कब्ज की समस्या बहुत सी समस्याओं की जड़ है | गलत खान पान की आदतों की वजह से Constipation की समस्या होती है | उम्र बढ़ने के साथ साथ यह समस्या बढती जाती है जिसके कारण बहुत सी दूसरी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएँ इन्सान को घेर लेती हैं |

आज कल युवाओ और महिलाओं में भी यह समस्या अधिक होने लगी है जिसकी वजह से उनकी जीवन शेली प्रभावित होती है | कब्ज की समस्या के इलाज के लिए सबसे पहले हमे इस समस्या की जड़ यानि की कब्ज की समस्या के कारण जान लेने चाहिए ताकि अपनी जीवन शेली में थोडा बदलाव कर हम इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सके |
Table of Contents
कब्ज के कारण (Causes of Constipation)
पानी की कम मात्रा
कब्ज की समस्या का मुख्य कारण है कम पानी पीना | पानी पीने से सम्बंधित कुछ नियमो का पालन नहीं करने से कब्ज की समस्या हो जाती है जैसे की बहुत अधिक ठंडा पानी पीना, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना और दिन में बहुत कम पानी पीना
फाइबर युक्त पदार्थ कम लेना
फाइबर युक्त पदार्थ कम लेना भी कब्ज की समस्या का बड़ा कारण है | फाइबर की कमी से मल आंतो में चिपक जाता है और रेशे की कमी की वजह से मल निकासी में दिक्कत आती है | आज कल फ़ास्ट फ़ूड का अधिक प्रयोग करने से फलो और हरी सब्जियों का प्रयोग कम होने लगा है जिसकी वजह से भोजन में रेशे युक्त पदार्थ कम होने से कब्ज की समस्या बढती जा रही है
Hypothyroidism की समस्या
थाइरोइड की समस्या भी कब्ज की समस्या के मुख्य कारणों में से एक है | थाइरोइड में Hypothyroidism में थायरॉक्साइन का स्राव सामान्य से कम हो जाता है जिसकी वजह से हमारे शरीर का metabolic process धीमा हो जाता है और भोजन पचने में अधिक समय लेता है | Hypothyroidism भी Constipation की समस्या का मुख्य कारण है |
मल्टीविटामिन दवाओ का अधिक सेवन
मल्टीविटामिन शरीर के अच्छे होते हैं लेकिन डॉक्टर्स हमेशा यही सलाह देते हैं की जब तक आपको वास्तव में किसी विटामिन की जरूरत न हो या डॉक्टर ने आपको recommend नहीं किया हो तब तक आप मल्टीविटामिन दवाओ का सेवन नहीं करे | विटामिन में आयरन और कैल्शियम मुख्यत कब्ज पैदा करने वाले हैं इसलिए कब्ज की समस्या में इन्हें डॉक्टर्स की सलाह से ही इस्तेमाल करे |
डेरी प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल
डेरी प्रोडक्ट्स सेहत के अच्छे होते हैं लेकिन अधिक मात्रा में पनीर, अंडे और मीट जैसे पदार्थ जिनमें फैट की मात्रा अधिक और फाइबर की मात्रा कम हो के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है |
गर्भावस्था
गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या आम बात है ऐसे में घबराना नहीं चाहिए | इस अवस्था में शरीर में हार्मोनल imbalance और आंतो पर पड़ने वाले दबाव की वजह से भी कब्ज की समस्या हो जाती है | डिलीवरी के बाद भी कुछ समय तक दर्द निवारक दवाओ के प्रयोग की वजह से भी कब्ज की समस्या हो जाती है |
कब्ज की समस्या का इलाज natural remedies की मदद से घर पर ही संभव है इसलिए आइये जान लेते हैं natural remedies for constipation जिन्हें इस्तेमाल करके आसानी से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है |
कब्ज का रामबाण इलाज
इसबगोल का छिलका
इसबगोल का छिलका कब्ज की समस्या का रामबाण इलाज है इसे इसबगोल की भूसी भी कहते हैं | रात को सोने से पहले दो चम्मच इसबगोल का छिलका एक गिलास गर्म मीठे दूध के साथ लेने से कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है |
इसे लेने से आंतो की अच्छे से सफाई हो जाती है | इसबगोल के छिलके को कुछ दिनों तक लगातार प्रयोग करना चाहिए | इसबगोल का छिलका किसी भी किरयाने की दूकान से आसानी से मिल जाता है |
मुनक्के का सेवन
मुनक्का या किसमिस कब्ज की आयुर्वेदिक दवा है | यह laxative की तरह से काम करता है और पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर कर सकता है | रात को सोने से पहले 4 से 5 मुनक्के दूध में अच्छे से उबाल लें और मुनक्के निकाल कर खा ले और ऊपर से गर्म दूध पी लें |
