पर्दूषण के बढ़ते स्तर व फलो और सब्जियों में पेस्टिसाइड की मिलावट के कारण चेहरे पर पिम्पल्स या एक्ने हो जाते हैं | पिम्पल्स समय के साथ ठीक हो जाते हैं लेकिन चेहरे के काले दाग धब्बे, झाइयां या फिर गड्ढे छोड़ जाते हैं |
शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से लगभग हर किसी को चेहरे पर पिंपल्स और बाद में दाग धब्बे, झाइयां और गड्ढों की समस्या से जूझना पड़ता है | कुछ लोगों के चेहरे के काले दाग, झाइयां आदि समय के साथ ठीक हो जाते हैं लेकिन बहुत से लोगों के चेहरे पर ये स्थाई निशान के रूप में रह जाते हैं |
जिन लड़के और लड़कियों के चेहरे पर झाइयां, दाग और गड्ढे हो जाते हैं उनका आत्मबल भी बहुत कम होने लगता है | आत्मविश्वास की कमी के कारण वो बहुत परेशान होते हैं |

उम्र के उस पड़ाव पर उनके लिए सुन्दर दिखना बहुत जरूरी होता है | लड़कियों में तो उनकी शादी को लेकर भी समस्याएं आने लगती है | ऐसे में लड़के लड़कियां मुहांसों के दाग और झाइयां हटाने की क्रीम आदि का प्रयोग करते हैं जिनसे कुछ समय के लिए अस्थाई तौर पर दाग छिप जाते हैं |
लेकिन आयुर्वेद के अनुसार हमारे घर के किचन में ही ऐसे बहुत से पदार्थ मौजूद हैं जो प्राकृतिक रूप से बिना किसी नुक्सान के मुहांसों और उनसे होने वाले दाग धब्बों को स्थाई रूप से दूर कर सकते हैं |
इस लेख में हम आपको बताएंगे कैसे आप प्राकर्तिक तरीके से चेहरे को साफ़ कर सकते हैं और जानेंगे कैसे छुटकारा पा सकते हैं आप मुहासे के दाग, झाइयों और गड्ढों से |
ईमेल के माध्यम से भी आप स्वास्थ्य व सौंदर्य सम्बन्धी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं |
[optinform]
Table of Contents
दाग धब्बे हटाने होने के कारण
चेहरे पर दाग धब्बे पिम्पल्स की वजह से होते हैं | अगर चेहरे के पिम्पल्स का सही तरीके से उपचार किया जाए तो चेहरे पर पिम्पल्स की वजह से होने वाले दाग धब्बे और गड्ढे होंगे ही नहीं |
हमारी त्वचा से सीबम नाम का पदार्थ निकलता है | Sebum नाम का ये पदार्थ त्वचा की sebaceous या तेल ग्रंथियों से निकलता है और त्वचा को नर्म मुलायम और नमी को बनाये रखने में सहायक होता है |
लेकिन हार्मोनल इम्बलेंस और अन्य कारणों की वजह से जब ये पदार्थ आवश्यकता से अधिक मात्रा में निकलने लग जाता है तो त्वचा के रोम छिद्रों में इकठ्ठा हो जाता है और बैक्टीरिया से इन्फेक्टेड हो जाता है | जो बाद में पिम्पल का रूप ले लेता है |
इसके अलावा भी पिम्पल्स होने के बहुत से कारण हैं जो कहीं ना कहीं हार्मोनल इम्बैलेंस और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से ही जुड़े हुए हैं |
- युवा अवस्था में अक्सर लड़के और लड़कियां दोनों के शरीर में हो रहे परिवर्तन के कारण पिम्पल्स हो सकते हैं |
- बहुत अधिक ऑयली और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने से भी पिम्पल्स हो सकते हैं |
- त्वचा पर मृत कोशिकाओं के जमा होने से |
- बहुत से लड़के लड़कियों में अनुवांशिक कारणों से भी पिम्पल्स हो जाते हैं |
- त्वचा की सफाई नहीं रखने के कारण sebum में इन्फेक्शन होने के कारण |
- त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाज़ार के घटिया क्वालिटी के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से |
- दवाओ के इस्तेमाल करने से |
- लड़कियों में पीरियड्स के दौरान |
- पेट की सफाई ठीक तरह से नहीं होने और कब्ज के कारण |
- मुहांसों को नाखुनो से छीलने, बार बार हाथ लगाने से मुहांसे फ़ैल जाते हैं |
- बालों में dandruff होने के कारण और बालों की सफाई नहीं रखने के कारण |
- धुल मिटटी में रहने के कारण और मेकअप को अधिक देर तक लगा कर रखने के कारण से भी मुहांसे हो जाते हैं|
ये मुहासे चेहरे पर दाग धब्बे छोड़ जाते हैं जिससे चेहरा भद्दा व बदसूरत बन जाता है इन दाग धब्बो को खत्म करने के लिए हम आपको कुछ घरेलु उपाय बता रहे हैं जिन्हें प्रयोग करके आप घर बेठे इनसे छुटकारा पा सकते हैं | इन पदार्थो का इस्तेमाल बड़ा ही आसन और सस्ता है इसके साथ ही इन पदार्थो के इस्तेमाल से कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है |
