पीरियड्स की समस्या महिलाओं के लिए बहुत बड़ी समस्या होती है क्यूंकि औरत के माँ बनने के लिए मासिक धर्म चक्र का सही होना बहुत जरूरी होता है | अनियमित मासिक धर्म किसी भी औरत के लिए पीड़ादायक होता है | Period aane ke gharelu nuskhe अपनाकर आप अनियमित मासिक धर्म की समस्या को दूर कर सकती हैं |
लड़कियों में भी पीरियड की समस्या अक्सर हो जाती है जिसकी वजह से उनका स्वभाव चिडचिडा हो जाता है और मासिक धर्म यानि पीरियड्स सही समय पर नहीं होने के कारण सामान्यत पीरियड्स में होने वाला दर्द ओर भी बढ़ जाता है |
लेकिन इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्यूंकि हम आपके लिए लेकर आयें हैं सही समय पर पीरियड्स लाने के उपाय जिन्हें अपना कर आप इस समस्या से घर पर ही छुटकारा पा सकती हैं |
इसे भी पढ़े: मासिक धर्म के समय दर्द को दूर करने के उपाय

Table of Contents
पीरियड क्या है? – What is meant by Periods in Hindi?
पीरियड्स की समस्या का समाधान जानने से पहले हमे पीरियड क्या है ये जान लेना चाहिए | पीरियड जिसे अंग्रेजी भाषा में मेंस्ट्रुएशन (menstruation) कहा जाता है जो सामान्यत 28 दिनों के अन्तराल में होता है |
लेकिन मासिक धर्म चक्र 21 से 35 वें दिन के बीच में हो सकता है और जो 3 से 7 दिन तक रहता है | लेकिन कई बार उचित समय अवधि की बजाए देरी से होने के कारण मासिक धर्म की अनियमितता की समस्या पैदा हो जाती है |
अनियमित मासिक धर्म शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है इसलिए इस समस्या का समाधान जरूरी है | माहवारी शरीर के दो होर्मोनेस प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन के द्वारा कण्ट्रोल की जाती है | जब इन दोनों होर्मोनेस में कुछ बदलाव होता है तो अनियमित माहवारी की समस्या पैदा हो जाती है |
मासिक धर्म चक्र को 4 चरणों में बांटा जा सकता है जिसके अंतिम चरण में जब अंडा अनफर्टीलाईज़ेड (unfertilized) रह जाता है तो शरीर उसे योनी मार्ग से बाहर निकाल देता है जिसे पीरियड, मेंस्ट्रुएशन साइकिल (menstruation cycle) या MC आदि कहा जाता है |
पीरियड नहीं आने के बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन अगर आप प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रहीं हैं तो पीरियड मिस होने पर आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द होगा |
पीरियड न आने के कारण – Causes of Delay in Periods in Hindi
सही समय पर पीरियड्स न आना इसके बहुत से कारण होते हैं जैसे कि
- हार्मोन में बदलाव |
- अनियमित व पोष्टिक आहार न लेना |
- अधिक तनाव के कारण |
- शरीर में खून की कमी होना |
- थायरॉइड की समस्या के कारण |
- बहुत ज्यादा व्यायाम करने से |
- लीवर की समस्या के कारण |
- स्तनपान करवाने के कारण |
- टीबी की बीमारी की वजह से |
- गर्भनिरोधक दवाओ और दूसरी दवाओ के कारण |
- गर्भधारण के बाद अथवा गर्भपात की स्थिति में |
- शरीर का वजन बहुत कम या ज्यादा होने के कारण |
- PCOS (Polycystic Ovarian Syndrome) की वजह से |
ये महिलायों के लिए मुश्किल समय होता है | इस समय में पेट में व स्तनों में दर्द, चुभन, उलटी आना व कमजोरी महसूस करना आदि समस्याएँ हो सकती हैं |
गर्भधारण के लिए पीरियड्स का नियमित होना बहुत जरूरी है |
पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए ये जानने से पहले ये जान लें की इस अवस्था में कोई नुस्खा काम नहीं करता है अगर आप पोष्टिक आहार नहीं ले रही तो ओर अगर आप गर्भवती हो सकती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और अच्छी डाइट लेनी चाहिए |
इसे भी पढ़े: पीरियड्स में क्या नहीं करना चाहिए
पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए – Period Aane Ke Gharelu Nuskhe
आइये जानते हैं पीरियड मिस होने पर घरेलू उपाय जिन्हें घर पर ही इस्तेमाल करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती है
एलो वेरा रस

