जैतून का तेल भारत में बहुत कम प्रयोग में लाया जाता है | लेकिन इसके बहुत से फायदे हैं जिससे इसका प्रयोग भारत में भी बढ़ता जा रहा है | कुछ खास तरह की रेसिपीज में भी जैतून तेल का इस्तेमाल किया जाता है | ओलिव आयल को ही हिंदी में जैतून का तेल कहते हैं |
जैतून के तेल में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (MUFAs) होते हैं जो रक्तचाप को नियंत्रण में रखते हैं और दिल की बीमारी के खतरे को बहुत कम करते हैं | वैसे तो जैतून के तेल के फायदे बहुत से हैं लेकिन आज हम बात करेंगे जैतून के तेल की मालिश के फायदों के बारे में |
तेल की मालिश शरीर के लिए बहुत लाभकारी होती है | इससे शरीर को बहुत से लाभ होते हैं | जैतून तेल से मालिश के फायदे जानने से पहले आइये जान लेते हैं तेल की मालिश से शरीर को क्या लाभ होता है |

तेल मालिश के फायदे
तेल की मालिश को आयुर्वेद में बहुत महत्व दिया जाता है | बहुत बड़ी बड़ी समस्याओं में भी तेल मालिश को बहुत कारगर माना जाता है | तेल की मालिश से शरीर चुस्त दुरुस्त और रोग मुक्त रहता है | आइये जानते हैं इसके फायदे |
- शरीर में रक्त का दौरा बढ़ जाता है | जिससे रक्त शरीर के हर हिस्से तक पहुँचता है और पोषक तत्वों को शरीर के हर अंग तक पहुंचाता है |
- मालिश से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा सम्बन्धी रोगों में भी लाभ मिलता है |
- सिर की तेल से मसाज करने से तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है |
- तेल मसाज से शरीर से विषाक्त पदार्थ जल्दी व आसानी से बाहर निकल जाते हैं |
- तेल की मालिश से शरीर से गर्मी निकलती है और शरीर का मेटाबोलिज्म अच्छा होता है |
- तेल मालिश से शरीर का लचीलापन बढ़ता है | जिससे जोड़ों में दर्द व चोट लगने की सम्भावना भी कम हो जाती है |
- मालिश से त्वचा की मृत कोशिकाएँ हट जाती है जिससे त्वचा में चमक आती है |
जैतून के तेल की मालिश के फायदे
जैतून के तेल को प्राचीन काल में तरल सोना भी कहा जाता था क्यूंकि ये आपकी त्वचा, बालों और सेहत के लिए सोने जैसा काम करता है | ये त्वचा में चमक लाता है, बालों का झड़ना, टूटना बंद करता है और शरीर को निरोग व मजबूत बनाता है | आइये जानते हैं जैतून का तेल की मालिश के फायदे |
- जैतून तेल की मालिश बढ़ती उम्र के लक्षणों को उभरने से रोकती है | जैतून के तेल में त्वचा की नयी कोशिकाओं के लिए कॉलेजन पाया जाता है | इस तेल से मसाज करने पर मृत कोशिकाएं त्वचा से हट जाती हैं जिससे त्वचा जवान नजर आती है |
- महिलाओं को गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं | जैतून तेल में त्वचा के लिए फायदेमंद विटामिन इ व विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है | इसलिए यह त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में बहुत फ़ायदेमदं है |
- जैतून तेल की मालिश वैवाहिक जीवन को खुशहाल बना सकती है | इसकी मालिश से खून का दौरा शरीर के उन जरूरी अंगों तक भी पहुँचता है जिनकी प्यार करने के लिए जरूरत होती है | इसकी मालिश करने से आपके उन अंगों में मजबूती आती है |
- ओलिव आयल से मालिश जोड़ों के दर्द से मुक्ति दिलाती है | इस तेल की मालिश को आर्थराइटिस के दर्द में भी फ़ायदेमदं माना जाता है |
- फटी एड़ियां बहुत ज्यादा गन्दी लगती है और बहुत बार तो इनमें दर्द भी होता है | जैतून तेल की मालिश से फटी एड़ियां बहुत जल्दी ठीक हो जाती है |
- अगर आपके नाखूनों की रंगत ख़तम हो गयी है तो जैतून तेल में मौजूद विटामिन इ नाखूनों को सूंदर और चमकदार बना सकता है |
- बालों के लिए जैतून का तेल बहुत गुणकारी माना जाता है | सिर पर जैतून तेल से मालिश करने पर बालों का झड़ना, टूटना व दोमुहे बालों जैसी समस्याओं से राहत मिलती है |
- जैतून आयल को भोजन में प्रयोग करने और इसकी मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती हैं |
- जैतून तेल की मालिश से गर्दन, कमर व कन्धों में सूजन और दर्द से राहत मिलती है | रिसर्च में ये पता चला है कि जैतून के तेल में कुछ इस तरह के केमिकल पाए जाते हैं जो एंटी इंफ्लेमेटरी दवाओं की तरह से काम करते हैं | ये सूजन पैदा करने वाले एंजाइम COX-1 और COX-2 को बनने से रोकते हैं |
- होठों पर इस तेल की मालिश करने से होठ नर्म, मुलायम व चमकदार हो जाते हैं | इसकी मालिश से फटे होठ ठीक हो जाते हैं |
- आँखों के नीचे काले घेरे चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं | लेकिन कॉटन बॉल के साथ आँखों के नीचे ओलिव आयल की मसाज करने से काले घेरे कम हो जाते हैं | चेहरे के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव आयल सबसे अच्छा विकल्प है |
- जैतून तेल से मालिश करने से पेट, जाँघों व दूसरे हिस्सों में जमा अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है |
- जैतून तेल बालों की जुओं को भी ख़त्म करता है | इसके लिए इस तेल की मसाज बालों में करने के बाद सिर को ढक लें |
- बालों को मुलायम करके ये बालों के लिए कंडीशनर का काम करता है | इससे बालों में रुसी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है |
- एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होने और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से चेहरे पर इस तेल को हलके हाथों से लगाने से चेहरे के पिम्पल्स से भी छुटकारा मिलता है |
- इस तेल को चेहरे का मेकअप उतारने के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता है | इसके लिए इसे कॉटन पर लगा कर चेहरे व आँखों का मेकअप उतारने के लिए प्रयोग कर सकते हैं |
- इस तेल की मालिश सन टैन की वजह से ख़राब हुई त्वचा के कालेपन को भी कम करती है |
- जैतून तेल की मालिश से त्वचा को पोषण मिलता है | अगर आपकी त्वचा शुष्क और रूखी है तो इस तेल से मालिश त्वचा का रूखापन दूर करती है |
Leave a Reply