आजकल ऐसा समय है जिसमे तनाव होना आम बात है क्यूंकि इन्सान ने अपने चारो और इच्छाओं का मकडजाल सा बुन लिया है जिसके पास साइकिल है उसे मोटरसाइकिल चाहिए, जिसके पास मोटरसाइकिल है उसे कार चाहिए और जिसके पास कार है वो चाहता है की उसके पास प्राइवेट जेट हो |
लोग दुसरो की ख़ुशी देख कर खुश नहीं होते अगर लोग दुसरो की ख़ुशी देखकर खुश होने लगे तो सारा तनाव दूर हो जाएगा और अगर इन्सान एक बात को अपने जेहन में बिठा ले की इश्वर, अल्लाह जो भी कुछ करते हैं वो हमारे भले के लिए ही होता है भले ही हमे उस वक्त इसका एहसास न हो पर धीरे धीरे हमे इस बात का एहसास हो ही जाता है |
आजकल की कम्पटीशन भरी जिन्दगी में कमाना, अच्छे मार्क्स लाना, अपने प्यार को पाना न जाने कितने ही कारण है जिनसे तनाव हो जाता है लेकिन सबका एक सरल उपाय एक है वो है इश्वर की भक्ति |
हम आपको बता रहे है Depression Dur Karne Ke Upay जिन्हें अपना कर आप तनाव से मुक्ति पा सकते हैं |
1. जल्दी उठने की आदत डालें :
आज कल की जीवन शेली कुछ उलटी हो गयी है लोग रातों को जागने लगे हैं और दिन में सोने लगे हैं | जो लोग सुबह देर तक सोते रहते हैं वो दिन के समय सो ही तो रहे हैं | इसलिए रात को पूरी नींद लें दिन में नहीं | अच्छी नींद रात को जल्दी सोने से आती है क्यूंकि वो समय सोने के लिए बना है |
रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डाले | ये आसान नहीं है लेकिन क्या होगा जब आपकी नींद ही गायब हो जाएगी तो अभी से इस अच्छी आदत को अपना लें, जिसे हमारे पूर्वजों ने सदियों से अपनाया है | ताकि आपको भविष्य में नींद नहीं आने की समस्या से छुटकारा मिल सके | अपनाये |
सुबह के समय जल्दी उठने से आप अपने रोजमर्रा के काम समय पर ख़तम कर पाएंगे | हमे किसी काम को करने की चिंता और तनाव तब ही होता है जब हम अपने समय से पीछे चल रहे हैं जब आप समय से आगे चलना यानि सुबह जल्दी उठना शुरू कर देंगे तब आपको तनाव होगा ही नहीं |
छोटे छोटे बच्चो में भी अक्सर तनाव हो जाता है क्यूंकि वो अपना होम वर्क सही समय पर नहीं कर पाते और टीचर के डर की वजह से भी उन्हें तनाव हो जाता है | बच्चो को भी रात को देर तक पढने की बजाये सुबह जल्दी उठकर पढना चाहिए |
2. ध्यान लगाये :
ये एक ऐसा उपाय है जिसे ऋषि मुनि हमेशा से अपनाते रहे है हमे भी अपने जीवन का कुछ समय ध्यान में लगाना चाहिए इसे आप इश्वर भक्ति भी कह सकते है जेसे शरीर को ठीक तरह से काम करने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है वैसे ही हमारी आत्मा को भी भोजन की आवश्यकता होती है जो हमें ध्यान, पूजा, मैडिटेशन कुछ भी कह ले से मिलता है |
मैडिटेशन anxiety और depression से मुक्ति पाने का एक ऐसा उपाय है जिसे आप रामबाण उपाय भी कह सकते हैं | मैडिटेशन करने से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की समस्याएँ दूर होती है इससे जीवन में खुशहाली आती है | मैडिटेशन या ध्यान जिसे विदेशो में लोग बड़े जोर शोर से अपना रहे हैं और हर साल हजारो लोग शांति की तलाश में हमारे देश में आते हैं |
लेकिन दुख की बात ये है की भारत के लोग हमारी इस प्राचीन अचूक पद्धति को भूलते जा रहे हैं | ध्यान केवल depression treatment ही नहीं करता बल्कि यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया में हुई रिसर्च के अनुसार ध्यान से लगातार और बोरिंग काम करने पर भी फोकस बना रहता है | एक और रिसर्च के अनुसार दिन में केवल 10 से 20 मिनट ध्यान करने वालों में काम करने की क्षमता में ध्यान न करने वालो की अपेक्षा अधिक वृद्धि हुई |
इसलिए ध्यान को अपने जीवन में उतारकर आप केवल severe depression को ही ख़तम नहीं कर सकते बल्कि अपने काम करने की क्षमता में भी बहुत ज्यादा वृद्धि कर सकते हैं |