एलो वेरा का रस हॉर्मोन्स की वजह से पैदा हुई गड़बड़ियों को दूर करने में सक्षम है | अनियमित पीरियड की परेशानी दो मुख्य हॉर्मोन्स प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन के इम्बैलेंस होने की वजह से हो जाती है |
एलो वेरा का रस इसमें बहुत फायदेमंद है क्यूंकि एक रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि एलो वेरा रस शरीर में हार्मोनल इम्बैलेंस को ठीक करता है |
मासिक धर्म में देरी होने पर एलोवेरा जूस बहुत फायदेमंद हो सकता है |
सही समय पर पीरियड नहीं आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सुबह व शाम खाली पेट एलो वेरा जूस के दो दो चम्मच पिएं |
अगर एलो वेरा का रस पीने में स्वादिष्ट नहीं लगे तो इसे शहद के साथ भी पिया जा सकता है |
ये भी पढ़ें: एलोवेरा के फायदे
कच्चे पपीते से इलाज

पपीते में बरोमेलैन नाम का पदार्थ पाया जाता है जो की पीरियड्स की समस्या से निजात दिलाने में सहायता करता है |
पपीते के शेक या पपीते के रस का नियमित रूप से सेवन करने से भी अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है |
पीरियड्स की समस्या के समाधान के लिए कच्चे पपीते का सेवन अच्छा होता है | इसे प्रयोग करने के लिए इसकी सब्जी भी बनाकर भी खा सकते हैं |
कुछ हफ्तों तक लगातार पपीते का सेवन करने से अनियमित पीरियड की समस्या से राहत मिलेगी | लेकिन पीरियड आने के बाद पपीते का सेवन बंद कर दें |
लोकी का रस

अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा पाने में लोकी का रस फायदेमंद होता है | लोकी के रस में आयरन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है |
पीरियड्स के दिनों में कमर दर्द और पेट में ऐंठन आपको परेशान कर सकते हैं ऐसे में लोकी का रस न केवल मासिक धर्म को नियमित करता है बल्कि कमर दर्द और पेट में ऐंठन (abdominal cramps) से भी राहत दिलाता है |
लोकी का रस निकाल कर दिन में दो से तीन बार तक ले सकते है | इसकी सब्जी का सेवन करने से भी इसके फायदे मिलते हैं इसलिए इसकी सब्जी का सेवन भी किया जा सकता है |
अदरक का प्रयोग

अनियमित पीरियड से राहत दिलाने में अदरक का काढ़ा बहुत फायदेमंद साबित होता है |
इसका काढ़ा बनाने के लिए एक चम्मच अदरक को एक गिलास पानी में अच्छे से उबाल लें | अब इसमें एक चम्मच चीनी मिलाकर इसे दिन में तीन बार खाना खाने के बाद लें |
अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए अदरक की चाय का सेवन करना भी फायदेमंद होता है |
तिल और गुड

सुबह के समय नाश्ते में तिल और गुड या इनके बने हुए लड्डू का खाए | कुछ दिनों तक गुड और तिल के लड्डू खाने से इस समस्या में लाभ मिलता है |
तिल, कालीमिर्च, छोटी पीपल तथा जरा-सी शक्कर का काढ़ा बनाकर पीने से भी अनियमित मासिक धर्म की समस्या ठीक हो जाती है |
इसके अलावा आप ये भी कर सकती हैं, तिल और जीरे को पीसकर रख लें और दोनों का आधा चम्मच लेकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में एक बार लें इससे भी जल्दी ही आपको इर्रेगुलर पीरियड की समस्या से छुटकारा मिलेगा |
अंजीर का प्रयोग

