Dried apricots को hindi में सुखी खुबानी कहते हैं | अगर हम बात करते हैं apricot की तो ये आडू यानि peach की तरह से दिखने वाला एक फल होता है जिसे अधिकतर लोग peach ही समझ बैठते हैं | लेकिन खुबानी (apricots) peaches से अलग होते हैं | (1) Peaches का साइज़ apricots से बड़ा होता है | इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे dried apricots benefits in Hindi.
Dried apricots खुबानी को सुखाकर बनाई जाती हैं | इसे सुखाने पर भी इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट नहीं होते | बल्कि इसे सुखाकर इसे किसी भी मौसम में प्रयोग कर आप इससे फायदा उठा सकते हैं |

Table of Contents
सुखी खुबानी में मौजूद पोषक तत्व – What Nutrients are in Apricots?
खुबानी में हमारी हेल्थ के लिए जरूरी बहुत से विटामिन, मिनरल और दुसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं | आइये जान लेते हैं कि सुखी खुबानी में कौन कौन से जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं |
- खुबानी में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है | फलों में पाया जाने वाला विटामिन ए, प्रोविटामिन ए के नाम से भी जाना जाता है| फलों में पाया जाने वाला प्रोविटामिन ए बीटा कैरोटिन होता है | अगर आप अपने रोजाना के भोजन में शामिल करते हैं तो ये कैंसर जैसी बीमारी को भी दूर रखता है |(2) इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ आँखों की रोशनी को भी कम नहीं होने देता |
- इसमें पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में मिलता है | सुखी खुबानी के 100 ग्राम में 1162 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है | पोटैशियम की सही मात्रा चिन्ता व तनाव को दूर करती है, शरीर के मेटाबोलिज्म को सुधारती है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है |
- इसमें घुलनशील फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे ब्लड ग्लूकोस और कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में रहता है |
- इसमें सोडियम की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जिसकी वजह से ये उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा है | 6 खुबानी लगभग 40 ग्राम में केवल 10 मिलीग्राम सोडियम की मात्रा पाई जाती है |
- इसके 40 ग्राम में कैल्शियम की 40 मिलीग्राम मात्रा होती है | इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन सी, आयरन व कार्बोहाइड्रेट्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है |
सुखी खुबानी के फायदे – Benefits of Dried Apricots in Hindi
सुखी खुबानी हमारी त्वचा, बालों, हड्डियों व पुरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है | इससे बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं को तो दूर किया ही जा सकता है साथ ही शरीर में स्फूर्ति व ताजगी के लिए भी इसे प्रयोग किया जा सकता है | इसे muscle building के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं क्यूंकि इसमें muscle निर्माण के लिए जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं |
कब्ज में लाभकारी
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए | लेकिन बहुत बार फाइबर की सही मात्रा नहीं मिलने से कब्ज की समस्या हो जाती है | अगर ऐसा भोजन लिया जाए जिसमें घुलनशील व अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर हो तो वो कब्ज की समस्या को प्रभावी तरीके से कम करते हैं |
सुखी खुबानी में दोनों प्रकार के फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं | खुबानी के 7 फलों में 2 ग्राम के करीब फाइबर होता है जिसमें से लगभग आधा यानि 0.9 ग्राम अघुलनशील फाइबर होता है जो की कब्ज को दूर करता है | (3)
दिल को स्वस्थ रखती है
हमारे दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट बीट को नियंत्रण में रखने के लिए पोटैशियम की सही मात्रा की जरूरत होती है | शरीर में पोटैशियम की मात्रा 3.5-5.0 mmol/L होनी चाहिए | अगर शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम हो तो शरीर में थकान, हार्ट बीट का नियंत्रण में ना रहना जैसी समस्याएँ हो सकती है |
Dried apricots में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जिससे पोटैशियम की कमी को दूर किया जा सकता है | लेकिन पोटैशियम की अधिक मात्रा और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है इसलिए आपके शरीर को पोटैशियम की कितनी मात्रा की जरूरत है इसके बारे में जान लेना जरूरी है | (4)(5)
त्वचा के लिए सुखी खुबानी
खुबानी skin के लिए बहुत फायदेमंद है | खुबानी के बीजों के तेल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जिससे ये हमारी skin को सॉफ्ट बनाता है | खुबानी से बनाया स्क्रब त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटा देता है, जिससे त्वचा जवान नजर आती है | ये उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर नजर आने वाली झुरियों की दिखना भी कम करता है|
सुखी खुबानी का तेल आप त्वचा की खुजली को दूर करने, झाइयों, सनबर्न के प्रभाव को कम करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं | विटामिन ए और सी की अच्छी मात्रा होने के कारण इसके तेल को आप सेंसिटिव स्किन के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं | इसका तेल चेहरे के पिम्पल्स व पिम्पल मार्क्स को भी दूर करता है |
