अक्सर बचपन में दांतों की सही देखभाल नहीं रखने और अधिक टॉफी, चोकलेट मीठा खाने से दांतों में कई प्रकार की teeth problems हो जाती हैं | दांतों की सही देखभाल से हम दांतों को मजबूत और सुंदर बना सकते हैं क्यूंकि अगर दांत स्वस्थ है तो हम पूरी उम्र हमारी पसंद की वस्तुओं का सेवन कर सकते है |
इसके साथ दांतों की खूबसूरती चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देती है और दांतों की सही देखभाल करके हम दांतों का पीलापन, सांसो की बदबू से भी छुटकारा पा सकते हैं | Teeth care बहुत जरूरी है और हम घर पर पड़ी सामान्य वस्तुओं का प्रयोग करके दांतों से सम्बंधित बड़ी बड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं |
आइये जानते हैं Common Teeth Problems in Hindi और Teeth Problem Solution
Table of Contents
Teeth Problems in Hindi
दांतों में कैविटी
दांतों में कैविटी होना या दांतों का क्षय होना ये दांतों में होने वाली बड़ी सामान्य समस्या है | इस समस्या को आप दांतों की सडन भी कह सकते हैं | दांतों में कैविटी तब होती है जब पर दांतों के ऊपर बनने वाला plaque हमारे द्वारा खाए गये भोजन में उपस्थित मीठे और स्टार्च के साथ मिलकर एक प्रकार का एसिड बनाता है |
यह एसिड हमारे दांतों की सुरक्षा परत पर हमला करता है | इस एसिड अटैक से दांतों की उपरी परत जिसे enamel कहते हैं वह ख़तम होने लगती है | इसे दांतों में कैविटी की समस्या का जनम होते है |
दांतों में कैविटी ज्यादा मीठा और स्टार्च युक्त पदार्थ खाने से होती है | इसीलिए बच्चों में कैविटी की समस्या हो सकती है | इसके साथ ही उम्र बढ़ने के साथ भी दांतों का enamel जब उतरने लगता है तब भी कैविटी की समस्या हो जाती है | इसमें दांत सड़ने लगते हैं और दांतों के अन्दर गड्ढे बन जाते हैं | बहुत बार तो दांत बदलने की भी नौबत आ जाती है |
अगर भोजन खाते हुए आपके दांतों में दर्द होता है, ठंडा या गर्म दांतों में लगता है और भोजन दांतों में फस जाता है तो आपको कैविटी की समस्या हो सकती है |
दांतों में होने वाली कैविटी से बचने के लिए
- दिन में दो बार ब्रश करें
- फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट प्रयोग करें
- अपने डेंटिस्ट से रेगुलर चेकअप करवाएं
- अधिक मीठे वाला भोजन नहीं खाएं
- दांतों के अन्दर की सफाई करें
- कोल्ड ड्रिंक्स का प्रयोग नहीं करें
- नर्म ब्रश का इस्तेमाल करें
दांतों में सेंसिटिविटी
दांतों में सेंसिटिविटी होना एक ओर बहुत बड़ी समस्या है | दांतों में सेंसिटिविटी होने से ठंडा या गरम खाने से दांतों में दर्द होता है | दांतों में सेंसिटिविटी होने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे कि दांतों में कैविटी होना, enamel का उतर जाना, दन्त का टूटा होना या जाड़ में इन्फेक्शन होना | दांतों की सेंसिटिविटी का इलाज संभव है इसके लिए आपको अपने डेंटिस्ट से संपर्क करना चाहिए और कुछ सावधानियां अपनानी चाहिए |
- ब्रश को ज्यादा रगड़ कर नहीं करें
- Enamel को मजबूत बनाने के फ्लोराइड के पानी से कुल्ला करें
- चीनी रहित च्युइंग गम को चबाये
- दांतों का पीलापन हटाने वाला कोई ट्रीटमेंट नहीं लें
- सेंसिटिविटी दूर करने वाले टूथपेस्ट का प्रयोग करें
मुंह की बदबू
