आज के समय में गिरते बालों की समस्या एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है | इसके बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन इस समस्या को लोग खुद ही बढ़ा देते हैं | लोग चाहते हैं कि उनके बालों का झड़ना, टूटना व सफ़ेद होना तुरंत बंद हो जाए और इसके लिए वो केमिकल युक्त पदार्थों का प्रयोग करना शुरू करते हैं | जिसकी वजह से बालों का टूटना बढ़ जाता है | आज हम जानेंगे कैसे बालों का टूटना आप रोक सकते हैं और नए बालों के लिए Olive Oil for hair growth in hindi.
बालों के झड़ने का मुख्य कारण होता है उम्र | उम्र बढ़ने के साथ बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं जिससे बालों की पकड़ कमजोर हो जाती है और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है | इसके अलावा जैसा कि पहले बताया गया बालों को कलर करने के लिए केमिकल युक्त पदार्थों का प्रयोग और भोजन में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी भी बालों के झड़ने के बड़े कारणों में से एक है|
प्राकर्तिक उपाय काम करने में लम्बा समय ले सकते हैं लेकिन इनका प्रभाव भी लम्बे समय तक रहता है | अगर आप सुबह उठते ही कंघी करने पर उसमें अपने कीमती बालों को फंसा हुआ पाते हैं |
अगर आप बहुत से दुसरे प्रोडक्ट्स को जो बालों को फिर से उगाने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने का दावा करते हैं, प्रयोग करके देख चुके हैं | रूखे, दो मुहे और झड़ते बालों से अगर आप परेशान हैं तो आपको ओलिव आयल यानि जैतून का तेल भी प्रयोग करके देखना चाहिए | लेकिन जैतून के तेल को बालों की ग्रोथ के लिए कैसे प्रयोग करें ये जानने से पहले जान लेतें हैं कि ओलिव आयल किस तरह बालों की ग्रोथ कर सकता है |
इसे भी पढ़े: ओलिव आयल के बहुत से फायदे
Table of Contents
How Olive Oil is Useful for Hair
Olive oil बालों की ग्रोथ में बहुत सहायक है | इसके साथ ही ये बालों की नमी बनाए रखता है और बालों को मजबूती प्रदान करता है | क्यूंकि ये बालों की जड़ों में गहराई में जाकर बालों को पोषण देता है |
बालों की ग्रोथ में सहायक
ओलिव आयल में Oleuropein नाम का एक तत्व मुख्य रूप से पाया जाता है जो बालों की ग्रोथ में सहायक है | 2015 में की गयी एक रिसर्च में पाया गया कि ओलिव आयल में पाया जाने वाला Oleuropein बालों की ग्रोथ में सहायक है |
इस रिसर्च में पाया गया कि इस तत्व की वजह से चूहों की त्वचा पर hair growth को बढ़ावा मिला | इस तरह से ओलिव आयल बालों की ग्रोथ में बहुत से प्रोडक्ट्स से बेहतर तरीके से काम करता है | (1)
DHT के प्रोडक्शन को घटाता है
DHT जिसे Dihydrotestosterone कहा जाता है एक प्रकार का steroid और androgen हॉर्मोन है जो मर्दों में बालों के झड़ने का बड़ा कारण बनता होता है | DHT मर्दों में बहुत सी जवानी की प्रक्रियाओं, मेटाबोलिज्म और खून के पुरे शरीर में दौरे के लिए जरूरी होता है| महिलाओं में भी ये बालों के झड़ने के लिए जिम्मेदार है लेकिन महिलाओं में ये मुख्यत बालों को पतला कर देता है|
ओलिव आयल का लगातार प्रयोग अपने भोजन में करके आप DHT के प्रोडक्शन को कम कर सकते हैं | जिससे बालों का झड़ना और पतला होना कम हो जाता है | (2) हालाँकि ओलिव आयल का प्रयोग किस तरह से DHT के प्रोडक्शन को कम करता है इस बारे में अभी तक ज्यादा स्टडीज नहीं हैं |
बालों का टूटना कम करता है
कहते हैं तनाव भी बालों के झड़ने का बड़ा कारण होता है | अक्सर जब लोगों से पूछा जाता है कि आपके बाल क्यूँ झड रहे हैं तो लोगों का कहना होता है |
टेंशन की वजह बाल झड रहे हैं या सफ़ेद हो रहे हैं
शारीरिक थकान और मानसिक थकान की वजह से मसल्स कमजोर होने लगते हैं | जिसका कारण होता है शरीर के अन्दर फ्री रेडिकल्स की वजह से बॉडी के डिफेन्स सिस्टम का कमजोर होना | अगर आप एन्टी ऑक्सीडेंट वाली डाइट लेते हैं तो शरीर से फ्री रेडिकल्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं | एक रिसर्च में पाया गया कि extra-virgin olive oil का प्रयोग oxidative stress को कम करता है | (3) जिससे बालों का झड़ना प्राकर्तिक रूप से कम हो जाता है |