3. योग करें :
योग व प्राणायाम करना भी तनाव को दूर करने का अच्छा उपाय है प्राणायाम करने से हम अपनी साँसों पर नियंत्रण करते है और हमारे स्वासो से ही हमारा जीवन है इसलिए योग करने से भी तनाव दूर होता है | योगासन करने से हमारे चेहरे पर मुस्कराहट आती है और साथ ही हमारा पूरा दिन अच्छा जाता है |
योग करने की आदत को जीवन में उतार लें इससे आप जल्दी उठना भी शुरू कर देंगे | योग करने से हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है जिससे हम आने वाली बहुत सी भयानक बिमारियों से खुद को बचा सकते हैं | इन आने वाली बिमारियों को आने से पहले ही खतम करके आप इन छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होने वाले depression से खुद को कोसों दूर रख सकते हैं
आज योग पुरे विशव में फ़ैल चूका है और इसके फैलने के पीछे इसके फायदे ही हैं | भारत देश ने पूरी दुनिया को ये अदभुत अस्त्र दिया है | आज योग दिवस 21 जून के दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है | पूरी दुनिया योग से होने वाले फायदों को जान गयी है | रोजाना थोडा समय योग करके आप डिप्रेशन से छुटकारा पा सकते हैं |
4. काम को व्यवस्थित करें :
चिंता और तनाव के बहुत से कारण हैं लेकिन अधिकतर कारण हमारे द्वारा पैदा किया हुए हैं | क्यूंकि हम अपने कामो को व्यवस्थित तरीके से नहीं करते हैं | जब हम अपने घर या ऑफिस में चीजो को फाइल्स को इधर उधर रख देते हैं तो इससे हमे जरूरत के समय उन चीजो को खोजने में अधिक समय लगता है |
अपने रोंजमर्रा के कामो को एक व्यवस्था के अनुसार करें | अव्यवस्थित तरीके के काम करना आपको हो सकता है शुरू में आसान लगे लेकिन वो काम लम्बा नहीं चल सकता इसलिए एक व्यवस्था के अनुरूप काम करे |
आप शुरुवात अपने कंप्यूटर से कर सकते हैं जैसे आप अपनी ऑफिस और मनोरंजन की फाइल्स को अलग अलग रखते हैं वैसे ही दूसरी वस्तुओं के साथ भी वही व्यवस्था लाये जैसे बाइक या गाड़ी की चाबी को एक जगह पर रखे | जीवन में वो लोग ज्यादा कामयाब होते हैं जो कामो को व्यवस्थित तरीके से सोच समझ कर करते हैं | क़ाबलियत हर इन्सान के अन्दर होती है बस जरूरत होती है चीजों को सही करने की | काम को करने से तनाव नहीं होता बल्कि न करने से होता है |
5. सब्र रखें :
बहुत जल्दी कुछ पाने का प्रयास न करें ये न सोचे के लोग क्या कह रहे है क्यूंकि इंग्लिश में कहावत है “Slow & steady wins the race” अर्थात काम को आराम से समझ कर करें | बहुत बार जो हमे मिल जाता है हम उसकी ख़ुशी नहीं मनाते बस जो हमे नहीं मिला होता उसके लिए हम दिमाग में tension पाल लेते हैं |
दुसरे ने जो सफलता हासिल की वो उनकी किस्मत नहीं थी ऐसा आप भी कर सकते हैं बस इस भाव को हमेशा अपने मन में रखे | कुछ लोग किसी काम में बेहतर कर पाते हैं तो कुछ लोग किसी दुसरे काम में | इसलिए दुसरे की सफलता को देखकर जलें नहीं बल्कि उनसे प्रेरणा लें | हमेशा सकारात्मक सोच रखे कभी भी negativity को खुद पर हावी नहीं होने दें | रात के बाद सुबह जरूर होती है इसे याद रखें |
कुछ लोग अच्छे डॉक्टर हो सकते हैं तो कुछ लोग अच्छे सिंगर | हर स्किल को हासिल करने में समय और मेहनत लगती है बस जब आप उस skill को हासिल करने में उतना समय और मेहनत लगा लेंगे तो आपको भी वो skill आ जाएगी | इसलिए जो आपके पास नहीं है उसके लिए टेंशन न लें बल्कि मेहनत करें | हिंदी में भी एक कहावत है “सब्र का फल मीठा होता है” लेकिन मेहनत किये बिना नहीं होता है |
6. Music और Sports :