पीरियड जल्दी लाने के उपाय में अंजीर बहुत सहायक सिद्ध होती है | इसके लिए 2 से 3 अंजीर को एक गिलास पानी में उबाल ले जब तक पानी आधा न रह जाए |
अब इस काढ़े को छानकर पी ले | अंजीर का प्रयोग अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा दिलाता है |
सौंफ का प्रयोग

सौंफ के सेवन से भी अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर किया जा सकता है | इसके लिए दो चम्मच सौंफ लेकर इन्हें एक गिलास पानी में रात में भिगो कर रख दे |
सुबह इस पानी को छान कर पी ले | इसे नियमित रूप से पीने से आपके पीरियड्स नियमित हो जाएँगे |
बरगद की जड़ से इलाज
बरगद की हमारे देश में पूजा की जाती है क्यूंकि ये अपने ओषधिय गुणों के कारण जाना जाता है | बरगद की जड़ अनियमित मासिक धर्म की परेशानी को दूर करने में बहुत लाभकारी है |
बरगद की जड़ को एक गिलास पानी में अच्छे से उबाल लें, इस पानी को तब तक उबालें जब तक पानी की मात्रा आधी नहीं रह जाए |
जब पानी आधा रह जाए तो इस पानी को छान कर दिन में दो बार पिए, इससे आपको जल्दी ही अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा |
मुली के बीज का प्रयोग
मुली के बीजो को पीसकर इसका चूर्ण बना ले | इस चूर्ण का एक चम्मच दूध में मिलाकर दिन में कम से कम एक बार जरूर पियें |
मुली के बीजों के चूर्ण को दूध के मिलाकर पीने से कुछ ही हफ़्तों में पीरियड्स नहीं आने की समस्या दूर हो जाएगी |
योगासन और प्राणायाम
योग मासिक धर्म चक्र को नियमित करने में बहुत सहायक है | योग करने से मासिक धर्म सही समय पर नहीं आना, पीरियड के दौरान पेट में दर्द होना जैसी समस्या दूर हो जाती है |
इस समस्या के मुख्य कारणों में से एक है तनाव | योगासन और प्राणायाम करने से तनाव दूर होता है |
इस समस्या का दूसरा मुख्य कारण है हार्मोनल इम्बैलेंस जिसे योगासन ठीक कर देता है |
इसके अलावा ये शरीर के मेटाबोलिज्म को भी नियमित करता है जिससे अनियमित मासिक धरम की समस्या में लाभ मिलता है |
योगासन में धनुरासन, मलासन और मत्स्य आसन इस समस्या में बहुत लाभ देते हैं | लेकिन कोई भी आसन किसी अच्छे योग अध्यापक की देख रेख में ही करना चाहिए |
इसे भी पढ़े: वज्रासन के फायदे
करेले का प्रयोग
करेले में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जैसे की बीटा कैरोटीन, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम आदि जो पीरियड को रेगुलर करने में बहुत मददगार होते हैं |
आयुर्वेद में करेले को बहुत सी समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है क्यूंकि ये शरीर में हॉर्मोन के स्तर को नियंत्रित करता है | इसलिए इसका सेवन करना फायदेमंद होता है |
आप इसका जूस निकालकर पी सकती है या फिर इसकी सब्जी का थोड़े थोड़े अन्तराल के बाद सेवन करने से भी पीरियड्स प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है |
इसे भी पढ़े: करेले के जूस के फायदे
दालचीनी से पीरियड्स प्रॉब्लम का इलाज
दालचीनी अनियमित माहवारी की समस्या में बहुत गुणकारी ओषधि है | ये शरीर को गर्मी देती है और इसमें हाइड्रोक्सी चालकोन (hydroxy chalcone) नामक तत्व पाया जाता है जो इन्सुलिन के लेवल को कण्ट्रोल करता है | जिससे दालचीनी मासिक धर्म चक्र को नियमित करने में सहायक है |
इसे इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास दूध में पिसा हुआ दालचीनी पाउडर मिला लें और इसे कुछ दिनों तक लगातार पियें इससे आपको पीरियड की समस्या और दर्द दोनों से राहत मिलेगी |
गन्ने का जूस
गन्ने का जूस पीरियड्स की समस्या को दूर करने का एक सस्ता और अचूक उपाय है | इसे पीरियड की डेट से 2 हफ्ते पहले पीना शुरू कर दें |
रोजाना गन्ने का रस का 2 हफ्ते पहले से इस्तेमाल करना शुरू करके अनियमित मासिक धर्म की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है |
गाजर का प्रयोग