आइये जानते हैं दाग, झाइयां और चेहरे के गड्ढे भरने के उपाय |
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय
चेहरे के दाग धब्बे के लिए निम्बू का रस
निम्बू घर पर आसानी से मिल जाता है और निम्बू का रस प्राकर्तिक alpha-hydroxy acid होता है जो चेहरे के दाग धब्बे ख़तम करने, चेहरे से बैक्टीरिया को ख़तम कर मुहांसों को ठीक करने और विटामिन सी की अधिकता की वजह से त्वचा में नयी चमक लाने की एक कारगर ओषधि है |
इसके लिए आपको निम्बू का रस एक कटोरी में निकाल लेना है और इस रस को आप कॉटन की सहायता से चेहरे पर लगाये और कुछ देर तक सूखने दे | अगर आपकी त्वचा ज्यादा सेंसिटिव हो तो आप निम्बू के रस में थोडा सा पानी मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं |
निम्बू के रस में थोडा सा ग्लिसरीन मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं इससे त्वचा रुखी नहीं होगी और त्वचा की नमी बनी रहेगी |
निम्बू का रस लगाने के बाद कुछ देर तक घर में ही रहे ताकि सूर्य की किरने सीधी आपकी त्वचा पर ना पड़े | अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में दो से तीन बार निम्बू का रस लगाने से अधिक लाभ मिलेगा |
चेहरे का कालापन दूर करता है एलोवेरा
एलो वेरा जेल विटामिन और मिनरल्स का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है ये हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है | एलो वेरा जेल एक प्राकर्तिक moisturizer की भांति कार्य करता है जो त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ साथ पोषण भी देता है |
एलो वेरा जेल कटने, जलने, छीलने और दाग धब्बे दूर करने का एक असरकारक उपाय है | एलो वेरा जेल को इस्तेमाल करने के लिए एलो वेरा के पत्ते ले और उनका छिलका उतारकर अन्दर के हिस्से को दबाकर इसका जेल निकाल ले और इसे चेहरे पर मसाज करें |
छिलका उतार कर आप इसे सीधा भी चेहरे पर रगड़ सकते हैं ये पिम्पल्स के कारण होने वाले marks को दूर करने के साथ साथ आँखों के नीचे का कालापन, कोहनियों का कालापन दूर करने में भी असरदार है |
अगर आपको एलो वेरा का पोधा नहीं मिलता है तो आप इसके स्थान पर बाज़ार में मिलने वाले किसी अच्छे ब्रांड का एलो वेरा जेल भी प्रयोग कर सकते हैं |
इसे भी पढ़ें: एलोवेरा के औषधीय गुण
दूध व मलाई से आएगी चेहरे पर चमक
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय में दूध बहुत असरकारक है | दूध में lactic acid होता है जो की त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करता है और त्वचा की नयी कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है |
इसके लिए एक कटोरी में थोडा सा कच्चा दूध ले लें और इसमें थोडा सा शहद मिलाकर चेहरे पर जहाँ भी दाग धब्बे है वहां पर सर्कुलर मोशन में मसाज करे जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होगा | रोजाना इस तरह से मसाज करने से नयी कोशिकाओं का निर्माण होता है और चेहरे को दाग धब्बो से छुटकारा मिलता है |
कच्चे दूध या मलाई को सीधा भी चेहरे पर लगा कर मसाज कर सकते हैं इससे भी आपको जल्दी pimple marks से छुटकारा मिलता है |
काले धब्बे दूर करता है गाजर का जूस
गाजर के जूस में skin healing beta carotene पाया जाता है गाजर के जूस को पीने से और इसे चेहरे पर लगाने से ये चेहरे के पिम्पल मार्क्स को जल्दी ठीक कर त्वचा के रंग में निखार लाता है |
सर्दियों में गाजर के जूस में चकुंदर व टमाटर का रस मिलाकर पीने रोजाना सुबह पीने से ये हमारे शरीर को विटामिन्स और मिनरल की अच्छी खुराक मिल जाती है जिससे शरीर को पोषण मिलता है और pimples और pimple marks, scars से छुटकारा मिलता है |
