बालों में डैंड्रफ होने से बाल बहुत बुरे लगते हैं जिससे बाल झड़ने भी लगते हैं | डैंड्रफ अक्सर शर्मिंदगी का कारण भी बनता है | साथ ही डैंड्रफ होने से चेहरे पर पिम्पल्स भी हो जाते हैं | बालों को रुसी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए हम लेकर आये हैं dandruff treatment at home in hindi.
बालों में डैंड्रफ होने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे की बालों की सफाई नहीं रखना, सर्दियों में गर्म पानी से सिर धोना और बालों के लिए जरूरी पोषण की कमी होना |
रुसी से छुटकारा पाने के लिए बालों की सफाई बहुत आवश्यक है | इसके लिए नीचे कुछ घरेलु और आसान उपाय बताये गये हैं जिन्हें अपना कर आप आसानी से dandruff की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं |
Table of Contents
बालों में रुसी के कारण – Causes of Dandruff in Hindi
डैंड्रफ के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन हमारे सामान्य जीवन से जुड़े बहुत से कारणों की वजह से भी बालों में डैंड्रफ की समस्या हो जाती है | जैसे कि
- बालों में रोजाना कंघी नहीं करने से भी रुसी की समस्या हो जाती है | क्यूंकि कंघी करने सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और मृत कोशिकाएं हट जाती हैं |
- अधिक शैम्पू करने से भी बालों में रुसी की परेशानी हो सकती है | बहुत से लोगों को लगता है कि शैम्पू नहीं करने से स्कैल्प में तेल जमा होना और रुसी की समस्या पैदा करता है लेकिन अधिक केमिकल युक्त शैम्पू के प्रयोग से भी रुसी की समस्या हो सकती है |
- पौष्टिक आहार की कमी की वजह से भी बालों में रुसी हो सकती है |
- जीवन में उम्र के बदलावों के साथ हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं | इन हार्मोनल बदलावों की वजह से भी रुसी की समस्या हो जाती है |
- जो लोग त्वचा सम्बन्धी रोगों जैसे कि एक्जिमा और सोराइसिस से परेशान रहते हैं उनमें डैंड्रफ की समस्या अधिक होती है |
- बालों की साफ़ सफाई नहीं रखने की वजह से भी डैंड्रफ हो जाता है | बरसात के मौसम में संक्रमण जल्दी होता है ऐसे में बालों की सफाई का ध्यान रखना चाहिए |
- जो लोग सेबोररहेक डर्मेटाइटिस (seborrheic dermatitis) नाम की बीमारी से पीड़ित रहते हैं उनमें भी ये समस्या अधिक होती है | ये बीमारी स्कैल्प में इन्फेक्शन फ़ायदा करने वाले एक फंगस से जुडी होती है |
- बालों में रुसी की समस्या यीस्ट की वजह से भी होती है | ये यीस्ट सर्दियों के मौसम में अधिक एक्टिव हो जाता है | जबकि गर्मी के मौसम में ये यीस्ट गर्मी और सूर्ये की किरणों की वजह से जीवित नहीं रह पाता |
- जिन लोगों की त्वचा बहुत अधिक रूखी रहती है उनके बालों में भी रुसी की परेशानी अधिक होती है |
- सर्दी के मौसम में अधिक गर्म पानी से नहाने और फिर ठंडी हवा लगने से भी रुसी जल्दी हो जाती है |
रूसी हटाने के उपाय – Dandruff Treatment at Home in Hindi
ओलिव आयल से डैंड्रफ का इलाज
ओलिव आयल में विटामिन ए और विटामिन इ की अच्छी मात्रा होती है | ओलिव आयल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं | ओलिव आयल में मौजूद polyphenols dandruff को ख़तम करने का काम करते हैं |
डैंड्रफ को दूर भगाने के लिए ओलिव आयल को गर्म कर लें और ठण्डा होने पर बालों की जड़ों में लगाये |