गाजर में बीटा कैरोटीन और विटामिन ए की भरपूर मात्र पाई जाती है | विटामिन ए की भरपूर मात्रा और बीटा कैरोटीन की वजह से ये अनियमित पीरियड की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है |
माहवारी न होने पर गाजर के जूस का नियमित रूप से कुछ हफ़्तों तक सेवन करें |
इसे सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है इससे भी आपको लाभ मिलेगा | गाजर आँखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है |
धनिया से इलाज
धनिया सेहत के बहुत लाभकारी होता है, साथ ही धनिया में शरीर से विषेले पदार्थो को बाहर निकालने का गुण भी पाया जाता है |
इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चाय का चम्मच धनिया के बीज लेकर इन्हें दो कप पानी में अच्छे से उबाल लें | इसे तब तक उबलने दें जब तक पानी की मात्र एक चोथाई नहीं रह जाए |
अब इस पानी को छान कर दिन में कम से कम तीन बार कुछ दिनों तक लगातार सेवन करें | इससे आपको जल्दी फायदा मिलेगा |
अगर आपको धनिया के बीज नहीं मिलें तो आप धनिया के पत्तो के रस का सेवन भी कर सकती हैं | इससे भी आपको फायदा होगा |
ये भी पढ़ें:
मासिक धर्म को जल्दी लाने के लिए जरूरी बदलाव – Periods Jaldi Lane ke Tips
अनियमित पीरियड्स की समस्या होने पर आप घरेलु उपाय अपना सकते हैं लेकिन साथ में अगर आप अपनी जीवन शैली में कुछ जरूरी बदलाव करते हैं तो भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं |
- पोष्टिक आहार लें |
- ताजा फल और हरी सब्जियों का सेवन करें |
- पानी बहुत अधिक मात्रा में पियें |
- ध्यान यानि मैडिटेशन का सहारा लें |
- हल्का व्यायाम करें |
- कैफीन नहीं के बराबर लें |
- तम्बाकू से दूर रहे |
- मल्टीविटामिन लें |
- बीमार व्यक्ति से दूर रहे |
- शरीर में आयरन और फोलिक एसिड की कमी दूर करने के लिए सरकारी आयरन टेबलेट्स लें |
अगर आपको period aane ke gharelu nuskhe फायदेमंद लगे तो आप इस पोस्ट को शेयर करें या अगर आपका पीरियड्स की समस्या को लेकर कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकती हैं | पीरियड्स जल्दी लाने के उपाय दूसरे लोगों को भी फायदा पहुंचा सकते हैं अगर आप अपना अनुभव यहाँ साँझा करते हैं तो |
Sir i want pregnancy. But shadi ke 6 month ho gaye h koi result nhi h or mera mc time 25 days ka h to me kya kru pls help
Sir meri wife k period 4 din late h to kya kre kya pregnancy test kit galat v hota h meri wife n kiya test pr negative tha ar avi tk prriod nhi hua h kya kre reply m sirrr pls
Periods 4,5 din late ho sakte hain
Me ek sadi sudha ladki hu or mere period 3 mahina hogya nhi aaya chek ki to me paregnent bhi nhi hu ab kya karu
Sir meri waif ko pcod pcos he KY Karna chahiye eske liye
Sir meri girl friend ko abhi Abhi period ane suru hue hai to mai kya kru
Aap exactly kya puchna chahte hain
Sir mere 3month se period nhi aye h Mne I pill li thi uske bd se nhi ho rhe Phir Mne Medicine li meprate or dexorange bt Ab bhi date nhi arhi 1month mujhe Medicine khate hogya pregnancy text bhi negative h.. Plz sir btao KY kru…
