
अगर आपको देखने से पता नही चल रहा तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि ये एक सब्जी है |
जिसे सुपरफूड भी कहा जाने लगा है | कुछ लोगों के अनुसार उन्होंने इस सुपरफूड को अभी अभी ढूंढा है | या आप कह सकते हैं कि हाल ही में सहजन के औषधीय गुणों पर शोध हुआ है |
लेकिन इस सुपरफूड को भारत के दक्षिण में सदियों से प्रयोग किया जा रहा है | इसे साउथ इंडियन डिशस जैसी कि सांभर और दूसरी सब्जियों के साथ प्रयोग किया जाता है |
हालाँकि उत्तर भारत में लोग इसके बारे में कम जानते हैं और सहजन की सब्जी कम प्रयोग करते हैं | लेकिन जैसे जैसे लोगों को पता चल रहा है कि ये एक सुपरफूड है | लोगों ने इसे बड़े स्तर पर इस्तेमाल में लाना शुरू कर दिया है |
बहुत सी आयुर्वेदिक कंपनियों ने मोरिंगा पाउडर (Moringa Powder), मोरिंगा आयल (Moringa Oil) को ऑनलाइन बेचना भी शुरू कर दिया है |
Table of Contents
सहजन क्या है What is Moringa in Hindi

सहजन को आप एक पेड़ कह सकते हैं | जिसके ऊपर पत्तियां, फलियां और फल (सहजन) होते हैं | सहजन का पेड़ भारत, एशिया के दूसरे देशों और दुनिया के कुछ देशों में भी होता है |
सहजन को ड्रमस्टिक (Drumstick) भी कहा जाता है | हिंदी भाषा में इसे सहजन (Sahjan) कहा जाता है | इसे मॉरिंगा ओलेफेरा (Moringa oleifera) भी कहा जाता है और ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है |
मोरिंगा शब्द की उत्पत्ति तमिल शब्द मुरुंगई से हुई है | सहजन की पत्तियां, बीज, फूल, फल और पेड़ भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं और सभी को किसी ना किसी रूप में प्रयोग में लिया जाता है |
इसलिए आज हम आपको सहजन के औषधीय गुण बताने जा रहे हैं |
सहजन के फायदे Benefits of Moringa in Hindi

दिल को स्वस्थ रखता है
आजकल हम बहुत सी ऐसी चीज़ें खाते हैं जिनकी वजह से हमारी बॉडी में कोलेस्टरॉल की मात्रा बढ़ जाती है |
जिससे दिल की बीमारियों का ख़तरा बहुत अधिक बढ़ जाता है | ऐसे में मोरिंगा का प्रयोग आपके शरीर में कोलेस्टरॉल के लेवल को नियंत्रण में रखता है | ऐसा बहुत सी रिसर्च में साबित हो चुका है | सहजन का खाने में प्रयोग आपके दिल को हेल्थी रखने में मददगार साबित हो सकता है |
हड्डियों को मजबूत करता है
मॉरिंगा में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है | इसके कारण ये हमारी हड्डियों को मजबूती देता है |
इसमें कैल्शियम के साथ साथ आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है जिसके कारण ये हड्डियों की समस्याओं जैसे की osteoarthritis और osteoporosis से हमे बचाता है| इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से ये घुटनो की सूजन और शरीर में दूसरी किसी भी प्रकार की सूजन को भी दूर करता है |
इसलिए अगर बढ़ती उमर के साथ आपकी हड्डियाँ कमजोर हो रही हैं या बच्चों को अधिक आइरन कैल्शियम से भरपूर भोजन देना चाहते हैं तो भोजन में सहजन को शामिल कर सकते हैं |
शुगर को भी कंट्रोल कर सकती है
सहजन के फायदे में इसका शुगर को नियंत्रित रखने का गुण बहुत चमत्कारी है | जी हाँ, आपने सही सुना, सहजन की फलियां शुगर यानी डायबिटीज को नियंत्रण में रखने में भी सहायक हैं | खून में शुगर का लेवल बढ़ना एक बड़ी समस्या है और ये भारत के साथ साथ पूरे विश्व की समस्या है |
शुगर का लेवल बढ़ना बहुत ख़तरनाक साबित हो सकता है | भोजन में सहजन की पत्तियों और इसकी जड़ का नियमित प्रयोग प्राकर्तिक रूप से शुगर लेवेल को कंट्रोल करता है |
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहजन के फायदे

