इन्दुलेखा हेयर आयल क्या सच में बालों का झड़ना रोकता है और नए बाल उगाता है | क्या इंदुलेखा तेल सच में डैंड्रफ को दूर कर बालों की सही देखभाल करता है |
इस सवाल का जवाब जान लेना जरूरी है अगर आप सच में 300 से 400 रूपए इस तेल को खरीदने में लगाने वाले हैं | Indulekha Hair Oil Review in Hindi पढ़ने के बाद आप इसे खरीदने या नहीं खरीदने के बारे में सोच सकते हैं |
झड़ते बालों की समस्या एक बड़ी समस्या है | आजकल हर वर्ग के लोगों में बालों का झड़ना जारी है | 20 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के युवाओं के बाल भी झड़ रहे हैं | इस आयु में युवा जब अपने करियर पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं तो उनके बालों का झड़ना जारी रहता है |

केवल लड़कियाँ और महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी बालों का गिरना एक बड़ी समस्या बन चूका है | नए बाल नहीं आने की वजह से उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है |
ऐसे में लोग 50000 रूपए से लेकर 1 लाख तक हेयर ट्रांसप्लांट पर खर्च करने को तैयार हो जाते हैं | लेकिन बहुत से लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता कि वो हेयर ट्रांसप्लांट करवा सके |
जो लोग हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाने की सोच रहे हैं उन्हें भी इस लेख को जरूरी पढ़ना चाहिए, क्यूंकि आयुर्वेदिक औषधियों से बना ये हेयर आयल आपके बालों का झड़ना कम कर सकता है और नए बाल उगाने में भी सहायक है |
ये किसी चमत्कार की तरह से काम नहीं करता लेकिन इससे बहुत से लोगों ने फायदा उठाया है |
आइये जानते हैं किन किन घटकों से मिलकर बना है ये तेल और किस तरह से ये घटक आपको फायदा पहुँचाने वाले हैं |
Table of Contents
इंदुलेखा तेल के घटक
इन्दुलेखा तेल भृंगराज, श्वेत कुटज, आमला, एलो वेरा, नीम, कपूर और नारियल तेल जैसे बहुत से गुणकारी पदार्थों से मिलकर बना है लेकिन जो पदार्थ इसे खास बनाते हैं और आपके बालों को पोषण देते हैं आइये उनके बारे में विस्तार से जानते हैं |
भृंगराज
आयुर्वेद में भृंगराज को केशराज यानि केशों का राजा भी कहा जाता है | ये बालों के लिए अति गुणकारी ओषधि है जिसे बहुत सारे तेलों और दूसरे बालों से जुड़े उत्पादों में प्रयोग किया जाता है |
ये बालों का झड़ना बंद करता है साथ नए बालों को उगाने और बालों की ग्रोथ में भी बहुत फायदेमंद है |
भृंगराज तेल आपके स्कैल्प में अच्छी तरह से अब्सॉर्ब हो जाता है जिससे ये स्कैल्प में गहराई तक चला जाता है | इसे लगातार इस्तेमाल करने से ये आपके बालों तक खून के दौरे को बढ़ा देता है |
जिससे ज्यादा पोषक तत्व आपके बालों तक पहुँच पाते हैं | ये पोषक तत्व ही आपके कमजोर और छोटे बालों को बढ़ने में सहायता करते हैं | साथ ही कमजोर बालों को टूटने से भी बचाते हैं |
इस तेल के इस्तेमाल से तनाव से भी मुक्ति मिलती है | इसमें बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी मिनरल्स होते हैं जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है | इंदुलेखा तेल
के मुख्य घटकों में से एक है भृंगराज इसलिए इसका नाम indulekha bringha hair oil है |
श्वेत कुटज
ये भी Indulekha Hair Oil के मुख्य घटकों में से एक है | इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इनफ्लेम्मेटरी गुण पाए जाते हैं इसे त्वचा सम्बन्धी रोगों में भी प्रयोग किया जाता है | यह सफ़ेद दाग, कुष्ठ रोग और त्वचा के दूसरे रोगों में बहुत लाभकारी है | इससे स्कैल्प में किसी भी प्रकार के चमड़ी रोग में लाभ पहुँचता है और डैंड्रफ भी ख़तम होता है |
आंवला
