Pimples के होने का मुख्य कारण त्वचा पर तेल के जमा होने से रोम छिद्रों का बंद होना होता है | जिससे बैक्टीरिया जमा होने लगता है और पिम्पल्स हो जाते हैं |
Salt water pimples से छुटकारा पाने का साधारण किन्तु बहुत ही असरदार उपाय है | नमक में बैक्टीरिया को ख़तम करने का गुण होता है| इसीलिए हम आपको बताने वाले हैं How to Get Rid of Pimples with Salt Water.
पिम्पल्स से छुटकारा पाने के उपाय में salt water ट्रीटमेंट बहुत कारगर है क्यूंकि नमक त्वचा के pH level को भी ठीक करता है|

Table of Contents
क्या नमक वाला पानी त्वचा के लिए अच्छा है?
- भोजन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें नमक मिलाया जाता है | क्यूंकि नमक में बैक्टीरिया को दूर रखने और ख़तम करने का गुण होता है | गले में इन्फेक्शन होने पर भी नमक के पानी से गरारे करने की सलाह दी जाती है | इसीलिए नमक का प्रयोग पिम्पल पैदा करने वाले बैक्टीरिया को ख़तम करने के लिए किया जा सकता है |
- नमक त्वचा के बंद हुए रोम छिद्रों को खोलने का काम करता है | जिससे बैक्टीरिया जमा नहीं होने से acne की समस्या से छुटकारा मिलता है |
- नमक त्वचा पर जमा हुए अतिरिक्त तेल को सोख लेता है | क्यूंकि नमक में नमी सोखने का गुण होता है | जिससे तेल नहीं जमा होने से बैक्टीरिया नहीं जमा हो पाता और एक्ने आदि की समस्या नहीं होती |
- Salt water में शरीर के टोक्सिन को ख़तम करने का गुण होता है | ये बॉडी को detoxify करता है जिससे pimples की समस्या से छुटकारा मिलता है |
- Salt में, मुख्यत sea salt में जिंक होता है जो कि sebum के प्रोडक्शन को कण्ट्रोल करता है | इसके अतिरिक्त इसमें पोटैशियम और दुसरे मिनरल्स होते हैं जो की त्वचा को पोषण देते हैं |
किस तरह नमक में होता है पिम्पल ठीक करने का गुण
हमारे दिमाग में ये सवाल आ सकता है कि नमक किस तरह से पिम्पल को ठीक करता है | नमक सिर्फ पिम्पल को ही ठीक नहीं करता बल्कि नमक wounds को ठीक करने के काम भी आता है |
लेकिन आपने एक कहावत सुनी होगी
“जले पर नमक छिडकना”
या
“जख्मो पर नमक लगाना”
फिर कैसे नमक पिम्पल या जख्मो को ठीक करने के काम आता है |
Stuff.co.nz के अनुसार नमक वाला पानी जिसे हम सोडियम क्लोराइड को पानी में मिलाना कह सकते हैं असल में वो घावों और पिम्पल को ठीक करने का काम करता है | (1)
A mixture of sodium chloride in water is called Saline. (2)
असल में वो Saline है जो कि ये काम करता है और जिसे बहुत सी दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है | Saline को WHO के Essential Medicines की सूचि में भी रखा गया है |
Saline का इस्तेमाल खुले जख्मों को ठीक करने और दुसरे बहुत से मेडिकल कार्यों में प्रयोग किया जाता है |
अब आते हैं उस कहावत पर तो उसके दो मतलब है नमक बहुत जलन पैदा करता है अगर उसे सीधा आप पिम्पल या जखम पर इस्तेमाल करते हैं | लेकिन वही नमक आपके जख्मों को ठीक भी कर सकता है अगर उसे पानी में मिलाकर इस्तेमाल किया जाए |
भारत में मिलने वाले नमक
Times of India के एक लेख के अनुसार मुख्यत 5 प्रकार के नमक के प्रकार होते हैं | (3)
- Iodised salt – जिसे table salt भी कहते हैं |
- Kosher salt
- Sea salt
- Low sodium salt
- Himalayan rock salt – जिसे पिंक salt भी कहते हैं | इस नमक के दो प्रकार होते हैं |
- सेंधा नमक (इसे epsom salt भी कहते हैं) – off-white to white in color
- काला नमक – reddish-black in color
अब सवाल ये है कि किस तरह के नमक का इस्तेमाल आप pimples को ठीक करने में कर सकते हैं |
जैसा की हम जानते हैं कि अगर सोडियम क्लोराइड और पानी का मिश्रण आपके पिम्पल को ठीक करने का काम करता है तो table salt और sea salt में इसकी मात्रा अच्छी पाई जाती है | इसीलिए इन दोनों में से कोई भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं |
क्या आप epsom salt का प्रयोग भी कर सकते हैं ? नहीं | क्यूंकि epsom salt magnesium sulphate है जिसे नहाने के समय बॉडी को डेटोक्स करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है |
घर में मौजूद नमक में मिनरल्स की मात्रा sea salt के मुकाबले कम होती है क्यूंकि उसे प्रोसेस किया जाता है | इसके अलावा घर पर मौजूद नमक में आयोडीन की मात्रा भी मिलाई जाती है | अब सवाल ये है कि
Is iodine good for skin infections ? or is iodized salt good for your skin ?