मॉरिंगा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं | जो शरीर को बहुत सी बीमारियों से बचाते हैं | एंटी ऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने में बहुत सहायक होते हैं |
सहजन में विटामिन सी के साथ साथ बीटा केरोटीन, Quercetin और Chlorogenic acid भी होता है | मॉरिंगा के फल, पत्तियों का पाउडर और फलियों को भी आप प्रयोग में ला सकते हैं |
ये हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है जिससे हमारा शरीर बहुत से बीमारियों से बचा रहता है | विदेशों में और अब तो भारत में भी इसे कैप्सूल के रूप में भी आप अमेज़न के माध्यम से खरीद सकते हैं |
पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है
सहजन पाचन तंत्र को मजबूत करता है जिससे पेट की समस्याओं जैसे की गैस, बदहज़मी और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं |
इसमें नियासिन (Niacin), रायबोफ्लॅविन (Riboflavin) और विटामिन बी 12 की अच्छी मात्रा होती है | विटामिन बी हमारे पाचन तंत्र को मजबूती देने में अहम भूमिका अदा करता है |
क्यूंकी विटामिन बी जटिल कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन्स और फैट्स को भी तोड़कर सरलता से पचाने में मदद करता है | इसके अतिरिक्त कब्ज की परेशानी में भी इसे फयदेमंद माना गया है क्यूंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है |
एक रिसर्च के अनुसार सहजन के बीज के एक्सट्रैक्ट्स वाला पानी अगर फसलों में इस्तेमाल किया जाए तो ये फसलों से पैरासाइट एग्स को फुड तक पहुँचने से रोकता है | लेकिन इसके बीज के एक्सट्रेक्ट को सीधा इस्तेमाल में नही लाना चाहिए |
एक अन्य रिसर्च के अनुसार सहजन की पत्तियों में आर्सेनिक की वजह से हमारे शरीर में पैदा होने वाले जहर को भी कम करने की क्षमता होती है | (सोर्स )
खून बनाती और साफ़ करती है
जैसा कि मैने आपको पहले बताया कि मोरिंगा में आयरन की अच्छी मात्रा होती है | जिससे ये खून बनाने में भी सहायक है | एनीमिया से पीड़ित लोगों को इसका प्रयोग करना चाहिए |
इसके साथ ही इसमें खून को साफ करने के गुण भी पाए जाते हैं | अपने एंटीबायोटिक गुणों की वजह से ये खून की खराबी से होने वाली समस्याओं से भी बचाता है |
सर्दी जुकाम में सहजन के फायदे

