• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • होम
  • सौंदर्य
  • सेहत समस्याएँ
  • परवरिश
  • फिटनेस और डाइट
  • आहार
  • महिला स्वास्थ्य

Ayurvedic Upchar Upay

Cure with natural remedies

You are here: Home / आहार / बेल जूस के 10 फ़ायदे – Bel Juice Benefits in Hindi

बेल जूस के 10 फ़ायदे – Bel Juice Benefits in Hindi

By Ayurvedic Upchar Upay Last Modified: September 17, 2019

गर्मी के मौसम में बेल का जूस सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है | बेल फल को इंग्लिश में wood apple कहा जाता है | Bael fruit के साथ साथ इसके पत्तों में भी बड़े ओषधिए गुण पाए जाते हैं | गर्मी के मौसम में जब बहुत अधिक प्यास लगती है तो हम कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे ठंडक पहुँचाने वाले उत्पादों की तरफ भागते हैं |

ऐसे में अगर कोल्ड ड्रिंक्स आदि कि बजाये आप bel juice का प्रयोग करें तो वो आपकी प्यास तो बुझायेगा ही साथ ही आपके शरीर को बहुत से दूसरे फायदे भी देगा | गर्मी के मौसम में हम आपके लिए लाए हैं Bel Juice Benefits in Hindi जिन्हें जानकर आप स्वस्थ रह सकते हैं तो आइये जानते हैं bel juice ke fayde.

bel juice benefits in hindi

Table of Contents

  • बेल जूस के फायदे (Bel Juice Benefits in Hindi)
    • लू से बचाता है
    • दस्त में लाभकारी
    • मुँह के छालों से राहत
    • पेट की गैस से राहत
    • खून साफ़ करता है
    • लिवर के लिए फायदेमंद
    • दिल को स्वस्थ बनाता है
    • स्कर्वी रोग में लाभकारी
    • एसिडिटी दूर करता है
  • कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है
  • कैसे बनाये बेल का शर्बत – How to Make Bael Juice in Hindi

बेल जूस के फायदे (Bel Juice Benefits in Hindi)

गर्मी के मौसम में bel ka sharbat किसी वरदान से कम नहीं है क्यूंकि ये गर्मी में अधिक गर्मी की वजह से होने वाली बहुत से परेशानियों से हमारी रक्षा करता है | आइये जानते हैं बेल के रस के फायदों के बारे में |

लू से बचाता है

गर्मी के मौसम में जब आप यात्रा करते हैं तो हमारे शरीर को सबसे ज्यादा खतरा गर्म लू से रहता है | लू हमारे शरीर को बहुत अधिक नुक्सान पहुंचा सकती है | लू लगने से इंसान की मृत्यु तक हो सकती है | ऐसे में अगर आप रोजाना एक गिलास bel juice का प्रयोग करते हैं तो आप लू से बच सकते हैं |

दस्त में लाभकारी

गर्मी के मौसम में अक्सर गलत खान पान और पानी की वजह से दस्त की समस्या हो जाती है | ऐसे में बेल रस शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है | लूज़ मोशन होने की स्थिति में बेल के रस का प्रयोग करने से शीघ्र लाभ होगा |

मुँह के छालों से राहत

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को मुँह में छालों की शिकायत हो जाती है | मुँह में छालों के कई कारण हो सकते हैं जिनमें पेट साफ़ नहीं होना और शरीर में अधिक गर्मी होना भी इसके कारण हो सकते हैं | बेल का जूस पेट को साफ़ करता है और शरीर को ठंडक भी देता है इस तरह से ये मुँह के छालों से शरीर को राहत देता है |

पेट की गैस से राहत

बेल जूस पेट की समस्याओं में लाभकारी है | अगर आपको पेट में गैस और कब्ज की समस्या अक्सर रहती है तो बेल जूस का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है | यह अपच, पेट की गैस और कब्ज की समस्या में राहत दिलाता है |

खून साफ़ करता है

बेल जूस खून को भी साफ़ करता है | रक्तविकारों के कारण पिम्पल, फोड़े फुंसियां और दूसरे त्वचा सम्बन्धी रोग हो जाते हैं | गर्मी के मौसम में फोड़े फुंसियां ज्यादा होते हैं | ऐसे में बेल के रस में शहद मिलाकर पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ हो जाता है |