एनीमिया दूर करती है
सुखी खुबानी में आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है | जिससे ये शरीर में आयरन की कमी को दूर कर एनीमिया को दूर करती है | एनीमिया यानि खून की कमी शरीर में थकान, कमजोरी व घबराहट जैसी समस्याएँ पैदा करती है |
सुखी खुबानी हर मौसम में मिल जाती है | गर्मी के मौसम में ताजा खुबानी भी ले सकते हैं और सर्दी या ओर किसी भी मौसम में dried apricots अच्छा विकल्प हैं |
अगर सुखी खुबानी के साथ संतरे या मौसमी का जूस पीया जाए तो बहुत लाभदायक होता है क्यूंकि इससे विटामिन सी की कमी नहीं होती| सुखी खुबानी से मिलने वाला आयरन खून के द्वारा जल्दी अवशोषित नहीं होता इसीलिए साथ में विटामिन सी युक्त भोजन लेना अच्छा होता है |
सर्दी जुकाम व बुखार दूर करती है
खुबानी सर्दी जुकाम व बुखार की परेशानी में भी प्रभावशाली तरीके से काम करती है | इसमें मौजूद विटामिन सी और दुसरे तत्व बुखार को जल्दी दूर करते हैं | इसके साथ शहद का प्रयोग करने से बुखार व सर्दी जुकाम में जल्दी राहत मिलती है |
इसे खाने से शरीर को कैलोरी की अच्छी मात्रा मिल जाती है जिससे बुखार की थकान दूर होती है | इसे लेने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती और ये बुखार में लगने वाली प्यास को भी दूर करती है |
पाचन तंत्र को मजबूत करती है
खुबानी पाचन तंत्र की परेशानियों को दूर करती है | खुबानी में घुलनशील व अघुलनशील फाइबर दोनों होते हैं | इसमें पेक्टिन व सेल्यूलोस होते हैं जो कि शरीर के मेटाबोलिज्म को दुरुस्त करते हैं | इसमें मौजूद पोटैशियम भी शरीर के लिए जरूरी fluids का सही संतुलन बनाये रखता है |
आँखों को स्वस्थ रखती है
आजकल मोबाइल व कंप्यूटर के अधिक इस्तेमाल से आँखों पर बुरा असर पड़ता है | लेकिन खुबानी में आँखों के लिए जरूरी विटामिन जैसे की विटामिन ए, सी व इ आँखों पर मोबाइल, कंप्यूटर व टीवी के दुष्प्रभाव को कम कर देते हैं |
फ्री रेडिकल्स आँखों को बहुत नुक्सान पहुंचाते हैं जिनकी वजह से बहुत सी आँखों की बीमारियाँ हो जाती हैं |
लेकिन खुबानी में मौजूद बीटा कैरोटीन आँखों तक खून की सप्लाई को बढाता है और फ्री रेडिकल्स को शरीर से बाहर निकालता है | जिससे उम्र बढ़ने के साथ आँखों की रोशनी का कम होना और मोतियाबिंद जैसी गम्भीर समस्याओं से भी बचा जा सकता है |
खुबानी में मौजूद Zea xanthin नाम का एंटी ऑक्सीडेंट आँखों की रोशनी को बढ़ाने में भी सहायक है |
गर्भावस्था में लाभदायक
Pregnancy में महिलाओं को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है | सुखी खुबानी में fetus की ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं | इस अवस्था में महिलाओं को आयरन युक्त पदार्थ खाने की सलाह भी दी जाती है |
खुबानी में मौजूद आयरन की वजह से इसे गर्भावस्था में प्रयोग करना माँ व संतान दोनों के लिए अच्छा होता है |
गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं में भोजन का नहीं पच पाना और कब्ज जैसी समस्याएँ भी हो जाती है | खुबानी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिससे पाचन प्रणाली अच्छे से काम करती है व कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है |
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है
सुखी खुबानी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है | सिर्फ आधा कप सुखी खुबानी से ही दिन की पोटैशियम की जरूरत का 10 % मिल जाता है | पोटैशियम की सही मात्रा होने की वजह से यह रक्तचाप को नियंत्रण में रखती है | उच्च रक्तचाप के मरीजों को अधिक पोटैशियम युक्त भोजन लेने की सलाह दी जाती है |
क्यूंकि जितना पोटैशियम आप लेते हैं आपके शरीर से उतना ही सोडियम मूत्र के द्वारा शरीर से निकल जाता है | लेकिन गुर्दे की बीमारी में पोटैशियम की अधिक मात्रा हानिकारक होती है | सुखी खुबानी उच्च रक्तचाप यानि हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में सहायक है | (6)
मसल्स निर्माण में सहायक
जो लोग वजन बढ़ाने के लिए मसल्स निर्माण करना चाहते हैं उनके लिए ड्राइड अप्रिकोट्स ड्राई फ्रूट्स में एक अच्छा विकल्प है | इसमें मौजूद पोटैशियम इसे muscle building के लिए एक अच्छा फ़ूड बनाता है | पोटैशियम हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म को अच्छा करता है और सेल्स की कार्यक्षमता को बढाता है |
इसीलिए जो लोग muscle build करना चाहते हैं उन्हें सुखी खुबानी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए |
क्या कैंसर से बचाव करती है?
पर्यावरण में हो रहे बदलावों, सूर्ये की हानिकारक किरणों व पर्दूषण के कारण शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ने लगते हैं | फ्री रेडिकल्स के बढ़ने से सेल्स की ग्रोथ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है | जिससे शरीर में कैंसर जैसी समस्या पैदा हो जाती है |
बहुत से लोगों को लगता है की apricot seeds में पाए जाने वाले amygdalin या laetrile(B17) से कैंसर की समस्या दूर हो सकती है लेकिन इसका कोई भी प्रमाण नहीं है बल्कि ये शरीर में जाकर cyanide में बदल जाता है जो कि बहुत ज़हरीला माना जाता है | (7)
इसलिए कभी भी इसके बीजों को कैंसर के इलाज के लिए प्रयोग नहीं करें | सुखी खुबानी से शरीर में ताक़त आती है जिससे आप कैंसर की बीमारी से लड़ते हुए शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं |
Leave a Reply