मुंह व साँसों की बदबू भी एक बहुत बड़ी समस्या है जो dental health के ठीक नहीं होने की वजह से होती है | मुंह की बदबू दांतों की सफाई नहीं करने, जीभ की सफाई नहीं करने, कैविटी और मुंह व gums में इन्फेक्शन की वजह से हो सकती है | मुंह की बदबू की वजह से व्यक्ति को शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है ( विस्तार से पढ़े : मुंह की बदबू का इलाज ) | कुछ उपायों से मुंह की बदबू का इलाज संभव है |
- निम्बू का रस पानी में मिलाकर कुल्ला करें
- दिन में अधिक मात्रा में पानी पियें
- लौंग चबाएं
- छोटी इलाइची चबाएं
- ग्रीन टी का सेवन करें
मसूड़ों के रोग
दांतों के मसूड़ों में किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने पर भी दांतों को निकलवाने पड़ सकता है | मसूड़ों से जुडी समस्याएँ होने के बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन जो सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं वो हैं स्मोकिंग करना, गुटका आदि का सेवन करना | इसके अलावा शुगर व रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना भी मसूड़ों के रोगों के कारण हो सकते हैं | मसूड़ों में समस्या होने पर मसूड़ों का फूलना , मसूड़ों से खून आना और मुंह से बदबू आना आदि | मसूड़ों की समस्या होने पर ध्यान रखने योग्य बातें |
- दिन में दो बार ब्रश करें
- पान, गुटका, तम्बाकू, बीड़ी व सिगरेट का प्रयोग न करें
- भोजन करने के बाद कुल्ला जरूर करें
- लहसुन की कलियों का पेस्ट बना कर मसूड़ों पर लगाये
- मसूड़ों पर लौंग का तेल लगाये
दांतों का पीलापन
दांतों का पीलापन भी एक बड़ी समस्या है | दांत पीले होने पर लोग दांतों को dentist से साफ़ करवाते हैं ऐसा करने से दांतों के enamel उतरने का खतरा रहता है | जिसकी वजह से सेंसिटिविटी, कैविटी और दूसरी दांतों की समस्याएँ हो सकती हैं | आइये जानते हैं कैसे दांतों का पीलापन दूर कर सकते हैं |
- बेकिंग सोडा में नमक व पानी मिलाकर दांतों पर रगडें
- संतरे के छिलके का पाउडर दांतों पर रगडें
- निम्बू के रस में नमक मिलाकर दांतों पर रगडें
- भोजन के बाद ब्रश करें
- पानी ज्यादा मात्रा में पिए
मुंह के छाले
मुंह में छाले मुंह में होने वाली एक बड़ी समस्या है | मुंह में छाले होने से खाना पीना मुश्किल हो जाता है | मुंह में छाले होने का बड़ा कारण मुंह की सही सफाई नहीं होना होता है | मुंह में होने वाले छाले कई प्रकार के होते हैं और ठीक होने में अलग अलग समय लेते हैं | मुंह की सफाई व पेट की सफाई रखने से मुंह के छालों की समस्या नहीं होती | आइये जानते हैं कुछ उपाय जिन्हें अपना कर मुंह के छालों को ठीक कर सकते हैं ( विस्तार से पढ़े : Home Remedies for Mouth Ulcers ) |
- नमक वाले पानी से गरारे करें
- बेकिंग सोडा वाले पानी से गरारे करें
- तुलसी के पत्ते चबाये
- हाइड्रोजन पेरोक्साइड से गरारे करें
- छालों पर बर्फ लगाए
Also Read :
- How to Get Beautiful Nails
- Beautiful Long Hair Tips
- How to Get Rid of Premature Ejaculation
- एलो वेरा जूस से वजन कैसे कम करे
Check out our youtube channel Ayurvedic Upchar Upay and if you like this article want to stay updated with very similar articles like this you may follow us on Google+ and Facebook.
Leave a Reply