आयुर्वेद में आंवले को हज़ारों सालों से प्रयोग किया जा रहा है | अपने अद्भुत गुणों के कारण इसे बहुत सी आयुर्वेदिक दवाओं में प्रयोग किया जाता है | बालों से जुड़ी बहुत सी समस्याओं जैसे बालों का गिरना, सफ़ेद होना और रुसी का कारण विटामिन सी की कमी भी होता है |
आंवले में विटामिन सी की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है | आंवले में मौजूद विटामिन सी कॉलेजन प्रोटीन का निर्माण करता है जो कि बालों की मृत कोशिकाओं को हटाकर नए बालों का निर्माण करता है | आंवला में मौजूद फैटी एसिड बालों की जड़ों को ताक़त देते हैं और उन्हें टूटने से बचाते हैं |
वर्जिन कोकोनट आयल
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड नाम का एसिड पाया जाता है जो कि बालों में प्रोटीन को खत्म होने से रोकता है | नारियल का तेल अपनी सघनता की वजह से बालों की जड़ों में स्कैल्प के अंदर तक असर करता है |
पसीने की वजह से बालों की बहुत सी परेशानियां पैदा हो जाती है क्यूंकि पसीने की वजह से बैक्टीरिया पनपने लगता है | नारियल तेल में कूलिंग प्रॉपर्टीज होने की वजह से ये बालों में पसीने को कम कर बालों की समस्याओं को कम करता है |
इन्दुलेखा भृंगा आयल के फायदे – Indulekha Hair Oil Benefits in Hindi
इंदुलेखा तेल को विशेष तकनीक के द्वारा तैयार किया जाता है | इस तैयार करने की प्रक्रिया में cold processed तकनीक से तैयार नारियल के तेल में श्वेत कुटज की पत्तियों को भिगो कर रखा जाता है | इस तरह लम्बे समय में यह तेल तैयार होता है | इसमें मौजूद पदार्थ इसे बालों के लिए एक उत्तम दवा बनाते हैं | आइये जानते हैं Indulekha तेल के फायदों के बारे में |
- बालों का झड़ना रोकता है |
- इसमें मौजूद एलो वेरा डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करता है |
- नए बाल उगाने में कारगर है |
- बालों में रुसी की समस्या को दूर करता है |
- इसमें मौजूद नीम बैक्टीरिया को ख़त्म करता है और scalp को इन्फेक्शन से बचाता है |
- भृंगा तनाव दूर करता है | जिससे बाल कम टूटते हैं |
- श्वेत कुटज एंटी बैक्टीरियल और एंटी इनफ्लेम्मेटरी होने के कारण डैंड्रफ दूर करता है |
- आंवला बालों की ग्रोथ में सहायक है और बालों में चमक लाता है |
- नारियल तेल कूलिंग देता है और स्कैल्प को स्वस्थ रखता है |
- बालों को सफ़ेद होने से बचाता है और काला करता है |
- पुरुष व महिला दोनों प्रयोग कर सकते हैं |
- अनोखे डिज़ाइन की वजह से प्रयोग करना आसान है |
इन्दुलेखा हेयर आयल कैसे प्रयोग करें – How to Use Indulekha Hair Oil in Hindi
इंदुलेखा तेल के साथ आने वाली कंघी की मदद से इस तेल को प्रयोग करना बहुत आसान हो जाता है | इस कंघी की मदद से तेल बालों की जड़ों तक पहुँचता है | दूसरे तेल के मुकाबले जिन्हें आप हथेली पर डालकर लगाते हैं इस तेल को लगाना काफी सरल है | हथेली पर लगाकर लगाने से तेल बालों पर ही रह जाता है और जड़ों तक नहीं पहुँच पाता |
जबकि ये तेल जड़ो तक पहुँच कर स्कैल्प तक पूरा पोषण पहुंचाता है | आइये देखते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करें |
- सबसे पहले कंघी को खोल लें |
- अब पिन की मदद से जहाँ पर कंघी लगी थी उस कैप में छेद कर लें |
- अब कंघी को वापिस लगा दें |
- अब कंघी को बालों में फेरें | पुरे सिर में कंघी करें |
- बोतल को हलके हाथों से दबाए ताकि तेल कंघी में बने छेदों से बाहर आ सके |
- तेल लगाने के बाद उँगलियों की मदद से बालों में मसाज करें |
- एक बार लगाने के बाद 3 से 4 घंटे तक बालों को ना धोये |
- उसके बाद किसी सौम्य शैम्पू से बालों को धो सकते हैं |
अगर बाल कम झड़ते हैं तो सप्ताह में तीन बार दो दो दिन के अंतराल पर इस्तेमाल करें | अगर बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं तो सप्ताह में चार बार एक एक दिन के अंतराल पर प्रयोग करें |
