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स डायबिटीज को होने से रोकते हैं | हालाँकि टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में इससे ज़्यादा फायदा नहीं पहुँचता है |
कब्ज के इलाज में लाभकारी
अलसी का तेल कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है | कब्ज के इलाज के लिए अक्सर लोग घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहते हैं और अलसी का तेल एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है |
अलसी का तेल एक उत्तम laxative का काम करता है | एक रिसर्च में साबित हुआ है कि हेमोडियलयसिस के रोगियों में अलसी का तेल कब्ज की समस्या को दूर करने में ऑलिव आयिल और मिनरल आयिल की तरह से ही काम करता है |
इससे मल त्याग की आवृति और कन्सिस्टेन्सी में भी इजाफा होता है |
अलसी का तेल कैसे प्रयोग करें How to Use Alsi Oil
आपने देखा होगा कि अलसी का तेल काँच की बोत्तलों में मिलता है | अलसी का तेल लाइट और हीट के प्रति सेन्सिटिव होता है जिस वजह से इसे opeque या डार्क ग्लास बोतल में ही खरीदना चाहिए |
इसे घर पर भी अंधेरी और ठंडी जगह पर ही रखना चाहिए | वैसे तो इस तेल का प्रयोग खाना बनाने में किया जा सकता है लेकिन अलसी तेल के न्यूट्रीशनल गुण हीट की वजह से ख़तम हो जाते हैं |
साथ ही आपको ध्यान देना होगा की अधिक हीट में इसमें ख़तरनाक कंपाउंड्स भी बन जाते हैं | इसलिए सबसे अधिक alsi oil ke fayde के लिए आप इसे सलाद पर लगा कर खा सकते हैं |
इसके अलावा आप इसे सीधा पी भी पी सकते हैं या शेक में और स्मूतिएस के साथ भी ले सकते हैं | ये आपकी चॉइस पर निर्भर करता है |
Leave a Reply