गाजर के रस को चेहरे पर लगाने से भी चेहरे के दाग धब्बे हलके होने लगते हैं इसके लिए गाजर का रस निकाल कर कॉटन को इसमें भिगो कर चेहरे पर लगाये | रोजाना 5 से 10 मिनट की मसाज करने से कुछ ही हफ्तों में चेहरे पर निखार आने लगेगा और दाग धब्बे हलके होने लगेंगे |
अच्छे परिणाम के लिए गाजर के जूस में मिल्क पाउडर मिलाकर पेस्ट बना ले और इस फेस पैक को चेहरे पर कुछ देर तक लगा कर रखे | इससे चेहरा गोरा और सुन्दर हो जाएगा और दाग धब्बो से छुटकारा मिलेगा |
झाइयों की दवा है शहद
झाइयां हटाने की क्रीम से बेहतर तरीके से काम करता है शहद | शहद में प्राकर्तिक रूप से antibiotics होते हैं जो की पिम्पल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम होते हैं | शहद moisturizer की तरह से भी काम करता है जिससे त्वचा नर्म और मुलायम होती है और त्वचा की नमी बनी रहती है | शहद में पाए जाने वाले एंटी ओक्सिडेंट डैमेज स्किन को रिपेयर भी करते हैं |
चेहरे के दाग धब्बे व झाइयां हटाने के लिए शहद में बराबर मात्रा में निम्बू का रस मिला ले | इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखे | इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो ले | इससे चेहरे के दाग धब्बे जल्दी ठीक हो जाएँगे |
इससे अलावा शहद को मुल्तानी मिटटी में मिलाकर या सीधा अपने चेहरे पर लगाने से भी pimple scars से जल्दी छुटकारा मिलेगा |
झाइयों का उपचार है हल्दी और बेसन
हल्दी पुराने समय से चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने और कील मुहांसों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल की जाती है | हल्दी के अन्दर antiseptic गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से ये पिम्पल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को ख़तम करने का कारगर आयुर्वेदिक उपाय है |
बेसन चेहरे की नमी बनाये रखने और अतिरिक्त तेल को त्वचा से सोखने का अच्छा नुस्खा है इसका इस्तेमाल भी पुरातन समय से सोंदर्य को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है |
हल्दी और बेसन का मिश्रण face scars को जल्दी ख़तम करने में सहायक है | इससे चेहरे की झाइयां बहुत जल्दी दिखना बंद हो जाती हैं |
इसके लिए हल्दी और बेसन बराबर मात्रा में लेकर इसमें थोडा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना ले | इस पेस्ट को 15 मिनट तक face पर लगा कर रखे और 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले | इस तरह हल्दी और बेसन का मिश्रण सप्ताह में 3 से 4 बार इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में दाग धब्बे हलके हो जाएँगे |
मुहासे के दाग दूर करता है विटामिन ई
विटामिन ई हमारी त्वचा को नुकसान पहुँचाने वाले और बुढ़ापे के लक्षण पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से हमारी त्वचा की रक्षा करता है | विटामिन ई हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक है जिससे हमारी त्वचा को अधिक ऑक्सीजन मिल पाता है और हमारी त्वचा heal होती रहती है |
अपने हीलिंग गुणों के कारण विटामिन ई चेहरे के दाग धब्बे, acne scars को दूर करने का जबरदस्त उपाय है और इसका इस्तेमाल बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है |
इसके लिए विटामिन ई से भरपूर चीजो जैसे संफ्लोवेर सीड्स, पालक, ओलिव आयल, मूंगफली, बादाम आदि का सेवन करें | विटामिन ई के कैप्सूल आदि भी ले सकते पर ऊपर बताई चीजे खाए वो ज्यादा बेहतर विकल्प है|
दिन में 8 – 10 गिलास पानी पिए | व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें ताकि विषेले पदार्थ पसीने के जरिये शरीर से बाहर निकल जाएं | चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय में अधिक पानी और व्यायाम बहुत प्रभावशाली तरीके से मदद करता है |
इसे भी पढ़ें:
बढिया जानकारी है सभी टिप्स लाभदायक है और आसानी से घर पर ही मिलने वाली हैं
बहुत खूब।thanks for sharing