तेल लगाने के बाद बालों पर तोलिया बाँध लें ताकि तेल बालों की जड़ो में अच्छे से चला जाए | आधे से एक घंटे के बाद बालों को अच्छे से धो लें |
ओलिव आयल के इस्तेमाल से आपको जल्दी ही डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा |
इसे भी पढ़े: ओलिव आयल के फायदे
एलो वेरा जेल से डैन्ड्रफ ट्रीटमेंट
एलो वेरा जेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है | डैंड्रफ को खत्म करने के लिए एलो वेरा जेल में निम्बू का रस मिलाकर बालों में लगाये |
इसे इस्तेमाल करने के लिए एलो वेरा की पत्तियों को छिल कर एलो वेरा के गुद्दे को निकाल लें | एलो वेरा जेल बालों को नमी देता है जिससे रुसी की समस्या से छुटकारा मिलता है |
बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ एलो वेरा जूस वजन घटाने में भी बड़ा कारगर है |
नारियल तेल से रूसी समाधान
वैसे तो नारियल तेल के फायदे बहुत ज्यादा हैं | लेकिन नारियल का तेल बालों से रुसी को खत्म करने का भी एक अच्छा उपाय है | नारियल के तेल की मालिश से स्कैल्प का रूखापन ख़तम होता है |
नारियल तेल बालों को पोषण भी देता है | इसके अलावा नारियल तेल सर में खुजली और इन्फेक्शन को भी ठीक करता है | इसके लिए या नारियल के तेल में कपूर मिला कर सर पर अच्छे से लगाये |
नारियल तेल को लगातार इस्तेमाल करने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है |
डेंड्रफ का इलाज दही से
दही बालों से रुसी दूर करने के सबसे पुराने नुस्खो में से एक है और best dandruff treatment है | दही में थोडा सा पानी मिलाकर इससे बालों को धोने से रुसी की समस्या दूर हो जाती है |
दही को बिना पानी मिलाये भी मास्क की भांति बालों में लगा कर रख सकते हैं इससे बालों को नमी मिलेगी | दही मे कुछ बुँदे निम्बू का रस मिला कर बालों मे 20 से 30 मिनट तक लगा कर रखने से भी रुसी ख़तम हो जाती है |
सिरका से डैंड्रफ से छुटकारा
सिरका डैंड्रफ दूर करने का एक अच्छा उपाय है | ये बालों से रुसी और खुजली दोनों को दूर करता है |
इसे प्रयोग करने के लिए पानी में सिरका मिला के बालों में लगाये और सुबह धो दे |
इससे बहुत जल्दी रुसी की समस्या से छुटकारा मिलेगा | साधारण सिरके के स्थान पर apple cider vinegar का भी इस्तेमाल किया जा सकता है |
मेथी से रूसी का उपचार
मेथी के दाने चार पांच घंटे पानी में भिगो कर रखे या रात में पानी में डालकर रख दें सुबह इसका पेस्ट बना लें | मेथी के इस पेस्ट को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाये |
इस पेस्ट को कम से कम आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दें | आधे घंटे के बाद किसी अच्छे शैम्पू से बालों को अच्छे से धो लें | सप्ताह में दो से तीन बार इस पेस्ट को बालों में लगाये |
इसे लगाने से आपको रुसी की परेशानी से कुछ ही हफ्तों में छुटकारा मिल जाएगा|
पके हुए केले से खुश्की का इलाज
पका हुआ केला, जैतून का तेल और दही का लेप रुसी को दूर करने के एक अच्छा उपाय है |
इसके लिए आपको आधा पका हुआ केला लेना है इसमें एक चम्मच जैतून का तेल और आधा कप दही मिला लेना है |
इन तीनो को एक चम्मच की मदद से अच्छे से फैंट लें और एक पेस्ट बना लें | पेस्ट ऐसा बना लें जो बालों में अच्छे से लग जाए इसे ज्यादा गाढ़ा नहीं बनाएं |
इस पेस्ट को बालों की जड़ों में और बालों पर अच्छे से लगा लें और इसे आधे घंटे तक इसी प्रकार लगा रहने दें | आधे घंटे के बाद बालों को हलके गुनगुने पानी से धो ले |
इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगा कर देखे अगर आपको लाभ मिल रहा है तो इसे तीन बार तक भी लगा सकते हैं | इससे जल्दी ही आपको रुसी की समस्या से छुटकारा मिलेगा |
नीम के पत्ते से डेंड्रफ का देसी इलाज
नीम की कडवाहट इसे सेहत के एक गुणकारी ओषधि बनाती है | नीम का प्रयोग बहुत सी beauty और health की दवाओं में भी किया जाता है |
नीम में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं | इसलिए नीम बालों की रुसी और बालों की दूसरी समस्याओं को दूर करने के एक अच्छा उपाय है |
इसे प्रयोग करने के लिए नीम के पत्तों को पानी में अच्छे से उबाल लें | इस पानी को ठंडा करके बालों को अच्छे से धोये | इसे आप रोजाना बालों को धोने के लिए प्रयोग कर सकते हैं |
इसके अलावा नीम के पत्तो में थोडा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना कर भी बालों में लगा सकते हैं लेकिन इस पेस्ट को आँखों में नहीं लगने दें | नीम के पानी या पेस्ट के प्रयोग से कुछ ही दिनों में आपको रुसी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा |
बेकिंग सोडा से उपचार
बेकिंग सोडा जिसे हम घर में प्रयोग करते हैं, का इस्तेमाल भी बालों से रुसी की समस्या को ख़तम करने में किया जा सकता है |
बेकिंग सोडा का प्रयोग बहुत सी त्वचा सम्बन्धी समस्याओं और पिम्पल्स के उपचार में भी किया जाता है | यहाँ पर हम जानते हैं कि कैसे बेकिंग सोडा का प्रयोग बालों के dandruff के लिए आप कर सकते हैं |
बालों को थोडा गिला कर लें और बेकिंग सोडा अपने हाथ में लेकर इसे बालों की जड़ों में लगाये | अच्छे से लगाने के बाद 3 से 4 मिनट के बाद बालों की अच्छे शैम्पू से धो लें |
डैंड्रफ का उपचार टी ट्री ऑयल से
इस तेल में विटामिन और दुसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं | इस तेल का इस्तेमाल रुसी को ख़तम करने, रूखेपन को दूर करने और रुसी की वजह से होने वाली खुजली से भी छुटकारा दिलाने में फायदेमंद है |
यह तेल एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल होता है जिससे रुसी को जल्दी ख़तम कर देता है |
इस तेल को प्रयोग करने के लिए तेल की कुछ बूंदे हाथ में लेकर बालों की जड़ों में लगाये और धीरे धीरे मसाज करें |
इस तेल को रात के समय सोने से पहले बालों में लगाकर सोने से कुछ ही दिनों में खुश्की और रुसी की समस्या से छुटकारा मिलता है |
मेहँदी
मेहँदी का प्रयोग भारत में बहुत समय से बालों को नर्म और मुलायम बनाने के लिए किया जाता रहा है और इसका प्रयोग सबसे अच्छे डैंड्रफ से छुटकारा पाने के नुस्खों में से एक है |
इसी मेहँदी से आप बालों को रुसी की परेशानी से भी छुटकारा दिलवा सकते हैं | इसे प्रयोग करने के लिए आप पहले आधा कप पानी में थोड़ी सी चाय पत्ती को उबाल कर रख लें |
अब एक बर्तन में थोड़ी सी मेहँदी, चाय पत्ती के पानी की थोड़ी सी मात्रा, दही और निम्बू के रस की कुछ बूंदे डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लें |
इस मिश्रण को 5 से 6 घंटे ऐसे ही रहने दें | अब इस लेप को बालों में जड़ो से लेकर ऊपर तक लगाये और आधे से एक घंटे तक लगाने के बाद बालों को किसी अच्छे शैम्पू से धो लें | इसे आप माह में एक बार लगा कर भी रुसी की समस्या से निजात पा सकते हैं |