बालों को पोषण देता है
बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण होता है बालों तक पूरा पोषण नहीं पहुंचना | जिसकी वजह होती है बालों की मसाज नहीं करना | ओलिव आयल से बालों की मसाज करने से बालों तक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और बालों को पूरा पोषण मिलता है | इसके साथ ही ये बालों की नमी भी बरकार रखता है जिससे बालों का उलझ कर टूटना कम हो जाता है |
बालों की अच्छी ग्रोथ में ओमेगा 6 फैटी एसिड सहायक है | ओमेगा 6 फैटी एसिड्स को बॉडी खुद नहीं बना पाती और इसे आपको अपने भोजन से ही लेना होता है | ओमेगा 3 फैटी एसिड्स की तरह से ही omega 6 फैटी एसिड्स भी बॉडी के लिए जरूरी हैं | एक अच्छी डाइट में दोनों का सही अनुपात होता जरूरी है | ओलिव आयल में omega 6 की अच्छी मात्रा पाई जाती है इसे अपने भोजन में इस्तेमाल कर आप बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं |
खुजली व रुसी की समस्या दूर करता है
बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण स्कैल्प में होने वाला किसी प्रकार का इन्फेक्शन भी हो सकता है | ये इन्फेक्शन बालों में रुसी, खुजली और त्वचा के रोम छिद्रों के बंद होने के कारण हो जाता है | ओलिव आयल में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से ये स्कैल्प से जुडी बहुत सी समस्याओं को आसानी से दूर कर देता है |
How to Use Olive Oil for Hair Growth in Hindi
जैसा कि आप जान चुकें हैं कि ओलिव आयल बालों की ग्रोथ और बालों को झड़ने से रोकने में सहायक है | ओलिव आयल को आप अपने भोजन में भी प्रयोग कर सकते हैं, इसे आप दुसरे ऑयल्स के साथ और दुसरे प्रोडक्ट्स के साथ भी प्रयोग करके प्रभावशाली तरीके से बालों की ग्रोथ कर सकते हैं | आइये जानते हैं कैसे ओलिव आयल को बालों की ग्रोथ के लिए प्रयोग कर सकते हैं |
ओलिव आयल से मसाज
ओलिव आयल की मसाज सबसे आसान तरीका है इस आयल को प्रयोग करने का | इस तेल से मसाज करके आप बालों की ग्रोथ में रुकावट पैदा करने sebum को हटा सकते हैं | साथ ही तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होगा और बालों तक सभी पोषक तत्व पहुँच पाएंगे |
क्या चाहिए
- ओलिव आयल
- शावर कैप
कैसे करे प्रयोग
- सबसे पहले अपने बालों को किसी अच्छे शैम्पू से धो लें |
- ओलिव आयल को हल्का गर्म कर लें |
- अब इस तेल से बालों व स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें |
- अब बालों पर शावर कैप लगा कर बालों को रात भर ऐसे ही रहने दें |
- सुबह उठकर बालों को फिर से शैम्पू से धो लें |
कितनी बार करें प्रयोग
- सप्ताह में दो से तीन बार तक प्रयोग कर सकते हैं |
एग वाइट, शहद व ओलिव आयल
हमारे बाल प्रोटीन और एमिनो एसिड्स से मिलकर बनते हैं | जब बालों को पूरा पोषण नहीं मिलता तब बाल झड़ने लगते हैं | ये पोषण भोजन के द्वारा और बाहरी रूप से प्रोटीन और एमिनो एसिड्स से भरपूर पदार्थो के द्वारा बालों तक पहुँचाया जा सकता है|
अंडे में प्रयाप्त मात्रा में प्रोटीन और एमिनो एसिड्स होते हैं जो स्कैल्प को पोषण देते हैं | एग वाइट की मदद से बालों के सीबम के प्रोडक्शन को बैलेंस्ड भी किया जा सकता है | एग वाइट बालों को मजबूती देता है और बालों की चमक को भी बढाता है |
शहद बालों में जरूरी नमी को बनाए रखता है | बालों के टूटने का बड़ा कारण है dry hairs जिसकी वजह से सबसे अधिक बाल टूटते हैं | इसीलिए शहद बालों में नमी को लॉक करके बालों का टूटना रोक सकता है | इसके साथ ही dandruff पर तो ये चमत्कारी रूप से काम करता है |
क्या चाहिए
- एक एग वाइट
- एक चम्मच जैतून का तेल
- एक चम्मच शहद
कैसे करें प्रयोग
- एक कटोरी में तीनों को अच्छे से मिला लें |
- बालों पर लगाने से पहले बालों को अच्छे से धो लें |
- इस मिश्रण को बालों व स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं |
- कम से कम एक से दो घंटे तक इसे बालों पर लगा रहने दें |
- इसके बाद शैम्पू की मदद से बालों को धो लें |
- बाल धोने के बाद थोड़ी देर टॉवल से सिर ढक कर रखें |
कितनी बार करें प्रयोग
- एक हफ्ते में दो बार तक प्रयोग करने से अधिक फायदा होगा |
लहसुन और जैतून का तेल
2007 में एक रिसर्च में पाया गया था कि लहसुन के पेस्ट का प्रयोग अगर झड़ते हुए बालों पर किया जाए तो इससे बालों का झड़ना रोका जा सकता है | लहसुन का पेस्ट नए बालों की ग्रोथ में मदद करता है और पुराने बालों को मजबूती देकर उनकर झड़ना भी रोकता है | (4)
लहसुन में सल्फर, सेलेनियम और जिंक जैसे मिनरल्स बालों को पोषण देने का काम करते हैं | इसके साथ ही लहसुन स्कैल्प की खुजली व रुसी की समस्या को भी दूर करता है |
क्या चाहिए
- 8 से 10 लहसुन की कलियाँ
- 5 चम्मच जैतून तेल
कैसे करें प्रयोग
- जैतून तेल में लहसुन की कलियाँ छिल कर डाल लें |
- आप जैतून तेल में लहसुन की कलियों का पेस्ट भी डाल सकते हैं |
- इस तेल को हलकी धीमी आंच पर गर्म करें |
- थोडा गर्म करके तेल को 3 से 5 दिन के लिए फ्रिज में रख लें |
- अब इस तेल को छान लें |
- इस इस तेल को बालों की जड़ों में व जहाँ से बाल झड़ चुकें हैं वहां भी लगायें |
- इसे 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें |
- इसके बाद बालों को धो सकते हैं |
कितनी बार करें प्रयोग
- सप्ताह में दो से तीन बार तक प्रयोग करें |
दालचीनी, शहद और जैतून तेल
दालचीनी शरीर में खून के दौरे को सुधारती है जिससे nutrient-rich blood hair follicles तक पहुँचता है | इससे बालों को पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ तेज होती है | इससे पुराने बाल भी मजबूत होते हैं और उनका असमय टूटना बंद हो जाता है |
क्या चाहिए
- 2 चम्मच olive oil
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच दालचीनी पाउडर
कैसे करें प्रयोग
- Olive oil को हलकी आंच पर थोडा गर्म कर लें |
- अब इसमें शहद व दालचीनी पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लें |
- अब इस लेप को उंगलियों के साथ बालों की जड़ों में लगायें |
- कम से कम आधा से एक घंटा तक बालों में लगा रहने दें |
- अब शैम्पू की मदद से बालों को अच्छे से धो लें |
कितनी बार करें प्रयोग
- एक हफ्ते में एक से दो बार इसे प्रयोग कर सकते हैं |
रोजमेरी और ओलिव आयल
रोजमेरी आयल बालों की ग्रोथ में बहुत फायदेमंद है | लेकिन इसे प्रयोग करने में सिर्फ एक परेशानी है कि इसे बहुत लम्बे समय तक प्रयोग करना पड़ता है | एक रिसर्च के मुताबिक कुछ लोगों को हेयर ग्रोथ के लिए रोजमेरी और बालों के ग्रोथ को बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला minoxidil अलग अलग दिया गया |
दोनों ग्रुप्स में बालों की ग्रोथ में 3 महीने में कोई भी बदलाव नजर नहीं आया लेकिन 6 महीने के बाद दोनों ग्रुप्स में बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिला | जिस ग्रुप ने रोजमेरी का प्रयोग किया था उनमें स्कैल्प की खुजली भी बहुत कम हो गयी | (5)
क्या चाहिए
- 2 चम्मच जैतून का तेल
- 4 बूंदें रोजमेरी आयल
कैसे करें प्रयोग
- जैतून तेल को हल्का गर्म कर लें |
- अब इसमें रोजमेरी आयल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें |
- अब इसे बालों में व स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और मसाज करें |
- 30 से 45 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें |
- इसके बाद बालों को अच्छे से धो लें |
कितनी बार करें प्रयोग
- एक हफ्ते में एक से दो बार इसे प्रयोग कर सकते हैं |
Read More
Kya olive oil Balo me lga k 3 din tk chor skte h
Hm apne hair m sb try kr chuke h koi fayda nhi hota or bdhte to bilkul nii h kya kru
Mere baal bahut jyada tutte hai. Jiski wajah se mere baal bahut kam ho gaye hai. Kya aap mujhe koi aisa oil bata sakte hai jisse meri yah problem door ho jaye.
Jaitun ka tail bahut accha hai