जैसा कि में आपको पहले बता चुका हूँ कि सहजन हमारी बॉडी की इम्यूनिटी को बढ़ाता है | सर्दी का मौसम आते ही कुछ लोगों को खाँसी, जुकाम और गले की खराश जैसी समस्याएं बढ़ने लगती है |
जिन लोगों को दमे की समस्या हो या टी बी जैसी बीमारी होने की संभावना हो उन्हें सहजन का प्रयोग करना चाहिए | अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों और विटामिन सी की अधिकता की वजह से ये नुकसान दायक ज़हरीले तत्वों को शरीर से बाहर निकाल देती है |
सहजन का प्रयोग सर्दी जुकाम से लेकर सांस सम्बन्धी गंभीर बीमारियों से हमारे शरीर को बचाता है |
गर्भवती महिलाओं के लिए सहजन के फायदे
गर्भवती महिलाओं के लिए सहजन को लाभकारी माना गया है | लेकिन गर्भवती महिलाएं अपने डॉक्टर के परमर्श के अनुसार ही अपनी डाइट प्लान करें |
इसे प्रेगनेंसी में खाने की सलाह दी जाती है और उसका कारण है इसमें मौजूद आइरन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा | लेकिन इसका प्रयोग ख़ासकर जड़, छाल और फूल प्रेग्नेन्सी में ख़तरनाक हो सकता है | (सोर्स )
क्यूंकी इसे लेने से यूटरस में कॉन्ट्रैक्शंस बढ़ सकते हैं और गर्भपात (Miscarriage) का ख़तरा बढ़ जाता है |
दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए
दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए सहजन की पत्तियाँ काफ़ी लाभकरी होती हैं | इसकी पत्तियों को घी में गर्म करके नवजात बच्चे की माता को दिया जाता है |
अपने गुणों के कारण ये दूध पिलाने वाली महिलाओं में दूध को बढ़ाता है | इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा महिलाओं की शारीरिक कमज़ोरी को दूर करते हैं |
लेकिन बच्चे के स्वास्थ्य पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है और माँ पर भी दूसरे क्या प्रभाव पड़ते हैं इसके बारे में कोई रिसर्च नही हुई है |
त्वचा और बालों के लिए
ड्रमस्टिक (Drumstick) में खून को प्यूरिफाइ करने का गुण होता है | जिसके कारण ये कील मुहांसों से बचाता है | इसमें मौजूद विटामिन ए, बी और सी की अच्छी मात्रा त्वचा को पोषण देने का काम भी करती है |
प्रोटीन की अच्छी मात्रा नये स्किन सेल्स के निर्माण में भी सहयता करते हैं | साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा फ्री रेडिकल्स को शरीर से बाहर निकाल कर स्किन को डैमेज होने से भी बचाती है |
इसके साथ बालों में चमक लाने और बालों को पोषण देने में भी मोरिंगा पाउडर (Moringa Powder) और मोरिंगा आयल (Morigna Oil) का प्रयोग किया जाता है |
शरीर में ताक़त लाता है
आजकल शरीर में कमज़ोरी होना आम बात है | जिसका बड़ा कारण मनुष्य की जिंदगी में बढ़ रहा तनाव है |
लेकिन सहजन में मौजूद आइरन और ज़िंक की अच्छी मात्रा शरीर में ताक़त को बढाती है और पुरुषों की कमज़ोरी को दूर करती है |
वजन घटाने में सहायक
मोरिंगा अपने बहुत से फायदों के साथ साथ वजन को कम करने में भी सहायक है |
ये हमारे शरीर में फैट के निर्माण को होने से रोकता है | ये पाचन तंत्र को मजबूत बना कर भोजन को फैट की बजाए उर्जा में बदलता है |
साथ ही फैट को तोड़ने में भी ये बहुत अच्छे से काम करता है |
वजन घटाने के लिए आप सहजन की पत्ती का रस नींबू के रस के साथ पी सकते हैं | आप इसके पाउडर का इस्तेमाल चाय बनाने में भी कर सकते हैं |
ऑनलाइन खरीद सकते हैं Where to buy Moringa Online in Hindi

दोस्तों, सहजन के औषधीय गुण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है | आप इसे सामान्य तौर पर घर में सब्जी के रूप में प्रयोग कर सकते हैं | अगर आपके आस पास ये नही मिलता तो आप इसके बहुत से प्रॉडक्ट्स ऑनलाइन अमेज़न से भी मंगवा सकते हैं |
सहजन से नुकसान Side Effects of Moringa in Hindi
सहजन के फायदे बहुत हैं लेकिन कुछ लोगों को इसका प्रयोग बहुत ही संभलकर करना चाहिए | जैसे कि गर्भवती महिलाओं को सहजन से नुकसान हो सकता है | क्यूंकि इसमें पोषक तत्व तो होते हैं पर गर्भावस्था में इसका प्रयोग डॉक्टर के परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए |
गर्भवती या स्तनपान करवाने वाली स्त्रियां अगर इसे प्रयोग करना चाहती है तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले लें |
इसके अलावा अगर आपका खून बहुत पतला है तो भी इसके प्रयोग से बचना चाहिए | क्यूंकि ये खून को ओर पतला कर सकती है |
Leave a Reply