लिवर के लिए फायदेमंद

शरीर में होने वाले बहुत से रोगों का कारण लीवर का सही ढंग से काम नहीं करना होता है | लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है इसलिए लीवर को स्वस्थ बनाये रखना जरूरी होता है | बेल जूस में बीटा-कैरोटीन, थायमीन और राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं | इसीलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए बेल रस पीना चाहिए |

दिल को स्वस्थ बनाता है

बेल जूस दिल के लिए स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है | यह दिल के लिए एक टॉनिक का काम करता है | दिल को फायदा पहुँचाने के लिए बेल शेक में कुछ बुँदे देशी घी की मिलाकर पियें | इससे दिल मजबूत होता है और दिल की बिमारियों से मुक्ति मिलती है |

ये भी पढ़ें: करेले का जूस पीने के फ़ायदे

स्कर्वी रोग में लाभकारी

स्कर्वी रोग शरीर में विटामिन सी की कमी से हो जाता है | शरीर में आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन सी की जररूत होती है जिसके नहीं मिलने से स्कर्वी रोग हो जाता है | बेल जूस में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जिसकी वजह से ये स्कर्वी रोग से हमारे शरीर को बचाता है |

एसिडिटी दूर करता है

बेल का जूस एसिडिटी की समस्या में भी लाभ पहुंचाता है | बेल जूस पाचन तंत्र के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है | यह अलसर, dysentery, Irritable Bowel Syndrome और पेट के इंफेक्क्शन को दूर करता है |

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है

बेल का रस कोलेस्ट्रॉल के लेवेल को नियंत्रण में रखता है और खून में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है |

कैसे बनाये बेल का शर्बत – How to Make Bael Juice in Hindi

हमने देखा कि bel sharbat हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है | गर्मी में इसे आप ठन्डे पेय की तरह पिए | सुबह एक गिलास बेल का जूस आपको दिन भर गर्मी से राहत दिलाता है | आइये जानते हैं बेल का शरबत बनाने की विधि |

क्या चाहिए

  • एक बेल का फल
  • चार चम्मच चीनी
  • एक गिलास पानी
  • एक गिलास दूध
  • बर्फ के टुकड़े

कैसे बनाए

  • बेल का छिलका उतारकर उसका गूदा निकाल ले |
  • अब इसे एक कटोरे में डाल कर इसमें एक गिलास पानी मिला लें और इसे अच्छे से हाथ से मिक्स कर लें |
  • अगर पल्प अधिक सख्त हो तो उसे एक घंटे के लिए रख दें |
  • अब इसे अच्छे से छान लें |
  • इस छने हुए पानी में चीनी व् दूध डालकर मिक्सर में मिक्स कर लें |
  • आपका बेल का जूस तैयार है | बर्फ डालकर पिए |

ये भी पढ़ें:

  • अश्वगंधा के चौंकाने वाले फ़ायदे
  • पसीने की बदबू दूर करने के घरेलू नुस्खे
  • एलो वेरा के हैरान करने वाले फ़ायदे
  • कैसे करे दिमाग़ को तेज

हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फ़ेसबुक पेज और youtube channel पर फॉलो कर सकते हैं |

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Latest

best anti hair fall shampoo in hindi

झड़ते बालों की समस्या के लिए 10 शैम्पू Best Anti Hair Fall Shampoo in Hindi

olive oil massage benefits in hindi

जैतून के तेल की मालिश के फायदे – त्वचा, बालों और शरीर के लिए फायदेमंद

इंदुलेखा शैम्पू के फायदे

झड़ते बालों को कम करने के लिए इंदुलेखा शैम्पू के फायदे

Footer

Legal Info

  • About Us
  • Contact Us
  • Blog
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • डॉक्टर्स हमसे जुड़ें
  • Affiliate Disclosure
DMCA.com Protection Status

AyurvedicUpcharUpay.in is a participant in the Amazon Services LLC Associates Program, an affiliate advertising program designed to make an income by referring products. Posts and Pages on this website may include affiliate links linking to Amazon. Site owner earns a small commission if someone buy a product.

Copyright © 2023 Ayurvedic Upchar Upay
Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गयी जानकारी केवल ज्ञानवर्धन के लिए है | ये चिकित्सक के परामर्श का विकल्प नहीं है |