उम्र बढने के साथ साथ हमारी हड्डियाँ कैल्शियम खोने लगती है जिससे हड्डियाँ कमजोर होने लगती है और कमर दर्द (kamar dard) की शिकायत हो जाती है | अगर कम उम्र में कमर दर्द (kamar dard) हो तो उसके बहुत से कारण हो सकते है जैसे की एक ही तरह से बैठकर या खड़े होकर कोई काम करना | बैठकर काम करने वाले अगर सीधा बैठकर काम नहीं करते तो भी कमर दर्द हो सकता है | कमर दर्द के बहुत से कारण हो सकते हैं आइये जानते हैं कुछ कारण |
Table of Contents
कमर दर्द के कारण (Kamar Dard ke Karan – Causes of Back Pain) :
- भारी सामान उठाना |
- देर तक जागना |
- अधिक ठंडा पानी पीना |
- महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान |
- ऊँची एडी के सेंडल पहनना |
- अधिक समय तक गलत posture में कंप्यूटर पर बेठना |
- लम्बे समय तक गाड़ी चलाना |
- व्यायाम न करने से लचीलापन खत्म हो जाने के कारण |
- क्षमता से अधिक वजन उठा लेने के कारण |
- गलत तरीके से सोने के कारण |
- शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण |
- तनाव की वजह से |
- Weight lifting में वार्म अप नहीं करने से |
- Osteoarthritis की समस्या के कारण |
कमर दर्द का इलाज (Kamar Dard ka ilaj – back pain treatment) :
1. लहसुन का प्रयोग :
कमर दर्द होने पर लहसुन का प्रयोग लाभकारी है | लहसुन की तीन चार कलियाँ लेकर इसे सरसों के तेल में या नारियल के तेल में डालकर गर्म कर ले | इसके हल्का गर्म रहने पर तेल से कमर की मालिश करें | भोजन में भी लहसुन और अदरक का सेवन करें |
2. नमक से इलाज :
थोडा सा पानी गर्म करके उसमे नमक डाल ले अब इस पानी में तोलिये को भिगो कर कमर पर लगाये | इस तरह से तोलिये से भाप लेने से कमर दर्द में राहत मिलती है |
3. अजवायन का प्रयोग :
अजवायन से भी कमर दर्द में राहत मिलती है | अजवायन को तवे पर धीमी आंच पर सेक ले और ठंडा करके चबाते हुए निगल जाए | इसके नियमित प्रयोग से आपको कमर दर्द में राहत मिलेगी |
4. लगातार काम न करे :
अगर आप घंटो तक कुर्सी पर बेठ कर ऑफिस में काम करते है तो हर घंटे के बाद 5 मिनट का ब्रेक ले कुर्सी से उठे और थोडा सा टहल ले | काम करने की जगह पर अपने बैठने की जगह को अपने अनुरूप बनाये | अपनी टेबल और चेयर के बीच ज्यादा गैप नहीं रखे | कुर्सी पर बैठकर ज्यादा आगे झुककर या ज्यादा पीछे होकर काम नहीं करें और कुर्सी पीछे से आपकी कमर को सपोर्ट करने वाली होनी चाहिए |
5. देसी घी का प्रयोग :
कमर दर्द में देसी घी का प्रयोग लाभदायक होता है देसी घी शरीर को उर्जा और ताक़त प्रदान करता है | प्रतिदिन देशी घी में अदरक का रस मिलाकर सेवन करने से भी कुछ दिनों में ही आपको कमर दर्द में आराम मिलेगा |
6. मेथी का प्रयोग :
मेथी का अपने खाने में प्रयोग करे इससे आपको कमर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा | मेथी की सब्जी खाए साथ ही मेथी को परांठो में भी प्रयोग कर सकते हैं | मेथी के तेल के मालिश भी लाभदायक है |
7. गेंहू की रोटी :
