
आज के समय में सुन्दर दिखना समय की मांग है और हर किसी के लिए सुन्दर दिखना एक जरूरत सी बन गयी है | इसके लिए अपनी त्वचा का ख्याल रखना पड़ता है | लेकिन कुछ लड़कियों के लिए चेहरे और अपर लिप्स पर उग जाने वाले एक बहुत बड़ी समस्या बन जाते हैं | Don’t worry we will tell you how to remove facial hair naturally.
आप कितनी भी सुन्दर क्यूँ न हो लेकिन अगर आप इन अनचाहे बालों की तरफ ध्यान नहीं देती तो इनकी वजह से आप बहुत सुन्दर होने के बावजूद भी सुन्दर नहीं दिख सकती | चेहरे और अपर लिप्स के ये बाल आपको शर्मिंदा कर सकते हैं |
चेहरे के अनचाहे बाल चेहरे की सुन्दरता में दाग लगा देते है जिनसे छुटकारा पाने ले लिए महिलाये वेक्सिंग आदि का सहारा लेती हैं जिससे त्वचा पर झुरियां व पिम्पल्स आदि की समस्या पैदा हो जाती है |
चेहरे पर अनचाहे बाल उग आने के पीछे बहुत से जेनेटिक और हार्मोनल इम्बेलांस जैसे कारण हो सकते हैं इसके अलावा कुछ महिलाओं में PCOS, दवाओं के प्रयोग और बहुत थोड़े केसेस में कैंसर आदि की समस्या से भी ऐसा हो सकता है |
इन बालों से छुटकारा पाने के लिए अब आपको हर बार पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है |
यहाँ हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपकी त्वचा भी सुरक्षित रहेगी और चेहरे के अनचाहे बालों से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा | ये सभी उपाय आप घर पर ही इस्तेमाल के सकते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने के बाद आपका चेहरा भी सुन्दर हो जाएगा |
Table of Contents
How to remove facial hair naturally
बेसन का प्रयोग
बेसन चेहरे की खूबसूरत बनाने के साथ साथ त्वचा की नमी भी बनाए रखता है जिससे बाल निकलने के बाद चेहरा रुखा नहीं होता | बेसन के प्रयोग का फायदा ये भी है की ये दुसरे उपायों की अपेक्षा आपकी त्वचा के लिए एक सेफ उपाय है और अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव भी है तो भी आप इसका प्रयोग कर सकती हैं |
इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दूध, एक चुटकी हल्दी और थोड़ी सी मलाई डालकर पेस्ट बना ले और चेहरे पर लगाये | इस लेप को आप कम से कम 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखे और सूखने के बाद मसलते हुए उतार दे |
इससे हफ्ते में दो बार प्रयोग में लाये कुछ ही महीनो में आपके चेहरे, अपर लिप और चिन के बाल गायब होने लगेंगे |
चीनी का प्रयोग
चीनी के इस्तेमाल से आप घर पर ही वैक्स बना सकती हैं और ये बड़ा आसान, सस्ता और facial hairs को remove करने का painless तरीका है जिसे बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है |
एक कटोरी में दो चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद और पानी मिलाकर इसे गर्म कर ले | इसे कुछ देर तक गर्म करे जब तक चीनी अच्छी तरह से घुल न जाए | इस तरह से आपके पास एक वैक्स की तरह का पदार्थ तेयार हो जाएगा | इसे थोडा ठंडा होने दे ताकि आप अनचाहे बालों पर इसे लगा पाए |
इसे लगाने के बाद एक कपडे का टुकड़ा इस पर रख दे और इसे कुछ सेकंड्स के बाद खिंच कर अलग कर दे |
आलू का रस
यह भारतीय तरीका बहुत समय से अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है | इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसन है | इसके लिए आपको चाहिए
- आधी कटोरी मुंग की दाल
- दो आलू
- निम्बू का रस
- शहद
एक कटोरी मुंग की दाल लेकर इसे पानी में भिगो कर रख दे और सुबह इस दाल को पीसकर इसका पेस्ट बना लें | फिर दो आलू लेकर इन्हें छील ले और अच्छे से पीस कर इनका रस निकाल ले | या किसी भी तरीके से आलू को ग्राइंड कर रस निकाल सकते हैं | आलू का रस एक प्राक्रतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह से भी काम करता है |
अब मुंग दाल के पेस्ट में आलू का रस, 4 चम्मच निम्बू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले | इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखे | जब ये पेस्ट सुख जाए तो इसे रगड़ते हुए उतार दे |
पपीते का पेस्ट
पपीते में Papain नाम का enzyme होता है जो की hair follicle को तोड़ने और बालों की ग्रोथ को रोकने में सक्षम है| इसलिए पपीते के पेस्ट से आप अनचाहे बालों से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं | पपीते का पेस्ट त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है और इसे सेंसिटिव स्किन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है |
दो चम्मच पपीते का पेस्ट बना ले और उसमे आधा चम्मच हल्दी मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें |
इस लेप को चेहरे पर 15 मिनट तक मसाज करे और 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी के साथ चेहरे को अच्छे से धो लें |
पपीते के पेस्ट में हल्दी के साथ एक चम्मच बेसन, एलो वेरा का पल्प और सरसों का तेल मिलाकर भी इसी तरह से चेहरे पर लगाने से भी बाल आसनी से निकल जाएँगे |
दोनों ही तरह से पेस्ट लगाने के बाद चेहरे को सूखे तोलिये के साथ रगड़ते हुए त्वचा को साफ़ करें |
जई का आटा
जई का आटा भी चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने का कारगर उपाय है |
इसके लिए जई के आटे के दो चम्मच में आधा चम्मच शहद और एक चम्मच निम्बू का रस मिलाकर पेस्ट बना ले | इस पेस्ट को चेहरे पर चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखे और 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो ले | इसके बाद कोई भी moisturiser चेहरे पर लगा ले |
इस पेस्ट को सप्ताह में दो से तीन बार चेहरे पर लगाये |
दही का प्रयोग
दही, बेसन और हल्दी का मिश्रण चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने का कारगर उपाय है | इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच दही, एक चम्मच बेसन और आधा चम्मच हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना ले |
इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखे |
इसके बाद हलके गुनगुने पानी से धो ले और तोलिये से हलके हलके रगड़ते हुए त्वचा को साफ़ करे |
Also Read :
- Long hair tips in hindi
- Benefits of aloe vera juice for weight loss
- How to remove facial hair naturally
Check out our youtube channel here Ayurvedic Upchar Upay and if you like how to remove facial hair naturally and want to stay updated with very similar articles like this you may follow us on Twitter and Facebook.
Share this post with your friends……
Leave a Reply