Sir meri wife ko period hota hi nhi h kafi dava karne ke Bad. Period nhi aa rahe hai koe upay bataye.
kabhi late nahi hota tha is baar late ho gaya kya kare gharegu upay bataye
Sir mere wife ko period aata hi nahi hai pahle aata tha ab bilkul bhi nahi aaraha hai to kya Kare
Unki Umar kya hai, Jyada janakri ke liye doctor se sampark jaroor karein.
Meri ceaserian delivery hui thi November me in.uske bad February and March mujhe date aayi pr ab 3 mahine se nhi aa rhi.maine checkup bhi kr liya kit me in kai baar negative aata hai .kya kru main pls Sir tell me
sir –
meri girlfreind ko 15 din se period nhi aa rha hai ….
sir mai kya karu please reply me sir
his my life …..
sir mostly request
sir meri wife ki date nikl gai uski date 5 thi lekin period nii aaye sir kya reason ho skta h
Aap pregnancy test karwa lein vo negative hai to thoda late ho sakta hai. Jyada late ho to Doctor se sampark karein.
sir meri wife kii date 5 thi or period nii aaye reason kya ho skta h reply plzz…
mare 15 days hogea abhi tak period ni hove
Bataye gye upay apnaye
Sir mera period 2 month se nhi aa rha h or paregnancy test bhi negative h to kya karu
Sir .. meri wife ko pahle period 12 april ko aaya thA but time par period nhi aana kya karan ho skta h …
Pls reply sir
Thoda late hone mein koi problem nahi hai phir bhi pregnancy test kar sakte hain.
Sir maine garbhnirodhak goli li thi pregnancy ko khtm krne k liye muje 29-30 ko date aajani chahiye thi pr abi aai ni kbi kbi drd hota h pait m pr date ni aati pls muje suggestions de ki m kya karu
Sir mi 30 sal ki hu mera priode 20 din me ata Hai meri 5sal Aur 2 sal ki ladhki Hai lekin abhi garbha nhai ruk rha Hai 1 sal se Please reply de sir
muje bhut km din period aate h.pehle 3din aate the uske baad 2 din aane lgge but abhi 2month se only 1 din k liye hi aate h…to m kya kru plz reply
Mera period irregular hai Phle 3. 4 month me ata. tha Abhi 3 4 month se 7. 8 din me hi wapas aa Ja rha hai bhut treatment karwaya but koi relief Nhi please reply Mai Kya kru
Sir mujhe pcos hai kya daalchini powder roz doodh me Millar peene se fayda hoga aur kitne din peena hai aur kitna chammach mujhe 3 months ek baar period aata hai aur kabhi kabhi har month
Meri mc date 20 mar thi.per abhi tak nii aaj.maine copper T lagwai hui h 5 years ki .plz suggest me
Sir mere wife ko 2 month ho gaya par piroud nahi aa raha Hai
Priode time se 10 din pehle to koi problem to nhi hoti na koi nuksan to nhi h na
Nahi agar kabhi kabhi aisa hota hai to ismein koi problem nahi hai
Sir muje bahut achha lag Kya really fayda hoga gerbhasy ki suhani door kerne k update b btaiye
Thank you Sonu