म्यूजिक सुने क्यूंकि म्यूजिक आप चलते फिरते और बस में ट्रेवल करते हुए भी सुन सकते हैं | Music depression dur karne ke upay में जबरदस्त है | जब भी आप स्ट्रेस महसूस कर रहे हो म्यूजिक सुनने से आपको शांति मिलेगी | अच्छा म्यूजिक सुने वैसे तो हर किसी की पसंद अलग होती है लेकिन तनाव में हैं तो सैड म्यूजिक न सुने | म्यूजिक में कुछ इस तरह की कशिश होती है की वो आपको खुश कर सकता है और अगर sad music सुनेंगे तो दुखी भी |
लेकिन म्यूजिक सुनने के अलावा आप वो काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिलती है इससे तनाव कम होता है | अगर आपको मूवीज देखने का शोंक है तो आप फॅमिली और दोस्तों के साथ मूवीज देखें | अगर आपको विडियो गेम्स और क्रिकेट जैसे दुसरे खेल पसंद हैं तो आप वो सब करें | आजकल बड़ी कम्पनीज में अपने कर्मचारियों को तनाव से बचाने के लिए समय समय पर खेलो का आयोजन किया जाता है |
इसलिए म्यूजिक और खेल आपके तनाव को दूर कर सकते हैं इन्हें अपने जीवन में अपनाये | अपने दोस्तों, अपने माता – पिता, पत्नी से अपनी समस्या के बारे में बात करें | माता – पिता हर मुश्किल में अपने बच्चो का साथ देते हैं हो सकता है आप जो सोच रहे हो वो आपके अनुसार सही हो लेकिन हो सकता है वो आपके लिए अच्छा न हो | दोस्तों और फॅमिली के साथ समय बिताने से अपने परिवार को अपनी समस्या के बारे में बता कर भी आप तनाव की समस्या को दूर कर खुशहाल जीवन जी सकते हैं |
7. कार्यों की सूचि बनाये :
जीवन में सफलता के कुछ मूल मन्त्र होते हैं | तनाव को दूर करने के लिए आपको इन मूल मंत्रो को अपने जीवन में उतारना होगा | तनाव के बहुत से बाहरी कारण भी हो सकते हैं जैसे उधार की समस्या, बच्चो की पढाई और परिवार में किसी और की परेशानी | इन सब मुश्किलों को आप अकेले दूर नहीं कर सकते हैं आप बस अपना कर्म कर सकते हैं और फल की चिंता आप भगवान् पर छोड़ दें |
आप अपने सबसे जरूरी कामों की सूचि बनाये और जो काम सबसे जरूरी हैं उन्हें सबसे पहले करें | अपने कामो को लिखने के लिए एक डायरी रखे और उसमे जरूरी काम लिखें | घर का बजट बनाये और बजट की सीमा से ज्यादा खर्च नहीं करें | मुश्किल समय के लिए हमेशा थोड़ी थोड़ी बचत जरूर करें | आज की गयी ये बचत कल आपके लिए बड़ी फायदेमंद हो सकती है |
तनाव को बीमारी नहीं बनने दें | Natural herbs for depression तनाव को दूर करने के लिए कुछ आसान से नुस्खे और आयुर्वेदिक दवाएं हैं इन्हें आजमा कर भी तनाव से मुक्ति पा सकते हैं | लेकिन ऊपर बताये उपाय इस समस्या का असली इलाज हैं |
- रोजाना एक टब में पानी में नमक डाल कर उसमें अपने पैरों को डुबो कर 15 से 20 मिनट तक रखें |
- शरीर में खिचाव की अवस्था में मालिश अच्छा विकल्प है शरीर के साथ सर पर भी अच्छे से मालिश करवाए इससे बहुत आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है |
- तुलसी और अश्वगंधा हमारे दिमाग को ताक़त देते हैं इनका सेवन depression dur karne ke upay में एक कारगर उपाय है | तुलसी ड्रॉप्स आप रोजाना पानी में डालकर या चाय में तुलसी की पत्तियों को उबालकर भी पी सकते हैं | अश्वगंधा शरीर और दिमाग को ताक़त देता है ये चूर्ण और tablets की form में उबलब्ध है |
- पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी है इसलिए रात में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहती है |
- अगर आप कहीं अकेले रहते हैं तो अकेले रहने की प्रवति को छोड़े | दोस्तों के साथ रहना सीखे आप अकेले रहकर सिखने की बजाये अपने दोस्तों से ज्यादा सिख सकते हैं |
Also Read :
If you like this article on depression dur karne ke upay and want to stay updated with very similar articles like this you may follow us on Google+ and Facebook.
Leave a Reply