ये भी पढ़ें: इंदुलेखा शैम्पू के फायदे
इंदुलेखा भृंगराज तेल से नुकसान – Indulekha Hair Oil Side Effects in Hindi
एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट होने की वजह से इसके ऐसे कोई नुक्सान नहीं हैं तो आपको इसे खरीदने से रोकें | लेकिन बहुत से लोगों ने और हमारे द्वारा इस्तेमाल किये जाने पर इसके जो बुरे प्रभाव हमारे सामने आये वो हम आपको बताने जा रहे हैं |
- बहुत अधिक तेज गंध | जो इसकी गुणवत्ता की प्रमाणक है |
- अधिक प्राइस | हेयर ट्रांसप्लांट से कहीं अधिक सस्ता लेकिन दूसरे तेलों से महंगा |
- हर किसी को इसका समान फायदा नहीं हुआ |
- एक चमत्कार की तरह से काम नहीं करता क्यूंकि हर व्यक्ति अलग होता है |
- लम्बे समय तक प्रयोग करना पड़ता है |
इंदुलेखा तेल के बारे में विचार – Indulekha Hair Oil Review in Hindi
हमारे विचार से अगर आप बालों के झड़ने, सफ़ेद होने और दूसरी समस्याओं से परेशान है तो आप इस तेल को खरीद सकते हैं | सामान्यत इस्तेमाल के लिए ये तेल थोड़ा महंगा है लेकिन इसमें मौजूद पदार्थों की बात करें तो सभी बालों की ग्रोथ को फायदा पहुँचाने वाले हैं |
इसका अनोखा डिज़ाइन, इसके साथ दी जाने वाली कंघी से इसका प्रयोग काफी आसान होता है | इसे सप्ताह में चार दिन ही प्रयोग करना काफी है | आप इसे रात में बालों में लगाकर भी सो सकते हैं |
पुरुष व महिला दोनों ही इस तेल को प्रयोग कर सकते हैं और समान लाभ ले सकते हैं |
फिर भी सभी लोगों के लिए ये तेल एक समान रूप से कार्य नहीं करता | बहुत से लोगों को इससे फायदा हुआ है जबकि बहुत से लोगों को इससे बिलकुल भी फायदा नहीं हुआ |
लेकिन क्या ये आपको फायदा करेगा इसका पता तो आप इस तेल का प्रयोग करके ही लगा सकते हैं | अगर आपने इस तेल को प्रयोग किया है तो आपको इस तेल से कितना फायदा हुआ आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं | ताकि दूसरे लोगों को भी आपके अनुभव से लाभ मिल सके |
इंदुलेखा तेल का मूल्य – Indulekha Hair Oil Price in India
इस तेल का प्राइस 300 से 400 रूपए के बीच में है | आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी मात्रा खरीद सकते हैं | इसे आप ऑनलाइन अमेज़न से भी खरीद सकते हैं | वहां पर इस प्रोडक्ट की रेटिंग बहुत अच्छी है | इस तेल का लेटेस्ट प्राइस आप ऑनलाइन यहाँ देख सकते हैं |
I am Bikash Kumar. Hm is tel ko 2 mah or sempu use kiya Mera bal jdna band ho gya lekin dusra bal nhi jma.
Tb hm is tel ko 10/15 din use nhi kiya to Mera bal phir se jdna suru ho gya h.
Kya mujhe jindagi bhr is tel ko use Krna pdega. M bhut presan hu.
Kya Roj es oil ko laga sakte h.
lagane k 3-4 dhante bad bal dhona jaruri h kya.
Main bhi pahli baar use Karne ja raha hun
Mere to thak chuki hu saare product use kr k ab indulekha oil try krti hu kya isse hair vapas aa sakte hai jo jhad gye hai
Mera bhi same yahi reason h isliye me bhi Indulekha use kr rhi hun dekhte h kuch hota h ya nhi
Kya indulekha oil beard me use kar sakte hai? Kyuki mujhe beard me fungal type white material ho jata hai..
Is oil ko daily use kr skte he kya sir plz reply me
Kya iss oil se jhade hue hair bapas a jate h
काफी दिनों से इस्तेमाल कर रहा हूं फिर भी मुझे आराम नहीं है ऐसा क्यों कृपया बताएं
Me pehli bar es oil Ka use Karne jaa Raha Hu kafi add dekhe h TV pe so result Mila to apne dosto se shere karuga bas thoda dar h ki Jo hair jhad rahe h wo rukege ya nhi aur kahi Sare hair udd na Jaye Esse bas thoda tens Hu all is well
Bhia result mila ?
