किडनी हमारे शरीर का बहुत जरूरी हिस्सा है | किडनी हमारे शरीर से वेस्ट पदार्थों को मूत्र के जरिये शरीर से बाहर निकालने का काम करती हैं | किडनी का स्वस्थ होना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है | क्यूंकि किडनी हमारे शरीर के बहुत से काम करती है |
किडनी के स्वस्थ होने से शरीर के दूसरे अंग जैसे लिवर और दिल भी ठीक काम करते हैं | किडनी को स्वस्थ रखने और किडनी से जुडी समस्याएं होने पर किस तरह की डाइट लेनी चाहिए ये जानना बहुत जरूरी होता है |
इस लेख में हम आपको बतायेंगे कि किडनी ख़राब होने पर या किडनी की दूसरी समस्याओं में किस तरह की डाइट लेनी चाहिए |

Table of Contents
किडनी के मुख्य कार्य
- शरीर में अनावश्यक पदार्थों और द्रवों को जमा नहीं होने देती |
- शरीर में इलेक्ट्रोलाइट जैसे कि सोडियम, पोटैशियम और फॉस्फेट के स्तर को नियंत्रण में रखती है |
- किडनी के स्वस्थ होने से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण सही तरह से होता रहता है | क्यूंकि यह लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने वाले हॉर्मोन का निर्माण करती हैं |
- यह हमारे शरीर का रक्त चाप भी नियंत्रण में रखती हैं |
- किडनी ऐसे होर्मोनेस का निर्माण करती हैं जिनसे हड्डियां मजबूत होती हैं |
- रक्त को वापिस दिल के पास भेजने से पहले साफ़ करती हैं जिससे दिल की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है |
- किडनी त्वचा और लिवर के साथ calcitrol का संश्लेषण करती है जो कि विटामिन डी का ही एक सक्रिय रूप है |
- किडनी रक्त में पानी की मात्रा को नियंत्रित रखती है जिससे शरीर में रक्त की मात्रा सही रहती है |
किडनी की समस्याएं (Kidney Problems in Hindi)
किडनी की समस्याएं बहुत प्रकार की होती है | किडनी की मुख्य समस्याओं में से हम कुछ समस्याओं के बारे में आपको बता रहे हैं |
- मूत्र में खून आना
- किडनी में इंजरी होना
- मूत्र के द्वारा प्रोटीन का शरीर से निकलना
- किडनी में इन्फेक्शन होना
- पथरी का बनना
- किडनी में दर्द होना
- हेपेटाइटिस सी के कारण किडनी ख़राब होना
किडनी की समस्या में क्या नहीं खाये
किडनी में कोई खराबी आ जाए तो बहुत सी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है | वैसे तो किडनी की समस्या जिस प्रकार की हो उसके लिए अलग आहार का प्रयोग करना पड़ता है लेकिन फिर भी बहुत से आहार ऐसे हैं जिन्हें आप kidney problems में diet के रूप में ले सकते हैं |
इन फूड्स को आप किडनी के लिए सुपरफूड्स भी कह सकते हैं | आइये जानते हैं किडनी की समस्याओं में किस तरह के आहार को लेना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है|
प्रोटीन की मात्रा कम करें
अगर आप किडनी की समस्या से परेशान हैं तो आपको कम प्रोटीन वाली डाइट लेनी चाहिए | क्यूंकि किडनी खून को साफ़ करने का काम करती है और अगर आप अधिक प्रोटीन वाली डाइट लेते हैं तो किडनी को अधिक कार्य करना पड़ता है |
ऐसे में किडनी पर अधिक दबाव पड़ता है जिसके कारण किडनी की समस्या बढ़ सकती है |
इसलिए किडनी की समस्या होने पर जहाँ तक संभव हो कम प्रोटीन वाली डाइट लें | कम प्रोटीन वाली diet में फल, हरी सब्जियां, रोटी और चावल आदि आते हैं जबकि अधिक प्रोटीन वाली डाइट में मास, मछली, अण्डे व् दूसरे डायरी और पोलट्री उत्पाद आते हैं |
डाइट में सोडियम की मात्रा कम करें
स्वस्थ किडनी शरीर में सोडियम के लेवल को नियंत्रण में रखती है | वहीँ अगर किडनी में कोई समस्या हो तो शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ने लगता है |
सोडियम शरीर में रक्तचाप और पानी के लेवल को नियंत्रण में रखता है वहीँ इसकी अधिकता से रक्तचाप का बढ़ना, साँस फूलना, शरीर में सूजन और फेफड़ों और दिल के आस पास फ्लूइड का जमा होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं |
इसलिए किडनी रोग में भोजन में सोडियम की मात्रा को कम कर देना चाहिए | नमक में सोडियम अधिक होता है, इसलिए नमक की मात्रा कम करनी चाहिए | फ़ास्ट फ़ूड और पैकेज्ड फूड्स का सेवन कम करना चाहिए | पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए |
Kidney Problems में पोटैशियम की मात्रा कम करें
किडनी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट जैसे कि सोडियम और पोटैशियम का स्तर नियंत्रण में रखती है लेकिन किडनी में प्रॉब्लम होने की स्थिति में शरीर में इनका स्तर बढ़ सकता है |
पोटैशियम शरीर में नर्वस सिस्टम और मसल्स के सही तरीके से काम करने में अहम् भूमिका निभाता है लेकिन शरीर में इसकी अधिकता होने पर यह हमारे दिल को भी नुक्सान पहुंचा सकता है |
पोटैशियम बहुत से फलों और सब्जियों में भी पाया जाता है इस वजह से फलों और सब्जियों को खाने से पहले भी ये जान लें कि किस फल में पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है |
कुछ फल और सब्जियां जैसे कि टमाटर, केला, आलू, पालक, संतरा और अवोकेडो में पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है | वहीँ अनानास, बंद गोभी, स्ट्रॉबेर्री, अंगूर, प्याज, मूली और सेब में पोटैशियम की मात्रा कम होती है |
फॉस्फोरस की मात्रा कम करें
फॉस्फोरस हमारे शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों को स्वस्थ रखता है | लेकिन गुर्दे में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर शरीर में फॉस्फोरस का स्तर बढ़ सकता है |
शरीर में फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होने पर दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है साथ ही इससे हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं क्यूंकि फॉस्फोरस का लेवल बढ़ने से कैल्शियम की कमी होने लगती है |
ऐसे में कम फॉस्फोरस वाले फूड्स जैसे कि ताजे फल और सब्जियां, चावल और कॉर्न आदि लेने चाहियें जबकि सूखे मेवे, मीट, मछली और डार्क कलर्ड कोल्ड ड्रिंक्स का प्रयोग कम करना चाहिए |
Unsaturated Fat लें
शरीर को दिनचर्या के कार्यों के लिए फैट की जरूरत पड़ती है लेकिन इसकी मात्रा अधिक होने पर शरीर में दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है | दिल की बीमारी में किडनी की बीमारी का खतरा बहुत ज्यादा हो जाता है |
अगर आपको गुर्दे की बीमारी का खतरा है तो भोजन में unsaturated fat यानि शरीर के लिए अच्छे फैट शामिल कीजिये जैसे की जैतून का तेल, मूंगफली का तेल आदि | साथ ही saturated fats यानि शरीर के लिए बुरे फैट जैसे कि मीट, मक्खन आदि |
ये भी पढ़ें: जैतून तेल बालों के लिए भी है फायदेमंद
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाये (Kidney Problems Diet in Hindi)
किडनी रोगी का आहार ऐसा होना चाहिए जो किडनी को नुक्सान नहीं पहुंचाए और किडनी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ने दे | अगर आप किडनी की समस्या से परेशान हैं तो ऊपर बताए गए फूड्स को डॉक्टर के परामर्श के साथ लें | अब हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो किडनी को स्वस्थ रखते हैं |
सेब है किडनी के लिए उत्तम
सेब में फाइबर और जलन को ख़तम करने वाले पदार्थ होते हैं अगर आप मूत्र में जलन की समस्या से परेशान हैं तो सेब को अपनी डाइट में शामिल करें | सेब कब्ज को दूर करता है और दिल को स्वस्थ रखता है |
सेब खाने से कैंसर का खतरा भी कई गुना कम हो जाता है | इसमें quercetin नाम का एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो ब्रेन सेल्स को सुरक्षित रखते हैं |