कुछ हफ्तों तक इसी तरह करने से आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी |
त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण भी कब्ज की बीमारी का रामबाण इलाज है | त्रिफला चूर्ण में आंवला, बहेड़ा और हरड़ होते हैं | त्रिफला चूर्ण पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट की सफाई करता है | रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण का एक चम्मच गर्म दूध या गर्म पानी के साथ लेने से कुछ ही दिनों में कब्ज की बीमारी में लाभ मिलता है |
अंजीर
अंजीर कब्ज के इलाज में फायदेमंद ओषधि की तरह से काम करती है क्यूंकि ये फाइबर से भरपूर फल है | कब्ज से राहत पाने के लिए अंजीर को एक गिलास दूध में अच्छे से उबाल लें | इसे सोने से पहले गरम गरम पी लें इससे कुछ ही दिनों में आपको Constipation की समस्या में लाभ मिलेगा | अंजीर Constipation के लिए एक जबरदस्त home remedy है|
योग
योग बहुत सी बिमारियों को ठीक करने का सरल और कारगर उपाय है | कब्ज की समस्या में भी बहुत से आसन करके लाभ लिया जा सकता है जैसे की मयूरासन, पवनमुक्त आसन, वज्रासन और सर्वांगासन करके कब्ज, गैस, बदहजमी और पेट की बहुत सी बिमारियों को ठीक किया जा सकता है |
अलसी के बीज
पुरानी कब्ज के इलाज में अलसी के बीज बड़े फायदेमंद हैं इनमे फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है | इन्हें रोजाना नाश्ते में पानी या दूध के साथ खा सकते हैं जिससे कुछ ही दिनों में आपको कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी | अलसी के बीजो को सब्जी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
पपीता
पपीता भी कब्ज का रामबाण इलाज है इसमें रेशे यानि फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे मल आसानी से निकल जाता है | रोजाना पपीते खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और ये पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है |
पानी
दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है | खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, कम से कम आधे घंटे के अन्तराल के बाद पानी पिने से पाचन तंत्र ठीक काम करता है | अगर खाना खाते हुए पानी पीना चाहते हैं तो बीच में थोडा थोडा पानी पी सकते हैं |
जिन लोगो को कब्ज की शिकायत हो उन्हें सुबह ठण्डा पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि गुनगुना पानी पीना चाहिए | सुबह शौच जाने से पहले तीन से चार गिलास तक पानी पी सकते हैं शुरू में एक गिलास से शुरू करते हुए तीन से चार गिलास तक ले जा सकते हैं |
इस तरह दिन भर ज्यादा पानी पिने और सुबह के समय गुनगुना पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है |
पोष्टिक आहार
पोष्टिक आहार शरीर के लिए बहुत जरूरी है और कब्ज की समस्या होने पर हाई फाइबर युक्त और कम फैट वाला आहार लेना चाहिए जैसे की दलिया, ताजे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक) आदि |
फ़ास्ट फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करना चाहिए | भोजन हमेशा सही समय पर करने की आदत डालनी चाहिए और भोजन आराम से चबा चबा कर करना चाहिए |
व्यायाम की आदत
कम शारीरिक परिश्रम करने की वजह से भी कब्ज की समस्या बढ़ जाती है इसलिए अपनी जीवन शेली में थोडा बदलाव करके भी आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं | रोजाना सुबह कम से कम आधा घंटा सैर या व्यायाम करने की आदत डाले | भोजन करने के तुरंत बाद विश्राम नहीं करे | रात्रि का भोजन सोने से 2 घंटे पहले अवश्य ले ले और रात का खाना लेट नहीं खाए |
इसके अलावा गर्भवती स्त्रियाँ कब्ज की शिकायत होने पर ऊपर बताये किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें |
If you like these natural remedies for constipation and want to stay updated with very similar articles like this you may follow us on Facebook and share it on the same.
Leave a Reply