गर्मियों में पसीने से बदबू की समस्या बड़ी ही आम समस्या है | पसीना आना सेहत के लिए अच्छा होता है और बहुत से लोग जो वजन कम करना चाहते हैं वो पसीना बहाने के लिए बड़ी मेहनत करते हैं | ऐसे में पसीना आना समस्या नहीं है बल्कि पसीने से आने वाली बदबू एक समस्या है | इसी समस्या के समाधान के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं Pasine ki Badboo ka Gharelu Ilaj.
बदबू पसीने के कारण नहीं आती बल्कि पसीने और बैक्टीरिया के आपस में मिल जाने के बाद बदबू आती है | ऐसा अक्सर तब होता है जब हमारे शरीर के sweat glands overactive हो जाते हैं | ऐसे में बहुत बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है | पसीने में मिलकर बदबू पैदा करने वाला बैक्टीरिया नमी वाली मौसम में ज्यादा सक्रिय हो जाता है इसलिए ऐसे मौसम में पसीने से ज्यादा बदबू आती है |
इसके अलावा भी पसीने की बदबू के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे की लीवर की बीमारी , शरीर में पानी की कमी, पोषक तत्वों की कमी, पेट से सम्बंधित समस्याएँ और शरीर की साफ़ सफाई का ध्यान न रखना |
Pasine ki badboo से छुटकारा पाने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान से उपाय जिन्हें आजमा कर आप पसीने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं |
1. निम्बू का रस :
निम्बू का रस pasine ki badboo को दूर करने का आसान उपाय है | ये बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को ख़तम कर देता है | निम्बू की रस की एसिडिक प्रॉपर्टीज से हमारे शरीर का pH लेवल balanced रहता है |
इसे इस्तेमाल करने के लिए नहाने के पानी में कुछ बुँदे निम्बू का रस मिलाकर नहायें इससे पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है | निम्बू के टुकड़े को नहाते हुए उन जगहों पर रगड़ भी सकते हैं जहाँ ज्यादा पसीना आता है |
2. गुलाब जल :
गुलाब जल भी पसीने की बदबू को दूर कर भीनी भीनी खुशबू का एहसास करवाता है | इसके लिए आप गुलाब जल की जगह घर पर गुलाब के पत्ते नहाने के पानी में डाल कर रख लें और फिर इस पानी में नहा लें | इससे आपको ताजगी का एहसास होगा और पसीने की बदबू से भी छुटकारा मिलेगा |
गुलाब के पत्ते नहीं मिलने की स्थिति में बाज़ार से गुलाब जल लेकर नहाने के पानी में इसकी कुछ बुँदे मिला ले और इस पानी से नहाये इस पानी से नहाने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा | एक गिलास पानी में कुछ बुँदे गुलाब जल मिला ले और इसे स्प्रे बोतल की सहायता से अपने शरीर पर छिडकने से भी आपको पूरा दिन पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा |
3. सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) :
सेब का सिरका भी पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने के लिए अच्छा विकल्प है यह आपको बाज़ार से आसानी से मिल जाएगा | यह पसीना पैदा करने वाले बैक्टीरिया और fungi को ख़तम कर देता है |
इसे इस्तेमाल करने के लिए इसे आप नहाने के बाद पानी में मिलाकर सेंट की तरह से शरीर पर छिड़क सकते हैं इससे पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा | इसे सीधा भी इस्तेमाल किया जा सकता है | इसके लिए एक कटोरी में सेब का सिरका लेकर कॉटन की मदद से अंडर आर्म्स में लगाये | इसे आप नहाने के पानी में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
4. Green Tea :
सुबह ग्रीन टी का सेवन करने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है | ग्रीन टी पीने से शरीर से विषेले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं | इससे शरीर detox हो जाता है |
अगर आपको पेट की समस्या या आहार सम्बन्धी कारणों से पसीने की बदबू की परेशानी है तो आप detox का ये तरीका अपनाये | इससे अलावा दुसरे detox के तरीको से भी आप पेट की समस्या से छुटकारा पा कर पसीने की बदबू को दूर कर सकते हैं |
5. बेकिंग सोडा :
बेकिंग सोडा भी पसीने की बदबू को दूर करने का अच्छा उपाय है | ये शरीर से बहने वाले अतिरिक्त पसीने को सोख लेता है | नहाने की बाल्टी में बेकिंग सोडा एक चुटकी मिलाकर नहाने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा |
बेकिंग सोडा लेकर इसमें निम्बू का रस मिला ले और इसे अंडर आर्म्स में लगाये | कुछ देर इसी तरह इसे लगा रहने दें और उसके बाद धो लें | इसे बहुत थोड़ी मात्रा में पाउडर की तरह से भी अंडर आर्म्स में लगा कर Pasine ki badboo से छुटकारा पाया जा सकता है |
6. अधिक पानी पियें :
पसीने की बदबू की समस्या शरीर में विषेले पदार्थो के जमा होने से अधिक होती है इस परिस्थिति में पसीने और बैक्टीरिया की वजह से अधिक बदबू आती है | इसलिए अगर पसीने से बदबू आती हो तो पानी अधिक मात्रा में पिए |
मसालेदार चीजे कम खाए और समय पर शरीर के बालो को साफ़ करते रहें |
Also Read :
If you like this article on Pasine ki Badboo ka Ilaj and want to stay updated with very similar articles like this you may follow us on Google+, Twitter and Facebook.
Leave a Reply