सेब में विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है इसलिए किडनी की समस्या में सेब का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है |
अदरक से किडनी को रखे स्वस्थ
किडनी यानि गुर्दे को स्वस्थ रखने के लिए अदरक का प्रयोग करना अच्छा होता है | अदरक खून को पतला करती है जिससे खून का प्रवाह किडनी में बढ़ जाता है| ये खून को साफ़ करने करती है जिससे गुर्दों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता |
अदरक का प्रयोग करने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है लेकिन डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही इसकी उचित मात्रा लेनी चाहिए |
प्याज भी है लाभकारी
प्याज भी किडनी के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं | प्याज में पोटैशियम कम होता है इसीलिए ये किडनी के लिए फायदेमंद होते हैं | इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर और दिल की बीमारी के खतरे को बहुत कम कर देते हैं |
भारत के हर घर में प्याज का प्रयोग किया जाता है | इसके बहुत से फायदे हैं लेकिन किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी इसे प्रयोग किया जा सकता है | प्याज में prostaglandin नाम का पदार्थ पाया जाता है जो कि प्राकर्तिक रूप से खून के गाढ़ेपन को कम करता है |
प्याज उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है और खून में क्रिएटिन के लेवल को बढ़ने नहीं देता | इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए प्याज को सलाद के रूप में ले सकते हैं |
किडनी के लिए लहसुन का प्रयोग
लहसुन गुणों की खान है इसीलिए भारत के हर घर में बिना लहसुन के सब्जी नहीं बनती | लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन खून को पतला करने का काम भी करता है | जिससे हार्ट की बीमारी नहीं होती |
लहसुन कोलेस्ट्रोल को कम करता है और जलन को भी कम करता है | शरीर से वेस्ट को आसानी से बाहर भी निकालता है |
लहसुन acute kidney failure के दौरान गुर्दे में reperfusion injury की सम्भावना को भी कम करता है जो कि kidney failure में मौत के मुख्य कारणों में से एक है| इसीलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन का रोजाना सेवन करना चाहिए |
लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च में विटामिन सी, बी 6, ए , फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है | इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की रक्षा करते हैं | इसमें सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है |
ये हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स को नियंत्रण में रखती है जिससे हमारे शरीर की कोशिकाओं को नुक्सान नहीं होता | साथ ही शिमला मिर्च रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने का काम करती है |
गोभी के भी हैं अद्भुत फायदे
गोभी एक सस्ती सब्जी है लेकिन किडनी के लिए इसके फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे | इसमें पोटैशियम की मात्रा कम होती है | लेकिन इसमें विटामिन सी, के, बी 6, फोलिक एसिड और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है |
इसमें पाए जाने वाले केमिकल कंपाउंड्स फ्री रेडिकल्स को तोड़ देते हैं जिससे वो शरीर को नुक्सान नहीं पहुंचा पाते |
कुछ केमिकल कंपाउंड्स जो गोभी में पाए जाते हैं वो कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों से भी हमारी रक्षा करते हैं | इसीलिए गोभी को सब्जी के साथ साथ सलाद और दुसरे पदार्थो जैसे पास्ता, चावल के साथ भी खाना चाहिए |
ये भी पढ़ें:
- Baking Soda vs Baking Powder in Hindi
- कैसे पाएं कमर दर्द से छुटकारा
- बेल जूस के 10 फ़ायदे
- एलोवेरा के ओषधिए गुण
Leave a Reply