एक रिसर्च के अनुसार ये कहा जा सकता है कि आयोडीन घाव पर ज्यादा प्रभावशाली नहीं है लेकिन एक अच्छे antiseptic agent की तरह से काम करता है | (4)
तो आप table salt यानि घर पर मौजूद नमक का इस्तेमाल पिम्पल्स के इलाज में कर सकते हैं | लेकिन अगर आप sea salt का प्रयोग करते हैं तो वो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है |
नमक के पानी से पाएं पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा
आइये अब जानते हैं किस तरह से आप साल्ट को pimple treatment में प्रयोग कर सकते हैं |
नमक वाले पानी की भाप लेना
भाप लेने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और अगर उस पानी में नमक मिला हो तो pimples ki smasya बहुत जल्दी दूर हो सकती है|
सबसे पहले किसी अच्छे फेस वाश से चेहरे को धो लें | अब टॉवल से चेहरे को सुखा लें |
एक बाउल में दो गिलास गर्म पानी डाल लें | अब इस पानी में 4 चम्मच नमक मिलाकर अच्छे से हिला लें | अब सिर पर एक कपडा डाल कर भाप लें | हो सके तो अपनी आँखों को बंद कर लें |
कुछ देर भाप लेने के बाद टॉवल से चेहरे को साफ़ कर लें |
पिम्पल्स के नमक वाले पानी का मास्क
इस मास्क को चेहरे पर लगाने से पहले भी चेहरे को अच्छे से साफ़ कर लें | इसके लिए किसी अच्छे फेस वाश से चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें |
एक कटोरी में तीन चम्मच गर्म पानी ले लें | अब इसमें एक चम्मच sea salt मिला लें | अब इस मिश्रण में शहद मिला लें | अच्छे से मिलाने के बाद इस पेस्ट को पुरे चेहरे पर या जहाँ पिम्पल हैं उसके आस पास के एरिया में लगा लें |
15 से 20 मिनट तक लगाये रखने के बाद चेहरे को हलके गर्म पानी से धो लें |
आप सहूलियत के हिसाब से शहद की जगह एलो वेरा जेल का भी प्रयोग कर सकते हैं |
शहद एक बहुत अच्छा एंटी बैक्टीरियल होता है | नमक वाले पानी के पेस्ट से चेहरा ड्राई हो सकता है इसीलिए शहद का प्रयोग जरूरी नमी बनाये रखने के लिए आवश्यक है |
एलो वेरा में भी antiseptic और anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं | इसका प्रयोग जख्मों को ठीक करने के लिए आयुर्वेद में बरसों से किया जाता है | ये जरूरी नमी बनाये रखने के लिए भी आवश्यक है |
एक्ने के लिए नमक वाले पानी का स्प्रे
Sea salt spray बनाने के लिए एक तीन भाग पानी में एक भाग नमक मिला लें | इसे मिक्स करने के बाद इसे किसी spray bottle में डाल लें |
चेहरे को धोने के बाद आप spray bottle को मदद से चेहरे पर इस नमक वाले मिश्रण को स्प्रे कर सकते हैं |
इस्तेमाल करने से पहले बोतल को हिला लें | इसे बार बार इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे रेफ्रीजिरेटर में रख दें | जब भी spray को चेहरे और पिम्पल्स पर प्रयोग करें आँखें बंद कर लें |
पिम्पल्स के लिए salt water स्क्रब
Sea salt स्क्रब के लिए अच्छी क्वालिटी का sea salt प्रयोग करें जो बारीक़ हो | अगर पिम्पल्स ज्यादा पेनफुल हो तो किसी skin expert से संपर्क करें |
इसे बनाने के लिए एक भाग sea salt में 1/4 भाग ओलिव आयल मिला लें | अब इसमें tea tree oil या lavender oil की कुछ बूंदें मिला लें |
स्क्रब इस तरह से हो जिसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके | अगर स्क्रब ज्यादा पतला या गाढ़ा हो तो sea salt या ओलिव आयल की मात्रा को बढ़ा या घटा सकते हैं |
ओलिव आयल के स्थान पर कोकोनट आयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है | नारियल तेल चेहरे के पिम्पल्स और eczema जैसी परेशानियों में भी प्रयोग कर सकते हैं |
इसे चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें और सर्कुलर मोशन में उँगलियों की मदद से इसे चेहरे पर लगाये | कुछ देर चेहरे पर लगाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें |
इसे चेहरे पर ध्यान से प्रयोग करें अगर चेहरे पर जलन हो तो इसे प्रयोग ना करें |
कॉटन की मदद से साल्ट वाटर का प्रयोग
इसे इस्तेमाल करना सबसे आसान है | इसके लिए तीन भाग पानी में एक भाग नमक मिला लें |
अब चेहरे को धोने के बाद एक कॉटन की मदद से इस salt water को चेहरे के पिम्पल्स पर लगाए | थोड़ी देर बाद चेहरे को धो लें और चेहरे पर कोई मॉइस्चराइजर लगा लें |
इसे आप पिम्पल की वजह से चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
इन्हें भी पढ़े
Leave a Reply