कमर दर्द के इलाज में ये एक जबरदस्त नुस्खा है इसमें गेंहू की रोटी को एक तरफ से सेक लें और एक तरफ से कच्ची रख लें | जिस तरफ से रोटी कच्ची रखी हो उस तरफ तिल का तेल लगाकर गर्म गर्म रोटी को कमर दर्द वाले स्थान पर बाँध लें | इसे रात में कमर पर बाँध कर सो जाएँ सुबह तक कमर दर्द में बहुत आराम मिलेगा |
8. गर्म पानी से सिकाई :
कमर दर्द या जोड़ो के दर्द में गर्म पानी की सिकाई से बहुत आराम मिलता है इसके लिए किसी कपडे को गर्म पानी में डुबोकर दर्द वाले स्थान पर लगाये या फिर आप हॉट वाटर बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | रोजाना कुछ मिनट सिकाई करने से आपको कमर दर्द में आराम मिलेगा |
9. तिल का तेल :
शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर तिल के तेल से मालिश करना बड़ा ही लाभकारी होता है | कमर में दर्द होने पर रोजाना तिल के तेल की आधा घंटा मालिश इस दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार होती है |
10. अश्वगंधा का प्रयोग :
शरीरिक कमजोरी की वजह से भी कमर में दर्द होता है इससे छुटकारा पाने के लिए और शरीर को ताक़त देने के लिए अश्वगंधा का चूर्ण बड़ा लाभकारी है | Kamar dard से छुटकारा पाने के लिए अश्वगंधा और सोंठ का चूर्ण बराबर मात्रा में रोजाना रात को दूध के साथ लें | इसे रोजाना लेने से कमजोरी दूर होगी और कमर दर्द की बीमारी से छुटकारा मिलेगा |
11. बादाम तेल :
कमर दर्द में बादाम के तेल की मालिश बहुत लाभकारी होती है | इससे शरीर में लचीलापन आता है शरीर मजबूत होता है और kamar dard की परेशानी से छुटकारा मिलता है |
12. वार्म अप करें :
अगर आप zym में वर्कआउट करते हैं तो हमेशा वर्कआउट से पहले वार्म अप की आदत डाल लें | इससे आपको कभी back injury नहीं होगी | सामान्य जीवन में भी कभी आपको वजन उठाना पड़े तो थोडा सा वार्म अप या स्ट्रेचिंग जरूर कर लें | रोजाना हलकी दौड़ लगाना, स्विमिंग करना, सीढियाँ चढ़ना जैसी एक्टिविटीज करते रहे |
13. जायफल का प्रयोग :
कमर दर्द में जायफल का प्रयोग लाभकारी है | जायफल को पानी में अच्छे से घिस लें और तिल के तेल में मिलाकर गर्म कर लें | अब इस तेल की मालिश रोजाना करें इससे कमर दर्द में राहत मिलती है |
14. अपना वजन कम करें :
बढ़ा हुआ वजन बहुत सी समस्याओं की जड़ है | वजन बढ़ने की वजह से भी कमर दर्द की समस्या हो जाती है इससे आपकी कमर पर ज्यादा दबाव पड़ता है | इसलिए कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपना वजन नियंत्रित रखें |
15. योग करें :
योग और हलकी एक्सरसाइज करे | बहुत से आसन हैं जिन्हें करने से आपको कमर दर्द से राहत मिलती है भुजंगासन सबसे उत्तम और तुरंत प्रभाव देने वाला है पर सारे नियम देख कर ही करें |
अन्य उपाय व बचाव : महिलाए ऊँची एडी के सेंडल न पहने, सख्त बिस्तर पर न सोये, भोजन में कैल्शियम व विटामिन डी से भरपूर पदार्थो का सेवन करें विटामिन डी के लिए सूरज की रौशनी उत्तम है, भारी वजन न उठाये |
अन्य पढ़े :
If you like this article and want to stay updated with very similar articles like this you may follow us on Google+, Twitter or Facebook.
Leave a Reply