Is oil ka upyog Karane ke Bad mere Seer mai toda dard sa mahsus hone laga hai kya mai isko Band kardu kya
मेरा उम्र ३२ साल है मेरा हेयर fall लेवल ७ hai मैं हेयर ट्रांसप्लांट करवाने की सोंच रहा हूँ पर वो ज्यादा महँगी है क्या मेरे लिए ये आयल बेहतर परिणाम देगा
Sir is oil ko kitni der hair me laga kr rakhna h kitni der bad wash krna h plz batae
Jab my nahane jata hu to mera bal 10 20 girta hai to keya my indulekha oll laga sakta hu sar batayiye
very good oil
Hm v soch raha hu a tel use karne k liye but mare ko daut ho rahha h
MAI ISE PEHLI BAAR USE KARNE JA RHA HU
FAYDA TO HOGA KI NHI
इन्दुलेखा हेयर आयल का उपयोग रात सोते समय लगा कर सुबह मे घुल सकते है ?
Indulekha oil lagane ke bad mere bal jyada jhadna suru ho Gya please bataye Mai Kya kru
Coloured hair me use kar sakte h kya. Me hair colour lagati hu. To use kar sakti hu kya
Is hair oil ko use karna ke baad konsa shampoo Sahi rahega, sir
Kya Indulekha hair oil 100% Bal girnese rokta he
Maine oil use krna start Kiya hai but hair fall abhi bhi hai kya yeh Kuch Dino baad result deta hai
Indulekha hair oil lagane se seer me bohat dard hota he.. please bataye ku hota he.. a lagane k pehle nahi hota tha.. per jabse chalu kiya migraine ki samasya ho gai.. my age 37
Bahut Achha oil hai…iske istamal se naaye baal aane lag gye..
Sach m bhai
Kay ye baal uga sakta hai kay
मेरे बहुत से बाल झड़ चुके हैं क्या इस तेल से फायदा होगा
मेरे सिर से हर वक्त ऑइल सा निकलता है क्या इससे दुबारा बाल उग जायेगे
मेरे बहुत से बाल झड़ चुके हैं क्या इस तेल से फायदा होगा
मेरे सिर से हर वक्त ऑइल सा निकलता है क्या इससे दुबारा बाल उग जायेगे
Last year mei Indulekha ki 2 bottels use kar chuki hu mujhe koi fayeda to nhi dikha.
Mein Janana chahti hu mei koi bhi tail use krti hu baal or teji se jhadne lagte h means baalo mei tail na ho tab to jhadte h lekin tail dalne k baad pehle se jyada jhadne lagte h aesa kyu hota h plz tell me?????????
Main do shishi laga chuki hu. Per jb oil laga ne k baad kanghi krti hu. Bahot zyada baal jhadte hai. Kab tak fyada hota hai plzz tell me
kys is oil ke use karne ke baad koi dusra oil bhi lagana chahiye…
Is oil ke sath other oil use kar sakte hai ya nhi
Mere kafi baal jhad chuke hai kya jhade hoe baal vapas aa sakte hai
पिछले 8-10 साल से dandruff से बहुत परेशान था skin पुरी तरह लाल होकर फोडे आतेथे सिर खजाने की शरम आतिथी किसीके सामने skin special treatment भी किया डॉक्टर भी बदले लेकिन आखिर indulekha से 30 दिन मे हि पुरा आराम हुआ धन्यवाद
ये तो बहुत ही अच्छा है | आपको जो फायदा हुआ उसके बारे में जानकर दूसरे लोगों को भी इसे प्रयोग करने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा |
Mere v baal jhar chuke hai use kru dosto qki maine v bhot sare product use kar k dekh chuka hu
Mai is oil ko pehli baar use karna ja rha hu is oil se mere baalo ko koi side effect to nhi hoga naa
Side effect nahi hai phir bhi apko prayog karne ke baad hi pta chal payega kyunki har kisi ki body alag hoti hai.
It’s really work
Also depend on some other factors, You should try once…
Really .. indulekha is good for stop hair fall
Yes it is Good, Use it and you can see the result.
Mere bro k kafi hair fall ho chuke the but abh is oil ko lgane se new hair aa rhe hai 1 month hgya use krte or sath hi hair black bhi hue hai
That’s very Good
Yani sach m accha hai y oil kya mai use kru dosto