भोजन हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है क्यूंकि हम दिन भर काम करते है उससे हमारे शरीर की कोशिकाएं टूटती रहती है और भोजन से ही नयी कोशिकाओं का निर्माण होता है इसलिए अच्छा पोष्टिक भोजन शरीर के लिए बहुत जरुरी है | शरीर को स्वस्थ रखने और जिन लोगो को भूख कम लगती है उनके लिए हम लेकर आये हैं Bhukh Badhane ke Upay.
आजकल तनाव, काम के बोझ, पर्यावरण प्रदुषण और फलो व् सब्जियों में अधिक कीटनाशकों का प्रयोग करने के कारण बच्चे, बड़े व् बूढ़े सभी भूख नहीं लगने की समस्या से परेशान रहते हैं | भूख न लगने के कई कारण हो सकते हैं जैसे की लीवर की समस्या आदि |
हम आपको बता रहे हैं भूख बढ़ाने के आसान घरेलु उपाय जिन्हें आजमा कर आप अपनी भूख को बढ़ा सकते है और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है |
Bhukh Badhane ke Upay
1. अदरक का प्रयोग :
अदरक भूख बढ़ाने में बड़ी उपयोगी है | आधा चम्मच अदरक के रस में एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर भोजन से आधा घंटा पहले लेने से भूख न लगने की समस्या से छुटकारा मिलता है |
2. आवले का प्रयोग :
आवला लीवर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकाल देता है | दो चम्मच आवले का रस, दो चम्मच निम्बू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर प्रतिदिन लेने से भूख न लगने की समस्या से छुटकारा मिलेगा |
3. अजवायन का प्रयोग :
अजवायन भी Bhukh badhane ke upay में एक जबरदस्त उपाय है | एक चम्मच अजवायन और एक चुटकी काला नमक को मिलाकर एक कप पानी में उबाल ले | कुछ देर उबलने के बाद पानी को ठंडा करके पी ले | इसे दिन में एक बार 30 दिनों तक प्रयोग करके देखे |
Also Read :
4. काली मिर्च का प्रयोग :
काली मिर्च भूख बढ़ाने में सहायक है इसे शहद में मिलाकर चाटने से भूख में वृद्धि होगी | दही पर भी काली मिर्च छिड़क कर खा सकते हैं | काली मिर्च का प्रयोग भूख बढ़ाने के उपाय में सबसे उत्तम है |
5. छोटी इलायची का प्रयोग :
भूख बढ़ाने के उपाय में छोटी इलाइची का प्रयोग भी किया जा सकता है | छोटी इलायची को पानी में उबाल ले और इस पानी को ठंडा करके पीने से भूख में वृद्धि होती है |
6. सेब का प्रयोग :
सेब भूख बढ़ाने में बड़ा सहायक है | एक सेब सुबह खाली पेट लेने से भूख में वृद्धि होती है इससे आप लगातार ले इससे आपको और भी बहुत से फायदे होंगे |
7. लहसुन का प्रयोग :
2 से 3 लहसुन की कलियों का रस एक कप पानी में डालकर उसमे आधा निम्बू निचोड़ ले और इस मिश्रण को प्रतिदिन लेने से भूख न लगने की समस्या में सुधार होगा |
8. पोदीने का प्रयोग :
पोदीना भूख बढ़ाने में बड़ा सहायक है पोदीने के रस में शहद मिलाकर पिने से भूख में वृद्धि होगी | पोदीने की चटनी का सेवन करना भी सेहत के लिए लाभदायक है |
इन्हें भी पढ़े :
If you like these natural remedies for constipation and want to stay updated with very similar articles like this you may follow us on Google+ and Facebook and share it on the same.
Leave a Reply