मुल्तानी मिटटी
मुल्तानी मिटटी का लेप शरीर पर लगाने से शरीर तरोताजा महसूस करता है | लेकिन मुल्तानी मिटटी को बालों पर लगा कर आप बालों की समस्या जैसे की रुसी, खुजली आदि से छुटकारा पा सकते हैं |
मुल्तानी मिटटी का लेप लगाने से आपके बाल नर्म, मुलायम और चमकदार हो जाएँगे |
इसे प्रयोग करने के लिए आप मुल्तानी मिटटी को पानी में कुछ देर तक भिगो कर रख दें | अब इसमें कुछ बूंदे निम्बू का रस मिलाकर बालों पर लगाये |
इस लेप को आधे घंटे तक बालों पर लगा रहने दें | इसके बाद बालों को अच्छे शैम्पू से धो लें | इससे आपके बाल नर्म और मुलायम तो होंगे ही साथ ही रुसी की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा |
संतरे का छिलका
संतरे के छिलके का प्रयोग best dandruff treatment at home है क्यूंकि संतरा खाने के बाद छिलके का प्रयोग बालों के लिए किया जा सकता है | संतरे के छिलके को एक मिक्सचर में डालकर अच्छे से पीस लें और इसमें थोडा सा संतरे का रस भी डाल लें |
इस पेस्ट को बालों पर 15 से 20 मिनट्स तक लगा कर रखे | संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है जिससे बालों को पोषण मिलता है और रुसी की समस्या से छुटकारा मिलता है | इस पेस्ट को सप्ताह में दो से तीन बार बालों पर लगा सकते हैं |
तुलसी
तुलसी के फायदे हम सब जानते हैं इसलिए भारत में तुलसी की पूजा की जाती है |
तुलसी बालों में पनप रहे dandruff को भी दूर करने का काम करती है | इसके लिए आप तुलसी के पत्ते लेकर कुछ बूंदे पानी की मिला लें और उन्हें पीस लें व उसका पेस्ट बना लें | इस पेस्ट को सिर पर आधे घंटे तक लगा कर रखे और फिर शैम्पू से बालों को धो लें |
तुलसी के पत्तो को पानी में उबाल कर उस पानी से बालों को धोने से भी आपको dandruff की समस्या से छुटकारा मिलता है |
तिल का तेल
तिल के तेल को भी रुसी के उपचार में प्रयोग किया जा सकता है | इसके लिए एक चम्मच तिल के तेल में थोडा सा अदरक का रस मिला लें | अदरक भी रुसी के उपचार में कारगर ओषधि है |
इसे तिल के तेल में मिलाने के बालों की जड़ों में लगाये | थोड़ी देर लगा कर रखने के बाद आप किसी अच्छे शैम्पू से बालों को धो लें |
देवदार की लकड़ी का तेल
जैतून और नारियल के तेल की भांति देवदार की लकड़ी का तेल भी बालों की रुसी को ख़तम करने में सहायक है |
इसे रात्रि में सोने से पहले अपने बालों में उँगलियों की मदद से लगाये और सुबह बालों को धो लें | इस तेल के प्रयोग से रुसी जल्दी ख़तम हो जाती है और बाल नर्म व मुलायम हो जाते हैं |
लाइफस्टाइल में बदलाव कर रुसी कैसे ख़तम करें
- Dandruff की समस्या सर्दियों में अधिक हो जाती है जिसका मुख्य कारण गर्म पानी से नहाना और खुश्की होता है इसलिए सर्दियों में अधिक गर्म पानी से न नहाये और बालों की किसी तेल से मसाज करते रहे |
- पानी भरपूर मात्रा में पिए |
- पोष्टिक भोजन लें और भोजन में प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन सी युक्त पदार्थ लें |
- बालों की सफाई का विशेष ध्यान रखे और हमेशा सोम्यं शैम्पू का प्रयोग करें |
इसे भी पढ़े:
Subscribe our youtube channel Ayurvedic Upchar Upay and if you like this article on dandruff treatment at home and want to stay updated with very similar articles like this you may follow us on Facebook.
Leave a Reply